मैट्स विश्वविद्यालय ने बिलासा ब्लड सेंटर के सहयोग से हुआ रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय ने बिलासा ब्लड सेंटर के सहयोग से दिनांक 20 सितंबर 2025 को इंजीनियरिंग ब्लॉक, आरंग कैंपस में एक सफल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, माननीय महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुलनंद पांडा, एवं इंजीनियरिंग संकायाध्यक्ष डॉ. बृजेश पटेल के मार्गदर्शन और समर्थन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य छात्रों एवं कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, स्वैच्छिक रक्तदान और यातायात सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था। यह आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला और इसमें विश्वविद्यालय समुदाय का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लगभग सभी छात्रों ने […]



