Breaking : मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद ; घात लगाकर किए गए हमले में तीन घायल

  इंफाल। मणिपुर में शुक्रवार शाम उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवानों बलिदान हो गए, जबकि कम से कम तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। इस हमले ने एक बार फिर राज्य में सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला शाम करीब 6 बजे बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लीकाई इलाके में हुआ। असम राइफल्स के जवानों का वाहन इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। दो जवान बलिदान, तीन घायल; एक की हालत नाजुक मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी […]

CGPSC घोटाला: 5 आरोपी कोर्ट में हुए पेश, 2 दिन की मिली CBI रिमांड

  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने रायपुर में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को फिलहाल 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, सीबीआई की ओर से 14 दिन की रिमांड की मांग की गई थी। सुनवाई अभी भी जारी है और माना जा रहा है कि जांच एजेंसी आगे और सख्त कार्रवाई कर सकती है। गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपियों में PSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, PSC के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS […]

विश्व ओज़ोन दिवस 2025 पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता , 609 छात्र-छात्राओं एवं 51 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

० ओज़ोन परत के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाने का उद्देश्य अंबिकापुर। विश्व ओज़ोन दिवस 2025 के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से शासकीय हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल, ग्राम चकेरी, बासन, परसा, तारा एवं अदाणी विद्या मंदिर, साल्ही में ओज़ोन दिवस की थीम “विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई” पर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओज़ोन परत के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। यह सक्रियता कार्यक्रम पीईकेबी व पीसीबी […]

NHM कर्मचारियों की हड़ताल के 33वें दिन की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान

रायपुर। राज्य में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का 33वां दिन है और अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज हड़ताल पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने बताया कि कल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें हड़ताल को समाप्त करने पर सहमति बनी है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि आज सभी कर्मचारी अपने कार्यों पर लौट आएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली के लिए उच्च स्तर पर बातचीत की जाएगी। इसके अलावा, एक महीने के नोटिस वाले कर्मचारियों को आज काम पर लौटने पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। 10 में से 4 प्रमुख […]

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के मंत्रियों के प्रभार में बड़ा बदलाव, देखें आदेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों का पुनर्वितरण किया गया है। इस बदलाव का कारण हाल ही में बने नए मंत्रियों को जिले का प्रभार सौंपना बताया जा रहा है। शासन द्वारा जारी आदेश में 6 मंत्रियों को नए जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी नए आदेश के अनुसार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अब दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री होंगे। इसके पहले उनके पास सीमित प्रभार था, लेकिन अब उन्हें प्रदेश के औद्योगिक जिले दुर्ग और आदिवासी […]

कृषि मंत्री रामविचार नेताम गुजरात में आयोजित ‘राइजिंग एग्री समिट’ में हुए शामिल

० आनंद जिले के प्रसिद्ध अमूल प्रोसेसिंग प्लांट का किया अवलोकन ० गुजरात मॉडल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी होगा पशुधन व मछली पालन पर कार्य रायपुर। छत्तीसगढ़ के पशुधन एवं मछली पालन मंत्री रामविचार नेताम गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित “राइजिंग एग्री समिट” में शामिल हुए। उन्होंने आनंद जिले के प्रसिद्ध अमूल प्रोसेसिंग प्लांट के डेयरी प्रबंधन, आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों और मूल्य संवर्धन की प्रक्रियाओं का अवलोकन भी किया। गुजरात में आयोजित इस समिट में देश-विदेश के विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि गुजरात मॉडल की तर्ज पर ही इस यात्रा से […]

प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेगें विकास की राह: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम के आयोजन से लोगों में बढ़ा सरकार के प्रति विश्वास ० प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के संकल्प को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है काम रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरूवार को सुदर्शन चौनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त कर लोगों का विश्वास जीतना और विकास की दिशा में आगे बढ़ना हमारी सरकारी की प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस उद्देश्य को धरातल पर लाने के लिए नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का कार्य कर रही है। अब तक […]

करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा: 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी

  ० जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त रायपुर।राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था। राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम इस प्रकरण पर एक माह से कार्य कर रही थी। मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया के ऑफिस में 12 सितंबर को जांच की गयी। जांच के दौरान यहां से […]

धरमजयगढ़ में हाथियों का आतंक,वृद्ध को कुचला, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहे हाथियों का आतंक देखने को मिला है. हाथी ने वृद्ध महिला को कुचल दिया. साथ ही कई घरों में भी भारी नुकसान पहुंचाया है. घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामला बाकारूमा रेंज का है. जानकारी के मुताबिक, घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बकारुमा रेंज अंतर्गत रेरुमा खुर्द गांव के मांझीपारा मुहल्ले की है. गुरुवार की रात जंगली हाथी ने 65 वर्षीय फूलमेत बाई को कुचल दिया. इससे पहले हाथी ने कई घरों में जमकर तोड़फोड़ की. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच […]

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि,सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतें हुईं “बाल विवाह मुक्त”

  ० महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतों को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित किया गया है। विगत दो वर्षों में इन पंचायतों में बाल विवाह का एक भी प्रकरण दर्ज न होने के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई। इस उपलब्धि के पीछे राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की सतत पहल, सक्रिय मार्गदर्शन और नेतृत्व को निर्णायक माना जा रहा है।उनके नेतृत्व में विभाग ने गाँव-गाँव तक जागरूकता […]