मनी लॉंड्रिंग मामला : युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED का समन, गैरकानूनी बेटिंग एप मामले में होगी पूछताछ

  दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को पूछताछ के लिए तलब किया है। उथप्पा को 22 सितंबर और युवराज को 23 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है। उथप्पा फिलहाल एशिया कप 2025 की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली में इस केस में अब तक चार पूर्व भारतीय क्रिकेटर तलब किए जा चुके हैं। इससे पहले, इस मामले में संघीय एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ की थी। यह मामला 1xBet नामक सट्टेबाजी एप […]

भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर बनाया इतिहास,भारतीय टीम में महासमुंद की दिव्या शामिल

० एशिया कप में भारतीय बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंची रायपुर। अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय बास्केटबॉल टीम के अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल है। इसके अलावा भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटका, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के खिलाड़ी शामिल हैं। एशिया कप में लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है तथा सेमीफाइनल में पहुंच गई है। एशिया कप में इंडिया टीम शानदार खेल खेलते हुए पहले मैच में ईरान को 70 – 67 अंकों से हराया, […]

आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि

० अब तक 505 करोड़ रुपए हुए जारी, निजी अस्पतालों को लगातार हो रहा है दावों का भुगतान रायपुर।वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि जारी की गयी है। इस तरह से पीएन जन आरोग्य योजना के लिए राज्य सरकार को अब तक 505 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस राशि से राज्य के निजी अस्पताल के दावों का लगातार भुगतान किया जा रहा है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी थी कि राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों का उपचार […]

विश्वकर्मा जयंती 17 को : जानें क्या है पूजा का महत्व , इस दिन ना करें ये गलतियां,जाने पूजा के नियम

पूजा हर साल सूर्य के कन्या राशि में आने पर आयोजित होता है। आमतौर पर 17 सितंबर के दिन सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल भी सूर्य 16 तारीख की मध्यरात्रि के बाद रात 1 बजकर 47 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में 17 सितंबर को पूरे देश में विश्वकर्मा पूजा किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा का जन्म अश्विन संक्रांति के दिन हुआ है। इसलिए हर साल इसी दिन विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाता है। भगवान विश्वकर्मा का हर युग में सम्मान रहा है। देवी देवता भी भगवान विश्वकर्मा का आदर करते हैं। ऐसी कथा […]

ईडी ने चैतन्य बघेल के खिलाफ दायर किया 7,039 पन्नों का आरोप पत्र,2161 करोड़ के लेनदेन का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 7,039 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया है। यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़ी है, जिसमें करीब 2161 करोड़ रुपये का लेन-देन शामिल होने का आरोप है। ईडी ने स्थानीय अदालत में यह आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार आरोप पत्र में लगभग 1,000 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का भी उल्लेख है। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि चैतन्य बघेल ने इस मनी लॉन्ड्रिंग में 18.5 करोड़ रुपये का उपयोग किया था।

हिमाचल के मंडी के निहरी में लैंडस्लाइड : मकान आया चपेट में , तीन की मौत, दो लोगों को किया गया रेस्क्यू

  मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाली निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में बीते सोमवार रात को भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार यहां भूस्खलन होने से पूरा घर जमींदोज हो गया। हादसे के समय घर में पांच लोग मौजूद थे। इस हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक आठ महीने का बच्चा शामिल है। इसके अलावा दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतकों में तांगू देवी(33) पत्नी जय सिंह, कमला देवी(33) पत्नी देव राज और […]

उत्तराखंड में फिर मची तबाही : सहस्रधारा में बादल फटने से तबाही, शिवलिंग जलमग्न, मसूरी में एक मजदूर की मौत

  देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बारिश अपना कहर बरपा रही है। देर रात देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची है। वहीं मसूरी में देर रात भारी बारिश से मजदूरों के आवास के ऊपर मलबा आ गया। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने अमर उजाला को बताया कि घटना रात […]

गुजरात दौरे पर मंत्री गजेंद्र यादव,कहा- भास्कराचार्य संस्थान से नवाचारों की जानकारी लेकर शिक्षा को डिजिटल दिशा देगा छत्तीसगढ़

  ० मंत्री यादव ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश, कहा छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में जुड़ेगी नई तकनीक रायपुर।स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने तीन दिवसीय गुजरात प्रवास के दौरान अहमदाबाद स्थित भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे नवीनतम शोध, तकनीकी उपयोग और नवाचारों का अवलोकन किया। मंत्री श्री यादव ने कहा कि गुजरात में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। यहां शिक्षा से जुड़े नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकों के प्रयोग ने सीखने और पढ़ाने […]

एसईसीएल मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा का हुआ उद्घाटन

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय में ’’राजभाषा पखवाड़ा उद्घाटन समारोह’’ अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन की अध्यक्षता, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारीश्री हिमांशु जैन के विशिष्ट आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। राजभाषा पखवाड़ा का यह आयोजन एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने हिंदी हमें एकसूत्र में पिरोने का कार्य करती है। हिंदी के उन्नयन के लिए उच्च स्तर से जो निर्देश प्राप्त होते हैं उसका अक्षरशः पालन करें। हिंदी सरल, सुगम, सुबोध, संपर्क व रोजगार की भाषा है […]

छत्तीसगढ़ के DSP याकूब मेमन पर रेप और धमकी देने की धाराओं में अपराध दर्ज ,महिला किरायेदार ने लगाए आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीएसपी याकूब मेमन पर रेप और धमकी देने की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। बलरामपुर जिले में एसडीओपी पदस्थ मोहम्मद याकूब मेमन के खिलाफ रायपुर की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। सरगुजा पुलिस ने मामला शून्य पर दर्ज कर केस डायरी टिकरापारा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दी है। एएसपी पश्चिम दौलत राम पोर्ते ने एफआईआर की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020-21 में याकूब मेमन टिकरापारा थाना प्रभारी थे। उस दौरान पीड़िता अपने पति के साथ उनके घर में किराए से रहती थी। महिला का आरोप है कि पति के बाहर रहने पर मेमन ने उसे डराया-धमकाया […]