Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, 152 सड़कें अब भी बंद; नैनीताल में 217 MM बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। राज्य में दूसरे दिन भी 150 से ज्यादा सड़कें बंद रहीं। मंगलवार को जहां 172 सड़कें बंद थीं, वहीं बुधवार को यह संख्या घटकर 152 हुई। हालांकि, कई जिलों में सड़क संपर्क बाधित रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में नैनीताल और आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। नैनीताल में 217 MM और भीमताल में 161 MM बारिश दर्ज की गई। हल्द्वानी में 122.2 MM, मुक्तेश्वर में 107.7 MM और बेतालघाट में 80.5 MM बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा चंपावत में 74 MM, […]



