हिरण मांस की तस्करी कर रहे 4 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में रसूखदार भी शामिल

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ ब्लॉक में वन्यजीव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने वन ग्राम खोलारघाट से हिरण का शिकार कर उसका मांस तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक इस अवैध कारोबार में शहर के कुछ रसूखदार भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जे. डिनायल, नीलू फ्रांसिस, विशाल नंदेश्वर और विश्वनाथ है। बीती रात गुप्त सूचना पर वन विभाग ने आरोपियों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने हिरण का मांस एक ग्रामीण के घर में फेंक दिया, लेकिन टीम की सतर्कता से चारों को मौके पर ही धरदबोचा गया। विभाग ने मांस और […]

जम्मू के कटड़ा में मां वैष्णो देवी मार्ग पर फिर भूस्खलन, बारिश से बनी-बसोहली मार्ग 16 घंटे रहा बंद,रात भर फंसे रहे वाहन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार देर शाम कई जगह मौसम में फिर बदलाव आया। देर रात कटड़ा में भारी बारिश हुई। माता वैष्णो देवी के पारंपरिक यात्रा मार्ग पर कई जगह भूस्खलन से मलबा जमा हो गया। कठुआ के बनी-बसोहली मार्ग पर टिकरी के पास भूस्खलन से 16 घंटे आवाजाही बंद रही। रातभर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल किया। जम्मू में रविवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। शाम को हल्की बारिश हुई। इससे पहले दिनभर उमस ने परेशान किया।राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य जिलों में तपिश का अहसास हुआ। यहां अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से […]

दूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में आयोजित दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और दूरदर्शन परिवार, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, गीत तथा शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री के समक्ष कलाकारों ने गौर नृत्य, बांस गीत, जवारा नृत्य, सुआ नृत्य और गौरी-गौरा जैसे लोकनृत्य प्रस्तुत किए।   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दूरदर्शन ने मनोरंजन […]

CG IFS Transfer : भारतीय वन सेवा के 13 अधिकारियों का हुआ तबादला ,देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत कई भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टि से तबादला कर दिया है। जारी आदेश में राज्य के विभिन्न प्रमुख पदों पर बदलाव किए गए हैं। इसमें मुख्य वन संरक्षक, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सदस्य सचिव, टाइगर रिजर्व निदेशक और प्रोजेक्ट प्रमुखों के दायित्वों में फेरबदल शामिल है।  

ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री थिप्से की खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रवीण महादेव थिप्से शतरंज में ग्रैंडमास्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं और राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।  

बस्तर फाइटर के जवान की सड़क हादसे में मौत, बाइक और कार में हुई टक्कर में गंवाई जान

बीजापुर। बस्तर फाइटर के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है जब जवान बाइक पर सवार होकर आवापल्ली से बीजापुर की तरफ आ रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कार से बाईक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मृत जवान की पहचान रामकृष्ण ककेम के रूप में हुई है, जो ग्राम इलमिडी के कसारामपारा का रहने वाला था। वह आज सुबह ही अपनी बाइक से आव्वापल्ली से बीजापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान महादेवघाट के पास उसकी बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, […]

फेक ई-चालान लिंक के नाम पर पार्षद और रायपुर कारोबारी के साथ हुई 10 लाख की ठगी,आरटीओ विभाग के नाम पर भेजा नकली चालान

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों ने पार्षद और कारोबारी से करीब 10 लाख की ठगी की है। ठगों के निशाने में दुर्ग, बिलासपुर के पार्षद और रायपुर कारोबारी आए है। ठगों ने ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग के नाम पर नकली ई-चालान लिंक भेजकर उनके खाते से पैसे पार कर दिए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में पार्षद के मोबाइल में ई-चालान भरने का लिंक आया। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया गया खाते से पैसे अपने आप कट गए। पीड़ितों ने बताया कि जिस नंबर से व्हाट्सएप में मैसेज आया उसकी प्रोफाइल में छत्तीसगढ़ पुलिस का लोगो भी लगा […]

आबकारी घोटाला मामला : चैतन्य बघेल की और बढ़ेगी मुश्किलें, अब EOW की टीम करेगी गिरफ्तार

रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में EOW की टीम आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करेगी। चैतन्य को गिरफ्तार करने के बाद EOW पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन लगाएगी। EOW की टीम कोर्ट में प्रोडेक्शन वारंट पेश कर चैतन्य को पुलिस रिमांड पर लेगी और EOW में दर्ज आबकारी मामले समेत कई अन्य FIR के मामलों में पूछताछ करेगी। EOW की तरफ से चैतन्य के खिलाफ EOW की विशेष कोर्ट में प्रोडेक्शन वारंट पेश करेगी। वहीं दूसरी तरफ, आज ED की टीम चैतन्य बघेल के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करेगी। चैतन्य बघेल ED की न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद है। ऐसा […]

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने हिन्दी दिवस पर किया विचार गोष्ठी का आयोजन

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी का विषय “वर्तमान में हिन्दी की दशा व दिशा” रखा गया था जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा द्वारा की गयी. इस विचार गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार प्रकट प्रकट किये एवं डाॅ सुनील कुमार ओझा, नमिता शर्मा ने हिन्दी पर विशेष काव्य पाठ भी किया. गोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु डाॅ सुनील कुमार ओझा, नमिता शर्मा एवं समय पर उपस्थिति हेतु कनकलता मिश्रा को सम्मानित किया गया. इस अवसर विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष […]

सर्वपितृ अमावस्या कब है? इस बार बने कई शुभ योग, जानें तारीख और तर्पण की विधि

सर्वपितृ अमावस्या पितृपक्ष के अंतिम दिन होती है जिसे जाता है। सर्वपितृ अमावस्या का महालय और सर्व मोक्ष अमावस्या भी कहा जाता है। पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए यह पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन किया गया श्राद्ध कर्म और तर्पण सभी पितरों के नाम से किया जाता है। इस दिन पितरों को विदाई दी जाती है। आइए जानते हैं कब है सर्वपितृ अमावस्या जानें तारीख और महत्व। सर्वपितृ अमावस्या पर किसका श्राद्ध होता है ? सर्वपितृ अमावस्या के दिन इन सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनका श्राद्ध करना आप भूल गए हों या फिर जिनकी श्राद्ध की पुण्यतिथि याद नहीं हो। उस […]