माता वैष्णो देवी की यात्रा 12वें दिन भी बंद रही , भूस्खलन और खराब मौसम ने रोका रास्ता; येलो अलर्ट जारी

कटरा। माता वैष्णो देवी की यात्रा लगातार 12वें दिन भी बंद रही क्योंकि त्रिकूट पर्वत क्षेत्र में खराब मौसम और भूस्खलन की घटनाओं के कारण श्रद्धालुओं के लिए रास्ता असुरक्षित हो गया है। पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते भूस्खलन और मार्ग बंद होने की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रा बाधित हुई है। श्रीनगर के क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, जिले में 7 सितंबर तक कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 8 और 9 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यात्रा 26 अगस्त को तब रोक दी गई थी, जब अर्धकुमारी इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था, […]

राजा रघुवंशी मर्डर केस : पुलिस ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट , अदालत के सामने आई सोनम और उसके प्रेमी की करतूत

  शिलांग। 26 मई 2025 को मेघालय में हनीमून मनाने गया इंदौर का एक कपल अचानक लापता हो गया। 2 जून 2025 को पति की लाश मेघालय के जंगलों से बरामद हुई और 8 जून 2025 को पत्नी गाजीपुर में पकड़ी गई। राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। राजा की हत्या की साजिश उसी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। वहीं, अब मेघालय पुलिस ने 790 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की है। मेघालय पुलिस की इस चार्जशीट में सोनम को आरोपी बताया गया है। राजा की हत्या में सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा समेत उसके 3 दोस्तों विशाल सिंह चौहान, आशीष […]

जल्द होगा नक्सलियों का खात्मा : 43 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट तैयार, फोर्स को AI तकनीक से ऑपरेशन चलाने के निर्देश

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का फैसला लिया है। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के अफसरों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दी है। हिड़मा समेत 43 नक्सली मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं। नक्सलियों के खिलाफ AI तकनीकी का इस्तेमाल कर ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। न क्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारियों को अभियान के दौरान एक दूसरे को गोपनीय सूचना दी जाएगी। एनकाउंटर के दौरान बॉर्डर पर दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरने और उनको ढेर करने को कहा गया है। केंद्रीय अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित राज्यों के अफसरों को बड़े लीडर्स को […]

Breaking : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी,आरोपी युवक हिरासत में

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने जान से मारने और घोटाले में फंसाने की धमकी दी है। मामला सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है और तत्काल इसकी शिकायत थाने में की गई। शिकायत मिलते ही भटगांव पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री को धमकी देना सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।  

सीजीएमएससीएल ने मेसर्स एफ़ी पैरेंटेरल्स को जारी किया ब्लैकलिस्टिंग शो कॉज नोटिस

रायपुर।सीजीएमएससीएल क्वालिटी कन्ट्रोल के प्रति जीरो टॉलरेंस के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है I इसके तहत दवा गोदामों से स्वास्थ्य संस्थानों को दवा प्रदाय करने के पूर्व सप्लायर द्वारा आपूर्ति की गयी सभी बैचेस के रैंडम सैंपल को NABL मान्यता प्राप्त लैब्स से गुणवत्ता परीक्षण कराया जाता हैI जिससे स्वास्थ्य संस्थानों में केवल टेस्ट में पास होने वाली दवाओं का वितरण सुनिश्चित होI उपरोक्त प्रक्रिया के तहत मेसर्स एफ़ी पैरेंटेरल्स द्वारा वेयर हाउस में सप्लाई किये गए अल्बेंडाजोल टेबलेट्स IP 400 mg (ड्रग कोड – D12) के बैचेस PGT25451, PGT25450, PGT25480, PGT25229 को अस्पतालों में भेजने से पहले राज्य औषधि परीक्षण एवं अनुसंधान प्रयोगशाला, रायपुर में जांच कराई गयी […]

महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को दिलाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान – मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प – समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ ० रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ में कला और संस्कृति के प्रति अलग ही प्रेम है। इस प्रेम को स्थायी बनाए रखने की दिशा में यहाँ कला और संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा विगत वर्ष की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बजट का प्रावधान […]

कच्चापाल जलप्रपात बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, वन मंत्री केदार कश्यप ने की घोषणा

० पर्यटन केन्द्र बनने से क्षेत्र के स्व-सहायता समूह के महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार ० बाईक एवं पैदल चलकर वनमंत्री पहुंचे कच्चापाल के जलप्रपात रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान बाईक एवं पैदल चलकर कच्चापाल के जलप्रपात पहुंचकर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ के जंगल, पहाड़ और झरने यहां की पहचान हैं। यदि इन्हें सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाए तो नारायणपुर जिले का नाम पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक रोशन होगा। कच्चापाल जलप्रपात को हम प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में कार्य करेंगे। अबूझमाड़ की गोद में बसा प्राकृतिक […]

महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव – मुख्यमंत्री साय

० महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं को 647 करोड़ से अधिक की राशि की गई अंतरित ० अब तक कुल 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों तक पहुँची, महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। कुल 647.13 करोड़ रुपये की यह राशि एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महतारी वंदन योजना […]

आज का राशिफल 6 सितंबर : वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों को आज शुभ योग से मिलेगा शुभ लाभ, जाने सभी राशियों का भविष्यफल

मेष राशि, आर्थिक मामलों में पाएंगे लाभ आज का दिन मेष राशि के लिए कुल मिलाकर अच्छा है। आपकी राशि से आज 11वें भाव में चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है जो आपकी आर्थिक स्थिति को अनुकूल और मजबूत बनाने का काम करेगा। अगर आप कमाई का कुछ और जरिया निकालने का लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज इसमें भी कामयाबी मिलेगी। आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगा और आप आज घर परिवार में भी सुख पाएंग। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। आज मेष राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा […]

आज का पंचांग 6 सितंबर : आज भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 15, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 22, रवि उल्लाल 13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 दिसम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 41 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। घनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 02 बजकर 32 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन के 11 बजकर 21 मिनट तक मकर […]