दो रिटायर्ड आईजी को मिली एक साल की संविदा, PHQ में बनाए गए OSD

  रायपुर। गृह विभाग ने दो रिटायर्ड आईजी को एक वर्ष की संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इनमें बीएस ध्रुव और सुशील चंद्र द्विवेदी शामिल हैं। दोनों को पीएचक्यू में ओएसडी नियुक्त किया गया है।  

ओडिशी कलाकार शिवली देवता ने पुरी के जगन्नाथ स्वामी पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी

  रायपुर। चक्रधर समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर से आई ओडिशी कलाकार सुश्री शिवली देवता ने ओडिशी की मनमोहक प्रस्तुति से की। सुश्री शिवली एक निपुण ओडिसी नृत्यांगना है ये महासमुंद जिले की ग्राम गौरटेक विकास खंड बसना की मूल निवासी है। ओडिशी नृत्य की उत्पत्ति उड़ीसा के मंदिरों से हुई है और यह नृत्य अपनी लयबद्ध गतियां, जटिल पद चालन तथा मंदिरों में उकेरी हुई मूर्तियों की मुद्राओं के लिए जाना जाता है। शिवली अपनी कोमल मुद्राओं भावपूर्ण अभिनय तथा तालबद्ध निपुणता के माध्यम से भारतीय महाकाव्यों की कालजयी कथाओं को जीवंत कर देती है। शिवली अपनी नृत्य प्रस्तुति को एक आध्यात्मिक अर्पण के रूप में लेती है […]

नेपाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला : बड़ा डिजिटल स्ट्राइक करते हुए फेसबुक-यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होगा बंद

  काठमांडू। नेपाल सरकार ने फेसबुक, ट्विटर (एक्स), यूट्यूब समेत कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद करने का फैसला किया है। यह निर्णय मंत्रि परिषद की बैठक तथा सुप्रीम कोर्ट के परमादेश के कार्यान्वयन स्वरूप सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को लिया। सूत्रों के अनुसार मंत्रालय में हुई बैठक में नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए पत्राचार किया गया है। यदि ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नेपाल में आधिकारिक रूप से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करते हैं तो उन्हें क्रमशः पुनः संचालन की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बिना अनुमति संचालित सोशल मीडिया, ओवर द टॉप एप्स […]

7 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष , इन 15 दिन भूलकर भी न करें ये 6 काम पितर हो जाएंगे नाराज

  पितृपक्ष जिसे श्राद्ध भी कहा जाता है। पितृपक्ष का सनातन धर्म में बहुत ही विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार, इन 15 दिन पितृ अपने परिवार को आशीर्वाद देने का लिए धरती पर आते हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण आदि कार्य किए जाते हैं। कहा जाता है कि विधि विधान से पितरों के नाम से तर्पण आदि करने से वंश की वृद्धि होती है और पितरों के आशीर्वाद से व्यक्ति को सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष में कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। वरना पितृ नाराज हो जाते हैं। अगर आप इन नियमों की अनदेखी करते हैं तो पितर नाराज […]

पंजाब में बारिश ने मचाया हाहाकार : बाढ़ से अब तक 43 की मौत,पठानकोट में पहाड़ दरके, लुधियाना में सेना ने संभाला मोर्चा

  चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ महाविनाश का कारण बन रही है। बारिश की वजह से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जिलों के 1902 से अधिक गांव पानी की चपेट में हैं, जिससे 3.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। गांवों में बाढ़ग्रस्त लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रभावित गांवों में एक-एक गजटेड अफसर नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। प्रभावित लोग इन अधिकारियों के साथ अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे।   भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही जोरदार बारिश व बादल फटने की घटनाओं के […]

आरटीओ ई-चालान में धोखाधड़ी से बचे, छत्तीसगढ़ में अब केवल अधिकृत पोर्टल से ही करें चालान का भुगतान

रायपुर।परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन से संबंधित किसी भी आरटीओ ई- चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही करें। परिवहन विभाग ने बताया है कि हाल ही में कुछ धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों को नकली संदेश या मेल भेजकर चालान राशि जमा कराने का प्रयास किया गया है। ऐसे प्रकरणों से बचने के लिए नागरिक किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या लिंक पर भुगतान न करें। अपने वास्तविक चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए वाहन मालिक विभागीय वेबसाइट पर जाकर पे -आन लाइन विकल्प का चयन करें। वाहन नंबर […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज भी होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरूवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। राजधानी में गुरुवारको दिन भर बदल छाए रहे। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर,सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, और दुर्ग जिले आज भारी बारिश […]

रायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार,स्टार्टअप्स को उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन के लिए मिलेगा पुरस्कार

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ,एनआईटी-एफआईई ने छत्तीसगढ़ में अब तक 40 से अधिक स्टार्टअप्स को दिया बढ़ावा रायपुर। एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एफआईई) को चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 13 सितंबर को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगा। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एनआईटी रायपुर-एफआईई के उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। संस्था को यह सम्मान राज्य में 35 से आधिक नये स्आर्टअप्स को मार्गदर्शन और उन्हें उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग के लिए मिलेगा। भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्यमी संघ (ईएआई) और एंटरप्राइजिंग […]

आज का राशिफल 5 सितंबर : बुधादित्य योग से आज शुक्रवार का दिन वृषभ, कर्क और धनु राशि के लिए लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और सकारात्मक रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपके लिए सितारे बताते हैं कि अगर आप कुछ नया काम शुरू करेंगे तो आपको आज इसमें फायदा हो सकता है। आपको आज सगे संबंधियों की ओर से भी अच्छी खबर मिलेगी। आपके मन में आज नौकरी मे बदलाव का भी विचार आ सकता है। आपकी राशि से आज दसवें भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपको पिता और वरिष्ठजनों से भी सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में […]

आज का पंचांग 5 सितंबर : आज शुक्र प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 14, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, त्रयोदशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 21, रवि उल्लाल 12, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग मध्याह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 46 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज […]