मन की बात’ हर माह देती है नई प्रेरणा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी करें योगदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रियों और नागरिकों ने सुना ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी   रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखन देवांगन, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक इंद्र कुमार साहू तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ […]

PM Modi की चीन यात्रा : प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा; जानें और किन मुद्दों पर हुई बात

  इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 31 अगस्त को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नेताओं के शिखर सम्मेलन के अवसर पर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना यानी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद और उससे उत्पन्न चुनौतियों का मुद्दा उठाया।   विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अक्तूबर 2024 में कजान में अपनी पिछली बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति और निरंतर प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश विकास भागीदार हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं। उनके मतभेद विवादों में नहीं बदलने चाहिए। भारत-चीन और […]

Big News : लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में भीषण ब्लास्ट : सात लोगों की मौत , पांच घायल; सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

लखनऊ। लखनऊ में रविवार को पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। आवाज सुनकर लोग घरों से निकलकर मौके की तरफ भागे। स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके की है। उधर, पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल लोगों को अस्पताल भेजा। घटना में करीब सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने […]

बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा तत्काल पहुंचीं नवोदय विद्यालय,हॉस्टल में बच्चों पर क्रूरता के मामले का लिया संज्ञान

० दोषी शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा होगी रायपुर। आज बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने रायपुर जिले के एक नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में बच्चों के साथ क्रूरता के मामले की सूचना मिलने के बाद उस विद्यालय का तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित बच्चों से मुलाकात की और मामले की पूरी जानकारी ली। प्रारंभिक रूप में यह पाया गया कि एक शिक्षक ने बच्चों के साथ निर्ममता से मारपीट की है। पीड़ित बच्चों ने बताया कि विद्यालय के ज्योग्राफी शिक्षक ने रॉड से उन्हें मारा था। इस क्रूरता के कारण एक बच्चे के हाथ में मामूली फ्रैक्चर और पैर में गंभीर चोटें आईं […]

Jitiya Vrat 2025 : जितिया व्रत कब है, जानें सही तारीख, नहाय खाय और पारण का समय विस्तार से

हर साल आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की सप्तमी वृद्धा अष्टमी तिथि पर जितिया व्रत रखा जाता है। इसे जीवित पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। भविष्य पुराण में बताया गया है कि इस कठिन व्रत को करने से संतान की आयु लंबी होती है और इसमें भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। बता दें कि जीवित्पुत्रिका व्रत सप्तमी वृद्धा अष्टमी से शुरू होकर अगले दिन नवमी तिथि में समाप्त होता है और इसी दिन व्रत का पारण किया जाता है। यही कारण है कि इस व्रत को बेहद कठिन माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि जितिया व्रत का नहाय खाय कब होगा, […]

विश्व पर्यटन दिवस 2025 : छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने की राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा,15 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा की है। इन पुरस्कारों के लिए कुल 1 लाख 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। राज्य में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों एवं व्यक्तियों को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुरस्कार के लिए विभिन्न 10 श्रेणियाँ निर्धारित की गई है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ होटल, सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर, सर्वश्रेष्ठ […]

इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी दिल्ली, पायलट को इंजन में आग लगने की लगी भनक

दिल्ली। इंदौर जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया। बताया जा रहा है कि पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था। जिसके बाद विमान को दिल्ली लाने का फैसला लिया गया। एअर इंडिया ने कहा कि विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में भेजा जा रहा है। जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा। सूत्रों ने बताया कि विमान 30 मिनट से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद आपात स्थिति में उतरा। विमान की सुबह करीब 6:15 बजे आपातकालीन लैंडिंग […]

राजधानी समेत छत्तीसगढ़ में हो रही झमाझम बारिश, आज के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदे के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है। रविवार सुबह से ही राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। अचानक बारिश होने की वजह से मौसम में ठंडक आ गई है पर मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इतना ही नहीं बस्तर और सुकमा क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बस्तर और सुकमा क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त रविवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों […]

आज का राशिफल 31 अगस्त : वृषभ, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि,आपकी कई योजनाएं अटक सकती है आज 31 अगस्त का दिन मेष राशि के लोगो के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपना हर काम सावधानी से करना होगा। आपके ऊपर आज आलस्य भी हावी रहेगा जिससे आपकी कई योजनाएं अटक सकती है। वैसे आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपको अपनी बात स्पष्ट रूप से लोगों के सामने रखनी होगी नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हं। आपके किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आज आपको भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आज भाग्य 82% […]

आज का पंचांग 31 अगस्त : आज राधाअष्टमी व्रत, जानें राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 09, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, अष्टमी, रविवार विक्रम संवत 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 16, रवि उल्लावल 07, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 58 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र सायं 05 बजकर 27 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अपराह्न 03 बजकर 59 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। विष्टि कर पूर्वाह्न 11 बजकर 53 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज […]