‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की सराहना, सीएम साय बोले- बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
० अमृत सरोवर और कैच द रेन अभियान का किया जिक्र, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश के नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना और कैच द रेन अभियान के तहत जनभागीदारी से किए जा रहे प्रयास प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील […]



