राजभवन में मनाया गया 9 राज्यों का स्थापना दिवस,राज्यपाल डेका ने कहा – भारत की विविधता ही हमारी ताकत

  रायपुर। भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। राजभवन में गुरूवार को 9 राज्यों का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, तेलंगाना, मिजोरम, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि यह पहल केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान नहीं, बल्कि भावनात्मक एकीकरण का माध्यम है। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक […]

10 दिवसीय विदेश यात्रा से कल स्वदेश लौटेंगे सीएम साय,एयरपोर्ट पर स्वागत की हुई तैयारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कार्यकाल का पहला 10 दिवसीय विदेश दौरा पूरा करने के बाद वापस लौटेंगे. वे कल यानी 30 अगस्त को रायपुर पहुंचेंगे. उनके वापस लौटने पर विवेकानंद एयरपोर्ट पर रायपुर शहर जिला भाजपा ने भव्य स्वागत की तैयारियां की है. इसे लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा की गुरुवार को एक तैयारी बैठक हुई. बैठक में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे. दोनों भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है. भाजपा की तैयारी विमानतल से मुख्यमंत्री निवास तक स्वागत […]

पीएम मोदी की दो जापान दिवसीय यात्रा : टोक्यो पहुंचे PM मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत, हिंदी में बोली जापानी लड़की: नमस्कार मोदी जी…

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंच चुके हैं। यह उनकी पिछले सात वर्षों में जापान की पहली एकल द्विपक्षीय यात्रा है, जो भारत-जापान संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। इस दौरे का उद्देश्य सिर्फ समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक सहयोग देना है। पीएम मोदी और जापानी नेतृत्व के बीच होने वाली बातचीत में न सिर्फ व्यापार और निवेश पर चर्चा होगी, बल्कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य- (global perspective) खासकर अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध-को देखते हुए एशिया में स्थिरता और संतुलन […]

उत्तराखंड में कई जगहों पर फटा बादल : चमोली के देवाल, टिहरी और रुद्रप्रयाग में मचा कोहराम,दो लापता; कई मवेशी मलबे में दबे

चमोली। उत्तराखंड में फिर बादल फटने से तबाही का मंजर सामने आया है। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है। गनीमत यह रही कि यहां किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में भी बादल फटा है। यहां जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांगर सहित कई जगहों पर अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है। गुरुवार को देर रात से हो रही तेज बारिश शुक्रवार को भी जारी है। गुरुवार रात को तहसील देवाल […]

बस्तर में बारिश ने लिया बाढ़ का रूप, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए जताई भारी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश आफत की तरह बरस रही है। लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। बस्तर और सुकमा जिले से आई बाढ़ की तस्वीरों ने राज्यभर में चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में सड़क संपर्क टूट गया है, निचले इलाकों में पानी भर चुका है और स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में जुटना पड़ा है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हालिया भारी वर्षा ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। […]

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्थापित होगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट से ऊंची भव्य प्रतिमा

० विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की कार्यवाही की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन परिसर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट से ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की अनुशंसा की है। डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री से लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने अपने गठन के 25 वर्षों की यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। […]

आज का राशिफल 29 अगस्त : मेष, वृश्चिक और मकर राशि के लिए आज लाभदायक दिन,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिलेगी आज मेष राशि के सप्तम भाव चंद्रमा का गोचर होगा। ऐसे मं आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन से चहल पहल की स्थिति रहेगी। रिश्तों में चल रहे मनमुटाव को आप बातचीत के जरिए खत्म करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार भी ले सकते हैं। आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है और आपको कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज अन्न का दान देना चाहिए […]

आज का पंचांग 29 अगस्त :आज भाद्रपद शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 07, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 14, रवि उल्लावल 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। षष्ठी तिथि रात्रि 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 39 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग अपराह्न 02 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज […]

24वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी संघ के तत्वाधान में 24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत 28अगस्त को हुई। माना स्थित चौथी बटालियन के शूटिंग रेंज में इसकी शुरुआत की गई। ये प्रतियोगिता लगातार पिछले 23वर्षों से सफलता पूर्वक जिंदल समूह के सौजन्य से आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथिश्री अरुण देव गौतम पुलिस महानिदेशक छ. ग शासन द्वारा की गई उन्होंने सभी रेंज को गौर से देखा और उन्होंने शूटिंग ट्रायल से प्रतियोगिता की शुरुआत की।उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन के इस आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि यूथ को शूटिंग को भी एक नेचुरल स्पोर्ट्स की तरह देखना चाहिए और यूथ को […]

संपत्ति की चोरी पर सख्त एसईसीएल, सतर्कता विभाग की त्वरित कार्यवाही

० कोरबा क्षेत्र के 6 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित बिलासपुर। एसईसीएल के सतर्कता विभाग ने सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी की संपत्ति की चोरी में संलिप्त कर्मियों की पहचान की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा क्षेत्र की राजगमार एवं ढेलवाड़ीह खदानों के कुछ कर्मियों द्वारा स्टोर से सामान इशू करवाने के बाद लोहे/स्क्रैप को कबाड़ी की दुकानों पर बेचे जाने की गतिविधि सामने आई थी। सतर्कता विभाग की टीम ने संबंधित गाड़ियों की संख्या के आधार पर जांच कर दोषी कर्मियों की पहचान की। कोरबा क्षेत्रीय प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी […]