दंतेवाड़ा में आदिवासी विकास विभाग में करोड़ों का DMF घोटाला आया सामने ,दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल दंतेवाड़ा जिले में बड़ा प्रशासनिक घोटाला सामने आया है। पुलिस ने आदिवासी विकास विभाग के दो पूर्व सहायक आयुक्त डॉ. आनंदजी सिंह और के.एस. मसराम को करोड़ों रुपये के DMF फंड घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने विभाग के क्लर्क संजय कोडोपी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 45 फर्जी टेंडर निकालें और इस दौरान करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की गई। रायपुर और जगदलपुर से गिरफ्तारी मामले की शिकायत मिलने के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने रायपुर और जगदलपुर में दबिश देकर दोनों पूर्व अधिकारियों को पकड़ा और उन्हें दंतेवाड़ा कोर्ट में पेश किया। वहीं इस मामले में […]

हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल को दिया झटका, याचिका को लिबर्टी के साथ किया ख़ारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने EOW की कार्रवाई को गलत करार देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। सोमवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने उनकी याचिका को छूट (लिबर्टी) के साथ खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि यदि चैतन्य को राहत चाहिए तो वे फ्रेश आवेदन पेश करें, जिसमें केवल अपने मामले से संबंधित ही प्रार्थना हो। 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर जोनल कार्यालय की ओर से प्रेस नोट में दी गई जानकारी के अनुसार, ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन 18 […]

शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : मंत्री गजेन्द्र यादव

० “शिक्षा से ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होगा”,स्कूल शिक्षा मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर।स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और शिक्षण को विभागीय कार्यप्रणाली का केंद्र बिंदु बनाएं। मंत्री श्री यादव आज मंत्रालय महानदी भवन में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होता है, इसलिए विद्यालयों में पढ़ाई की नियमित निगरानी […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुँचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन : वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओसाका (जापान) में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 के भारत मंडपम के अंतर्गत स्थापित छत्तीसगढ़ पैवेलियन पहुँचे। यहाँ उन्होंने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि उद्घाटन दिवस पर ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से अधिक दर्शक पहुँचे। यहाँ आने वाले लोग प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आदिवासी लोककला, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक देखकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपनी परंपरा और आधुनिकता के अनूठे संगम के साथ दुनिया के सामने उभर रहा है। “हमारी पहचान केवल धरोहर और लोकसंस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग, नवाचार और […]

फिजी के पीएम राबुका से मिले प्रधानमंत्री मोदी , डिफेंस डील समेत 7 समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली। फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका रविवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। उनकी ये यात्रा 26 अगस्त तक चलेगी। फिजी के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता की। वहीं, दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने का निर्णय लिया है। दोनों देशों के बीच हुए सात समझौते बता दें कि फिजी के पीएम सिटिवेनी लिगामामादा राबुका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त बयान जारी किया। पीएम […]

टमाटर चोरी करने गए पिता-पुत्र की खेत में करंट लगने से हुई मौत, गांव में मची सनसनी

कवर्धा। कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद देर रात खेत में टमाटर चोरी करने के लिए पहुंचे थे। खेत मालिक विशाल पटेल ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर हाईटेंशन तार बिछा रखा था। इसी तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर […]

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने “टी संवर्ग” प्राचार्य पदस्थापना आदेश 27 अगस्त के पूर्व जारी करने शासन से की मांग

रायपुर। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ” (Chhattisgarh Progressive And Innovative Teachers Federation – CGPITF) के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से “टी संवर्ग” प्राचार्य पदस्थापना आदेश 27 अगस्त 2025 से पूर्व जारी करने की मांग की हैं। प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से मांग कर कहा हैं कि, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में दिनांक 20 अगस्त से 23 अगस्त तक चार दिवसीय “टी संवर्ग” प्राचार्य पदोन्नति की काउंसलिंग पूर्ण की जा चुकी हैं। अत: अब बिना विलम्ब किये तत्काल […]

गुरुकुल कॉलेज में स्वदेशी उद्यमिता संवर्धन कार्यक्रम में दिया गया खादी वस्त्र बनाने का प्रशिक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के साथ स्थापित गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आज स्वदेशी उद्यमिता संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत् महाविद्यालयीन छात्राओं को खादी वस्त्र बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खादी कपड़ा उत्पादन में कौशल और ज्ञान के साथ छात्राओं को सशक्त बनाना है। डॉ. कुलदीप वर्मा डायरेक्टर स्टेट खादी बोर्ड मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से डॉ. वर्मा ने खादी उद्यमिता के लिये शासन की नितियों की जानकारी दी तथा मीठी क्रांति जिसे मधुमक्खी पालन कहते है,रेड टिका सिलाई मशीन पेपर कप और दोना आदि ग्रामोद्योग योजनाओ के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से टेकनिशियन दया राम डडसेना ने […]

हिमाचल में भारी बारिश : मणिमहेश यात्रा पर निकले हजारों श्रद्धालु फंसे, तीन की मौत

चंबा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले हजारों श्रद्धालु फंस गए हैं। प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा दी है, लेकिन घर से निकल चुके हजारों श्रद्धालु सड़क व पैदल मार्ग पर फंसे हुए हैं। भारी बारिश व भूस्खलन के कारण यात्रा रोकी गई है। हड़सर से आगे किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। हड़सर से धन्छाे, गौरीकुंड व मणिमहेश डल झील पर सैकड़ों श्रद्धालु फंसे हुए हैं, जो भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रुक गए हैं। चंबा से भरमौर के बीच सड़क कई जगह बंद होने के कारण सैकड़ों वाहनों में श्रद्धालु फंसे हुए हैं। 24 घंटे के दौरान मणिमहेश […]

परिणीति और राघव के बनने वाले हैं पेरेंट्स, उनके घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी, एक्ट्रेस ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

मुंबई। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस जानकारी को जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए शेयर किया है।सोमवार के दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसपर नवजात बच्चे के नन्हे पैरों की छाप दिख रही है और उसपे 1+1= 3 लिखा है, जिसका अर्थ है अब परिवार बढ़ने वाला है। इसके साथ ही कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी छोटी दुनिया, जल्द ही आने वाला है।’ इस खुशखबरी के सोशल मीडिया पर आते ही, तमाम सितारे अभिनेत्री और उनके […]