एसईसीएल मुख्यालय में नव-निर्मित बैडमिंटन हॉल का हुआ लोकार्पण
० हॉल, ओलंपिक में बैडमिंटन का पहला पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी पद्मभूषण साइना नेहवाल को किया गया है समर्पित बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय परिसर में आज दिनांक 24 अगस्त 2025 को नव-निर्मित बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण किया गया।नए बैडमिंटन हॉल को भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी एवं ओलंपिक में देश को पहला बैडमिंटन पदक दिलाने वाली महिला खिलाड़ी पद्मभूषण साइना नेहवाल के व्यक्तित्व एवं उनकी उपलब्धियों को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया ऑफिसर्स वाइव्स समिति (CILOWS) की अध्यक्षा एवं ‘प्रथम महिला कोल इंडिया परिवार’ श्रीमती पी विमला प्रसाद उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में CILOWS उपाध्यक्षा – श्रीमती नंदिनी त्रिपाठी, […]



