शिक्षक एल बी की वरिष्ठता सूची मे गंभीर त्रुटियाँ सुधार हेतु संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर संभाग शिक्षा के नाम डीईओ को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर। छ्ग शालेय शिक्षक संघ जिला बीजापुर का एक प्रतिनिधि मंडल ने दिनाँक 13.08.2025 को संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर संभाग शिक्षा द्वारा जारी वरिष्ठता सूची शिक्षक एल बी ई एवं टी संवर्ग एवं प्रधान पाठक प्रा शाला मे गंभीर त्रुटियाँ सामने आयी हैं जिसके सुधार हेतु संयुक्त संचालक बस्तर संभाग शिक्षा के नाम ज्ञापन डी ई ओ बीजापुर एल एल धनेलिया को शनिवार को ज्ञापन सौंपा गया है। संयुक्त हस्ताक्षर छग शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव कैलाश रामटेके,महामंत्री वसीम खान एवं ब्लाक अध्यक्ष बीजापुर विजय चापड़ी ,अरुण सिंह के द्वारा साँपे गये ज्ञापन मे माँग की गई है कि वरिष्ठता सूची मे नियुक्ति तिथि वा पदोन्नति तिथि एक ही […]

छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड ने 40वें इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) वार्षिक अधिवेशन में की सक्रीय भागीदारी

पुरी, ओडिशा।छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड ने 40वें इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) वार्षिक अधिवेशन में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स, होटलियर्स एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित किया। अपने वक्तव्य में श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए राज्य की विशिष्टताओं एवं प्राकृतिक-सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य अब MICE पर्यटन (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन) हेतु भी पूर्णतः तैयार है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है। साथ ही, पर्यटन निवेश व साझेदारी […]

अदाणी फाउंडेशन ने विश्व आदिवासी दिवस का किया आयोजन“गोदना” नामक एक विशेष पत्रिका का विमोचन

० मिलुपारा में 34 आदिवासी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक स्थित ग्राम मिलुपारा रीपा गौठान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2024-25 में विभिन्न विद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों से चयनित 34 आदिवासी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय और उत्कर्ष विद्यालय से चयनित 27 विद्यार्थी तथा भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर और राज्य प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर से चयनित 7 विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लैलुंगा की पूर्व विधायक श्रीमती सुनिती सत्यानंद राठिया और तमनार जनपद पंचायत अध्यक्ष जागेश सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में […]

चमोली के थराली में बादल फटा… तहसील और कई घरों में घुसा मलबा, दो लापता, कई गाड़ियां दबीं

  चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने की खबर है। देर रात बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आ गया है। इसके अलावा चेपड़ों और सागवाड़ा के अलावा कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरफ और आईटीबीपी, ग्वालदम से एसएसबी रवाना हो गई है।   बादल फटने से घरों में मलबा आ गया है, दुकानों में भी नुकसान हुआ है। तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक युवती और एक बुजुर्ग […]

रायपुर में सहकार भारती का प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन, देशभर से बुनकर संघों के एक हजार प्रतिनिधि जुटे

० उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन उद्घाटन सत्र में हुए शामिल ० देश की आर्थिक तरक्की में बुनकरों का बड़ा योगदान – अरुण साव ० सहकार से समृद्धि के तहत राज्य में हुए हैं 54 पहल – केदार कश्यप ० बुनकरों के हित में में हो रहे अच्छे कार्य – लखनलाल देवांगन रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। सहकार भारती द्वारा राजधानी रायपुर के जैनम मानस भवन में 23 अगस्त और 24 अगस्त को देश में पहली बार राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का […]

तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी, मायके में माताओं बहनों को मिलेंगे विशेष उपहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का उठाएंगे लुत्फ

  0 रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजन की तैयारियां पूरी ० पारंपरिक खेल, साज-सज्जा समेत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन ० रजत महोत्सव के अवसर पर 24 अगस्त को आयोजित होगा तीजा पोरा तिहार और महिला सम्मेलन रायपुर। राजधानी रायपुर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम इस बार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा के रंगों से सराबोर हो गया है। तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर ऑडिटोरियम प्रांगण नंदिया-बैला, पारंपरिक खिलौनों, रंग-बिरंगे वंदनवार और छत्तीसगढ़ी साज-सज्जा से सुसज्जित होकर अद्भुत छटा बिखेर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर 24 अगस्त को […]

एससी/एसटी छात्रों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा ,आईएचएम रायपुर में मिलेगा निःशुल्क होटल मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन

रायपुर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नालॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, नवा रायपुर ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इन वर्गों के विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह योजना छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग और आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सहयोग से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन के क्षेत्र में एससी-एसटी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और करियर के अवसर उपलब्ध कराना है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी संस्थान से दूरभाष (0771-2972411) […]

प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- राज्यपाल डेका

० जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर संगोष्ठी आयोजित रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जलवायु परिवर्तन 21 वीं सदीं की सभ्यता की सबसे बड़ी चुनौती है और इसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य है। जब हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। श्री डेका आज शनिवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में दक्षिण एशियाई जलवायु परिवर्तन जर्नलिस्ट फोरम और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि धरती का तापमान असमान्य रूप से बढ़ रहा है, जिससे मौसम चक्र असंतुलित हो गया है। धु्रवीय क्षेत्रों की बर्फ तेजी से पिघल रही हैं, समुद्र का जल स्तर […]

मंत्री नेताम के निवास में आयोजित पोला पर्व उत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेका

  रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विभाग के मंत्री राम विचार नेताम के नवा रायपुर स्थित निवास में आयोजित पोला पर्व के उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शंकर का अभिषेक एवं पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ का यह पारंपरिक त्यौहार मनाया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं अन्य मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं अतिथिगण उपस्थित थे ।  

CBI ने अनिल अंबानी की आरकॉम से जुड़े परिसरों में की छापेमारी ,2000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज

दिल्ली। बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की सीबीआई तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों की तलाशी ली। इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि एजेंसी आरकॉम और उसके प्रमोटर निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है। सीबीआई ने यह कार्रवाई भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत के आधार पर की है, जिसने 13 जून को इन संस्थाओं को धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किए जाने के बाद […]