CG Breaking : महादेव सट्टा एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, ओमान से हुआ प्रत्यर्पण; 2 नवंबर को रायपुर कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और महादेव एप सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है। CBI की विशेष टीम उसे लेकर भारत पहुंची है। अब उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा। CBI के अनुसार, सौरभ चंद्राकर दो मामलों में वांछित है, जिनमें आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उसके खिलाफ एक मामले में अभियोजन शिकायत दाखिल की है। रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर ओमान में हुई गिरफ्तारी CBI की ओर से 1 नवंबर 2026 को जारी जानकारी […]

Subhash Chandra पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड में FIR; नेटवर्थ सर्टिफिकेट पर भी सवाल

  नई दिल्ली। एसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। LIC Housing Finance की शिकायत पर CBI ने सुभाष चंद्रा और एसेल ग्रुप से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ ₹1,322 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। CBI की बैंकिंग एंड सिक्योरिटी फ्रॉड डिविजन ने 31 अगस्त को यह मामला दर्ज किया। FIR में सुभाष चंद्रा के अलावा संबंधित कंपनियों के निदेशकों और कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। NCLT के फैसले के 4 दिन बाद दर्ज हुई FIR यह कार्रवाई 27 अगस्त को आए NCLT के फैसले के महज चार दिन बाद हुई। LIC Housing […]

त्विषा शर्मा मौत मामले में CBI का बड़ा कदम, 636 पन्नों का चालान पेश; रिटायर्ड जज और बेटे को बनाया आरोपी

  भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच अब न्यायिक प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भोपाल जिला अदालत की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में 636 पन्नों का चालान पेश किया है। मामले में रिटायर्ड जिला न्यायाधीश गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को आरोपी बनाया गया है। CBI की ओर से पेश किए गए चालान में जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेज, बयान और अन्य साक्ष्यों को शामिल किया गया है। अदालत इन तथ्यों और दस्तावेजों का अध्ययन कर रही है, जबकि दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने भी चालान की प्रतियों और साक्ष्यों का परीक्षण शुरू […]

Big News : CBI के हत्थे चढ़ा रेलवे का सीनियर अफसर, रेलवे अफसर के घर छापेमारी में मिले ₹77 लाख कैश

० छापेमारी में घर से मिले ₹77 लाख कैश और ₹14 लाख के गहने, बिल पास करने के बदले मांगी थी रिश्वत रायपुर/भिलाई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) भिलाई में पदस्थ सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (Sr. DME) अनमोल उके को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक बिचौलिए को भी पकड़ा गया है। CBI के मुताबिक, लंबित बिलों को पास करने के एवज में अधिकारी ने कथित तौर पर ₹2 लाख की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रकम ₹1 लाख तय हुई।रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर ₹50 हजार लेते समय CBI ने […]

NEET Paper Leak Case: CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, कल से आरोपों पर सुनवाई

  नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान ले लिया है। CBI ने विस्तृत जांच के बाद यह चार्जशीट अदालत में पेश की थी। अब मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और कल से आरोपों पर सुनवाई शुरू होगी। CBI की चार्जशीट के बाद कोर्ट में आगे बढ़ी कार्रवाई CBI ने NEET पेपर लीक मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। विशेष अदालत ने चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए मामले को […]

NEET UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़े खुलासे, डिजिटल सबूतों से जुड़े आरोपी; NTA के तीन विशेषज्ञ जांच के घेरे में

  नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी ने डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला मजबूत होने का दावा किया है। चार्जशीट में पुणे की एक रिहायशी सोसायटी के एंट्री मैनेजमेंट ऐप के रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया गया है, जहां एनटीए के केमिस्ट्री विषय के विशेषज्ञ और आरोपी पी.वी. कुलकर्णी रहते थे। सीबीआई ने 28 जुलाई को विशेष अदालत में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी के अनुसार, सोसायटी के रिकॉर्ड में उन छात्रों की बायोमेट्रिक एंट्री दर्ज मिली, जो अप्रैल में कुलकर्णी द्वारा आयोजित […]

Big News : PSC घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर फिर छापा, भर्ती घोटाले के नए सबूतों की तलाश

  भिलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व सचिव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव (जीवन किशोर ध्रुव) के ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम सुबह भिलाई के सेक्टर-10 स्थित उनके निवास पहुंची और दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारी दो इनोवा वाहनों में पहुंचे और लंबे समय तक घर के भीतर जांच-पड़ताल करते रहे। बताया जा रहा है कि टीम भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय लेन-देन के संभावित सबूत खंगाल रही है। ध्रुव से […]

CBI ने अनिल अंबानी की आरकॉम से जुड़े परिसरों में की छापेमारी ,2000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज

दिल्ली। बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की सीबीआई तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों की तलाशी ली। इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि एजेंसी आरकॉम और उसके प्रमोटर निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है। सीबीआई ने यह कार्रवाई भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत के आधार पर की है, जिसने 13 जून को इन संस्थाओं को धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किए जाने के बाद […]

दुर्ग में सराफा कारोबारी के ठिकानों पर ED-CBI ने एक साथ दी दबिश, IPS अभिषेक पल्लव के घर भी पहुंची टीम

  दुर्ग। दुर्ग में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देश की दो बड़ी केंद्रीय जांच एजेंसियों — प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने नामचीन सर्राफा कारोबारी सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर संयुक्त छापा मारा। यह छापा चर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तहत बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सहेली ज्वेलर्स के मालिक से ईडी और सीबीआई की टीम ने मौके पर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पास मौजूद लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के पीछे बड़ा उद्देश्य घोटाले की रकम के उपयोग और ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना बताया जा रहा […]

कोयला घोटाला : अब सीबीआई करेगी जांच, 570 करोड़ की हुई थी अवैध वसूली

  नई दिल्ली/रायपुर। दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम की धारा-6 के तहत छत्तीसगढ़ में हुए 570 करोड़ के कोल लेवी मनी लांड्रिंग घोटाले की सीबीआई जांच को विधिवत स्वीकृति दे दी गई है। 2020 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन के नाम पर 570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गयी, कोयले पर 25 रुपये प्रति टन की दर से यह वसूली की जाती थी। जांच में सहयोग के निर्देश गृह विभाग की फाइल (क्रमांक F No. 4-10/Home-C/) और पुलिस मुख्यालय के सीआईडी लीगल सेक्शन ने सभी रेंज आईजी और जिलों के एसपी को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि सीबीआई को […]