कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र के घर ED के छापे में करोड़ों नकद व 10 किलो आभूषण मिले,किया गया गिरफ्तार

  दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र कुमार उर्फ ‘पप्पी’ को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में शनिवार को सिक्किम से धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। संघीय जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि उसने शुक्रवार को कई राज्यों में की गई छापेमारी के बाद 12 करोड़ रुपये नकद (लगभग एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा सहित), 6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए। ईडी ने बताया कि चित्रदुर्ग के 50 साल के विधायक को शुक्रवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक नामित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश […]

फरार तोमर बंधुओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ,भाटागांव स्थित घर और जमीन होगी कुर्क

रायपुर। राजधानी रायपुर में फरार चल रहे तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को सेशन कोर्ट द्वारा तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत खारिज किए जाने और संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद आज जिला प्रशासन की टीम ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. SDM नंद कुमार चौबे, तहसीलदार पुलिस की टीमों ने तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के साईं विला मकान और जमीन को कुर्क किया है. कुर्क की गई संपत्ति कुल 3,000 स्क्वायर फीट है, जिसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों की 1,500-1,500 स्क्वायर फीट की संपत्ति है. इसके अलावा […]

Radha Ashtami 2025 Date : राधाष्टमी व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

राधाष्टमी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। माना जाता है कि राधाष्टमी के दिन ही राधा रानी का प्राकट्य हुआ था। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है। राधा रानी से जुड़े मंत्रों का जप किया जाता है। उनकी स्तुति की जाती है। राधाष्टमी पर व्रत रखने का भी रिवाज है। इस दिन व्रत रखने से घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है। पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। ऐसे में आइये जानते हैं राधाष्टमी कब है और इसका क्या महत्व है। राधाष्टमी का शुभ मुहूर्त भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि 30 अगस्त रात 10.46 बजे […]

जापान में सीएम साय की बैठकों से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों जापान दौरे पर हैं और उनका ये दौरा सिर्फ एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि राज्य के लिए नए अवसरों की खोज है। नौ दिन के इस दौरे में सीएम लगातार उन कंपनियों और संस्थानों से मुलाकात कर रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ में निवेश कर सकते हैं और यहां की तस्वीर बदल सकते हैं। टोक्यो में उन्होंने जापान सरकार के औद्योगिक संगठन जेईटीआरओ (JETRO) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की ताकत बताई—आईटी से लेकर टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस और क्लीन एनर्जी तक। उन्होंने जेईटीआरओ को खुला न्योता दिया कि वे राज्य में आकर निवेश की संभावनाएं […]

डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही मामला : एसडीएम ने 46 पटवारियों को जारी किया नोटिस

रायपुर। एसडीएम बैकुंठपुर एवं सोनहत ने 46 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें बैकुंठपुर तहसील के 16, पटना के 15, पोड़ी बचरा के 5 तथा सोनहत तहसील के 10 पटवारी शामिल है। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर पटवारियों के खिलाफ यह कार्रवाई डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है। गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत पटवारियों को सर्वेयर आईडी तैयार करने, सर्वेयर हेतु खसरा ऑनलाइन उपलब्ध कराने तथा सर्वेक्षित खसरों का अनुमोदन करने का दायित्व सौंपा गया है। संबंधित पटवारियों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं […]

छत्तीसगढ़ में पैरासिटामोल दवा की खेप में मिली गुणवत्ता की कमी, सीजीएमएससी ने कंपनी को दिया नोटिस

० स्वास्थ्य हित में दवा की खेप तुरंत वापस लेने और नई खेप पहुंचाने के निर्देश ० तय शर्तों के अनुरूप कार्यवाही नहीं करने पर होगी निविदा नियमों के अनुसार कार्रवाई रायपुर।छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने महासमुंद स्थित 9M इंडिया लिमिटेड द्वारा सप्लाई की गई 2024 की विभिन्न खेपों में पैरासिटामोल 500 एमजी और 650 एमजी टैबलेट की गुणवत्ता में प्रथम दृष्टया कमी पाई गई है। निगम के दवा गोदामों और स्वास्थ्य इकाइयों से मिली शिकायतों के बाद वर्ष 2024 में निर्मित बैचों की जांच कराई गई हैं। CGMSCL की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि संबंधित बैच की दवाइयों की गुणवत्ता में कमी है और उन पर […]

देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है रायपुर शहर – अरुण साव

० आम लोगों के सपनों का आशियाना पूरा हो सके इसके लिए क्रेडाई माध्यम बने ० क्रेडाई के साथ जुड़कर खरीदे मकान, अवैध प्लाटिंग पर महापौर ने जतायी चिंता रायपुर। रायपुर शहर देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है जिसका लाभ प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रुप से सभी को मिलने वाला है। जब छत्तीसगढ़ राज्य 2000 में बना तब और आज 2025 तक का सफर किसी सपने से कम नहीं हैं। तब और अब में राज्य कितना बदला है इसे हम और आप सब देख रहे हैं। विकास की दिशा में जिस गति से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह राज्य आगे बढ़ रहा है, उससे […]

मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम

० वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री साय का जापान दौरा बना तकनीकी और औद्योगिक सहयोग का सेतु रायपुर।ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 अगस्त को टोक्यो प्रवास की शुरुआत आध्यात्मिकता, तकनीक और व्यापार कूटनीति के संगम के साथ की। टोक्यो पहुंचते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर जिस प्रकार शांति […]

आज का राशिफल 23 अगस्त : मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों को मिल रहा है आज शुभ योग से लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, महत्वाकांक्षा एवं प्रभाव में वृद्धि होगी मेष राशि से आज पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर होना शुभ फलदायी होगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा साथ ही आपकी महत्वाकांक्षा में भी आज वृद्धि होगी। आपको आज घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज बातचीत से स्थिति को सामान्य बनाने में सफलता मिलेगी। घर परिवार में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने का भी आनंद रहेगा। किसी वजह से यात्रा का भी आज संयोग बन रहा है। लव लाइफ के मामले में आज आज आप साहसिक फैसला ले सकते हैं। आज भाग्य 85% आपके पक्ष […]

आज का पंचांग 23 अगस्त : आज शनि अमावस्या, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 01, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्ण, अमावस्या, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 08, सफ़र 28, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 23 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अपराह्न 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। नाग करण पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज के […]