कर्नाटक में विभागों का बंटवारा: सीएम डीके शिवकुमार ने संभाला वित्त, यतींद्र सिद्धारमैया को मिला बड़ा जिम्मा

  बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद अपनी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने वित्त, कैबिनेट मामलों और प्रशासनिक सुधार जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को शहरी विकास और जल आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागों के आवंटन को कांग्रेस सरकार की आगामी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खरगे को गृह विभाग (खुफिया शाखा को छोड़कर), सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे […]

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र के घर ED के छापे में करोड़ों नकद व 10 किलो आभूषण मिले,किया गया गिरफ्तार

  दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र कुमार उर्फ ‘पप्पी’ को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में शनिवार को सिक्किम से धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। संघीय जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि उसने शुक्रवार को कई राज्यों में की गई छापेमारी के बाद 12 करोड़ रुपये नकद (लगभग एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा सहित), 6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए। ईडी ने बताया कि चित्रदुर्ग के 50 साल के विधायक को शुक्रवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक नामित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश […]

अब और आक्रामक होगी ईडी: कही-सुनी-रवि भोई (14 MAY 2023)

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि कर्नाटक में भाजपा की हार के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में ज्यादा आक्रामक होंगे। माना जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई तेज होगी। कुछ अफसरों, कारोबारियों और राजनेताओं की गिरफ्तारी हो सकती है। कुछ अफसर और कारोबारी राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण में गए हैं , लेकिन सुप्रीम कोर्ट से तत्काल कोई राहत मिल जाए, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया है। फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका के बाद आबकारी विभाग के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को ईडी ने गिरफ्तार कर […]