भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर फटा,भीषण आग से मची अफरा-तफरी

दुर्ग। भिलाई स्थित स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई. हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल इसकी सूचना इस्पात प्रबंधन को दी गई और बीएसपी के दमकल दल मौके पर पहुंचे. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 9,000 टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है. आग लगने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है. इस्पात प्रबंधन ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोडक्शन जारी रखने की […]

महाराष्ट्र में लगातार बारिश से मचा हाहाकार, मुंबई में लैंडस्लाइड से दो की मौत,कई लोग घायल

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से कई राज्यों में हाहाकार मच गया है। खासकर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब मुंबई में भी लैंडस्लाइड देखने को मिली है, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई है। मुंबई के विखरोली में शनिवार को भीषण भूस्खलन हुआ। इस लैंडस्लाइड की वजह भारी बारिश बताई जा रही है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। यह हादसा शनिवार की रात लगभग 2:39 बजे हुआ। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बरसात के कारण […]

रायपुर के मौलाना अशरफ ने स्वतंत्रता दिवस पर मक्का-मदीना में फहराया तिरंगा

रायपुर। राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा निवासी मौलाना अशरफ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा छेड़ दी है। मौलाना अशरफ ने सऊदी अरब के पवित्र स्थलों मक्का-मदीना में भारत का तिरंगा फहराया और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे-सीधे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को चुनौती दी। मौलाना ने लिखा, “आप मस्जिद में तिरंगा झंडा फहराने की बात करते हैं? हमने उम्मुल मसाजिद में अपने मुल्क का झंडा बुलंद किया है… अब नाम के मुस्लिम संतरों को चाहिए कि अपनी देशभक्ति पेश करें।” इस बयान के साथ मौलाना अशरफ ने तिरंगे को लेकर […]

कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान युवकों में मारपीट

कवर्धा। राज्य में अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे अब ऐसी जगहों में भी भिड़ने लगे हैं, जहां पुलिस की अच्छी खासी व्यवस्था होती है। मानो पुलिस का उन्हें कोई डर ही नहीं रह गया है। 15 अगस्त को जब पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा था, तब कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जिले के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तरफ मंच पर […]

जैतूसाव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां,बनाया गया ग्यारह क्विंटल मालपुआ, एक क्विंटल पंजीरी

  रायपुर। जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर के साथ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान को जन्मोत्सव के अवसर पर भोग अर्पित करने के लिए ग्यारह क्विंटल मालपुआ, एक क्विंटल पंजीरी और साथ में बड़ी मात्रा में पंचामृत बनायें जा रहें हैं। सेवा कार्य में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज,अजय तिवारी,दाऊ महेंद्र अग्रवाल एवं ट्रस्ट कमेटी के सभी सदस्य लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी के अवसर यहां 16 अगस्त को भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कुलपति महादेव कावरे ने किया ध्वजारोहण

रायपुर. कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति एवं संभागायुक्त महादवे कावरे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन जिनके अदम्य साहस और बलिदान से हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। स्वतंत्रता अपने देश समाज और लोकतंत्र के प्रति सतत दायित्व है। जनसंचार के माध्यम लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में इस दायित्व को निभाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कुलपति श्री कावरे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पार्पित किए। परिसर में कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा के समक्ष भी पुष्पार्पित किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं […]

राज्यपाल डेका ने संवृत्ति बुक का किया विमोचन

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में काफी टेबल बुक ‘संवृत्ति‘ का विमोचन किया। यह बुक पिछले एक वर्ष के दौरान राज्यपाल द्वारा राज्य के सभी जिलोें में किए गए भ्रमण पर आधारित है। भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। हितग्राहियों से मिले, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर जाकर उनका हालचाल जाना, महिला स्व सहायता समूहों के साथ संवाद कर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस बुक में इन सभी बातों का समावेश किया गया है।

मुख्यमंत्री साय का पहला विदेश दौरा 21 अगस्त से, जापान और दक्षिण कोरिया में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

  रायपुर। विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री के रूप में पहला विदेश दौरा 21 अगस्त से शुरू होगा।मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव भी उनके साथ विदेश दौरे पर जाएंगे.मुख्यमंत्री अपने अधिकारियों के साथ पहले जापान और उसके बाद दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे और वहां पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे.

राजभवन के दरबार हॉल का बदला नाम,अब कहलायेगा छत्तीसगढ़ मण्डपम

  रायपुर।राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम‘ किया गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम करने की घोषणा की एवं इसका विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेलकूद एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरूण देव गौतम तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

  एसईसीएल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत विहार खेल मैदान एसईसीएल बिलासपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, परेड की सलामी ली।इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने मुख्य परेड का निरीक्षण किया. अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने अपने सन्देश में कहा कि एसईसीएल राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. SECL का नाम अब केवल देश में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित हो चुका है। हमारी गेवरा खदान एशिया […]