आज का पंचांग 8 नवंबर : आज गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 17, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीय शनिवार विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 23, जमादि उल्लावल 16,हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। तृतीय तिथि प्रातः 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 02 मिनट तक उपरांत आद्रा नक्षत्र का आरंभ शिव योग सायं काल 06 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, विष्टी करण प्रातः 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत कौलव करण का शुभारम्भ। चन्द्रमा 11 बजकर 14 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि […]



