देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 2 से 15 अगस्त तक होगा ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम

० तीन चरणों में होगा आयोजन,‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर केंद्रित होगा कार्यक्रम रायपुर। देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम तीन चरणों में […]

आज का राशिफल 2 अगस्त : मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के लिए अगस्त का पहला शनिवार है लाभदायक,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, दिन उलझन भरा रह सकता है मेष राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शनि और चंद्रमा के षडाष्टक योग से मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज कुछ मामलों में उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपको प्रतिद्वंदियों से चुनौती भी मिलने वाली है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप अपनी भावनाओं और विचारों को संयमित रखें। दोस्त भी आज मौके का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। वैसे आज लव लाइफ में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन […]

आज का पंचांग 2 अगस्त : आज सावन शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें सभी शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति श्रावण 11, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, अष्टमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 18, सफ़र 07, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 02 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 35 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत कौलव करण […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का प्रभावः प्लेसमेंट कर्मियों के हित में बड़ा फैसला

  ० क्रेडा के प्लेसमेंट कर्मियों को मिली बड़ी राहत पारिश्रमिक और यात्रा भत्ते में वृद्धि – अध्यक्ष और सी-ई-ओ- का किया धन्यवाद रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है] जिसने हजारों कर्मियों के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया है। क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सी.ई.ओ.) श्री राजेश सिंह राणा के संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में इन कर्मियों के मासिक पारिश्रमिक और यात्रा भत्ते में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है। क्रेडा के संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि के बाद से ही प्लेसमेंट एजेंसी के […]

यात्रियों को मिली नई ट्रेन सुविधा: रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर दी जानकारी

रायपुर।छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड ₹6,925 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं […]

मीडिया सिटी की महिलाओं ने दिया ग्रीन इंडिया- ग्रीन छत्तीसगढ़ का संदेश

– सावन उत्सव में रिमझिम फुहारों के बीच जमकर झूमे , ⁠फ़नी गेम से बनाया ख़ुशनुमा माहौल रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पत्रकार कॉलोनी मीडिया सिटी में गुरुवार को महिलाओं ने ग्रीन इंडिया- ग्रीन छत्तीसगढ़ का संदेश दिया । रिमझिम फुहारों के बीच फ़िल्मी गानों पर जमकर झूमे वहीं फ़नी गेम खेलकर महिलाओं ने माहौल को ख़ुशनुमा बना दिया।इस दौरान सभी को गिफ़्ट देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की पूजा अर्चना से की गयी। इस दौरान उनसे भारत की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गयी। सावन उत्सव में सभी महिलाओं द्वारा शपथ लिया गया कि वे कभी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। जब […]

मैट्स विश्वविद्यालय ने युवाओं में नशीली दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग और इसके निवारक उपायों पर हुई कार्यशाला

रायपुर। शुक्रवार को मैट्स विश्वविद्यालय के तत्वावधान में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज ने राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (जीएसटी विभाग) के सहयोग से मैट्स विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इसके निवारक उपायों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि और वक्ता समीर वानखेड़े, अतिरिक्त आयुक्त, (करदाता सेवा महानिदेशालय, चेन्नई क्षेत्रीय इकाई) थे। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और देश के युवाओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ जीवन जीने और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने अतिथि वक्ता से विभिन्न प्रश्न पूछे। कार्यशाला […]

दुर्ग से गिरफ्तार नन मामले में सुनवाई हुई पूरी,फैसला रखा सुरक्षित, कल आएगा निर्णय

रायपुर। आज बिलासपुर NIA कोर्ट में दुर्ग से गिरफ्तार नन मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है।कल इस मामले में निर्णय सुनाया जाएगा । पीड़ित पक्ष की ओर से बेल एप्लिकेशन लगाया गया है जिसपर सुनवाई पूरी हो चुकी है। बता दें कि बीते दिनों दो नन की दुर्ग से गिरफ्तारी हुई थी, दोनों पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में कार्रवाई की गई थी। जानकारी दें कि बीते 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन में धर्मांतरण और ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ था। 2 मिशनरी सिस्टर (नन) और एक युवक पर 3 आदिवासी […]

केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन की कार नेशनल हाइवे-30 में हुई हादसे का शिकार,तीन लोग हुए घायल

कोंडागांव। केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन नेशनल हाइवे-30 में हादसे का शिकार हो गई। उनकी कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मोना सेन और बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। फरसगांव अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. यह हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मोना सेन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र के शोक कार्यक्रम में शामिल होने फरसागुड़ा जा रही थी। इस दौरान फरसगांव थाना क्षेत्र के मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पम्प के पास हादसा हो गया। केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन की कार […]

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने छत्तीसगढ़ सोलर कॉन्क्लेव का आयोजन

  रायपुर। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) छत्तीसगढ़ राज्य चैप्टर ने टाटा पावर, जिंदल स्टील लिमिटेड और बीएसपी एंक्सिलरी इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के सहयोग से छत्तीसगढ़ सोलर कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण व्यक्ति एकत्र हुए। पीएचडीसीसीआई छत्तीसगढ़ राज्य चैप्टर के चेयरमैन प्रदीप टंडन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ न केवल बड़े सौर ऊर्जा पार्कों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां विकेन्द्रीकृत रूफटॉप प्रणालियों और ऊर्जा भंडारण की नई तकनीकों का भी विकास संभव है। बीएसपी एंक्सिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दास गुप्ता ने […]