कोयला घोटाले के मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी की जेल बदलने की अर्जी कोर्ट ने खारिज की,जानिए क्या कहा कोर्ट ने ?

  रायपुर। कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी को रायपुर सेंट्रल जेल से अन्यत्र स्थानांतरित करने की जेल प्रशासन की अर्जी को ईओडब्ल्यू-एसीबी की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जेल मैनुअल का गंभीर उल्लंघन साबित न होने की स्थिति में किसी बंदी का ट्रांसफर उचित नहीं ठहराया जा सकता। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल से शिफ्ट नहीं किया जाएगा। जेल प्रशासन द्वारा स्पेशल कोर्ट में दायर की गई याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। 20 जुलाई को रायपुर सेंट्रल जेल […]

दुर्ग में ननों की गिरफ़्तारी का मुद्दा गरमाया, केरल के 4 सांसद पहुंचे रायपुर, राजधानी में बड़े प्रदर्शन की तैयारी

रायपुर।दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार ननों का मुद्दा अभी छत्तीसगढ़ में गरमाया हुआ है. प्रदेश में दूसरे राज्य के सांसदों का दौरा जारी है. शुक्रवार को केरल के चार सांसद रायपुर पहुंचे हैं, जो दुर्ग जेल में बंद ननों से लगभग 11 बजे मुलाकात करने जाएंगे. इसके बाद रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे. केरल से सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, एंटो एंटनी, डीन कुरियाकोसे और हिबी ईडन आज सुबह रायपुर पहुंचे. केरल सांसदों का डेलिगेशन आज दुर्ग जेल में बंद ननों से मुलाकात करेगा. वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर 3 बजे करीब ननों की गिरफ़्तारी को लेकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. इस विरोध प्रदर्शन में केरल सांसदों […]

CG Crime : राजधानी में स्कूल बिल्डिंग के पीछे पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्कूल बिल्डिंग के पीछे नाबालिग का पेड़ पर लटका हुआ शव मिला. घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है. जानकारी के मुताबिक, विधानसभा इलाके में स्कूल बिल्डिंग के ठीक पीछे पेड़ पर नाबालिग का रस्सी से लटका हुआ शव मिला है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक पास के गांव का ही है. वहीं पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत होने की […]

Breaking : 9 सितंबर को देश को मिलेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति,चुनाव आयोग ने किया एलान,नामांकन 21 अगस्त तक

दिल्ली। देश को जल्द ही नया उपराष्ट्रपति मिलने वाला है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। अगर विपक्ष इस चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगा, तो उपराष्ट्रपति निर्विरोध चुन लिया जाएगा। उपराष्ट्रपति के चुनाव में वोटिंग गुप्त होती है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना […]

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर कलिंगा यूनिवर्सिटी की डिप्टी मैनेजर के साथ हुआ 5.20 लाख का साइबर फ्रॉड, इंस्टाग्राम में था विज्ञापन

रायपुर। कलिंगा यूनिवर्सिटी में डिप्टी मैनेजर (कैरियर एंड कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर) के पद पर कार्यरत राजधानी रायपुर की रहने वाली जयश्री वर्मा साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के विज्ञापन के जरिए उन्हें ठगा गया, जिसमें उन्होंने कुल 5.20 लाख रुपये गंवाए. पुलिस ने शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है.   जयश्री ने बताया कि विज्ञापन के बाद उन्हें टेलीग्राम पर ‘काव्या पूजा’ नामक अकाउंट से जोड़ा गया. शुरू में उन्हें 180 रुपये का वेलकम अमाउंट और 17 टास्क पूरे करने पर 200 रुपये दिए गए. इसके बाद उन्हें क्रूड […]

कब है अगस्त महीने का पहला प्रदोष व्रत 6 या 7 अगस्त? जानें तारीख, मंत्र और पूजा विधि

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही व्यक्ति को संतान सुख, धन संपत्ति का लाभ भी मिलता है। इस दिन व्रत करने से भगवान शिव आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं अगस्त के महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। अगस्त महीने का पहला प्रदोष व्रत कब है ? बता दें कि हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत […]

ED ने अनिल अंबानी को भेजा समन, 17 हजार करोड़ के लोन फ्रॉड से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है। अनिल अंबानी को आगामी 5 अगस्त को ईडी के सामने पेश होना होगा, जहां उनसे इस केस से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अंबानी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी उनके बयान दर्ज करने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। जानकारी दें कि अनिल अंबानी को ये समन ईडी द्वारा पिछले सप्ताह उनके व्यावसायिक […]

ट्रंप का टैरिफ वार : भारत समेत सभी देशों पर टला , PAK पर कर दी बड़ी मेहरबानी

दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में भारत पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का एलान किया है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने दर्जनों देशों पर 10 प्रतिशत से लेकर 41 प्रतिशत तक के नए रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान पर खास प्रेम दिखाया है। टैरिफ लगाने की अंतिम तिथि 1 अगस्त थी, लेकिन नए शुल्क 7 अगस्त से लागू होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस एलान के बाद भारत पर भी इसका गहरा असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, भारत ने साफ कहा है कि राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ अमेरिकी राष्ट्रपति […]

अगस्त के पहले दिन मिली खुशखबरी ,एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, नई कीमतें आज से लागू

दिल्ली। 1 अगस्त 2025 से देश में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपए की कटौती की गई है। अब दिल्ली में यह सिलेंडर 1,665 रुपए से घटकर 1,631.50 रुपए का हो गया है। यह लगातार पांचवां महीना है जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं। इससे पहले जुलाई में 58.50 रुपए, जून में 24 रुपए, मई में 14.50 रुपए और अप्रैल में 41 रुपए की कटौती की गई थी। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दाम स्थिर बने रहेंगे, जो आम जनता के बजट के […]

छत्तीसगढ़ में मानसून का सिस्टम हुआ कमजोर, अगले कुछ दिनों में कम होगी बारिश, हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का सिस्टम अब कमजोर हो रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना कम हो गई है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक […]