छत्तीसगढ़ में मानसून का सिस्टम हुआ कमजोर, अगले कुछ दिनों में कम होगी बारिश, हल्की बारिश की संभावना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का सिस्टम अब कमजोर हो रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना कम हो गई है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक […]



