बिजली मेन्टेनेंस में लापरवाही पर एई-जेई को एमडी ने किया निलंबित

० वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने किया बलौदाबाजार जिले में औचक निरीक्षण रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने बलौदाबाजार जिले के बिजली दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली तार व खंभों में मेन्टेनेंस में लापरवाही देखी और मौके पर ही संबंधित सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित करने के निर्देश दिये। श्री कंवर ने बलौदाबाजार वृत में एई जेई की मीटिंग ली और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। एमडी श्री कंवर ने वहां विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने वहां के कार्यपालन अभियंता कार्यालय (प्रोजेक्ट) एवं संचारण संधारण […]

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं सीईओ राजेश सिंह राणा ने क्रेडा में ली मासिक समीक्षा बैठक

० “प्रदेश में कार्यशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए क्रेडा प्रतिबद्ध“ रायपुर। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में क्रेडा अध्यक्ष एवं सीईओ ने क्रेडा द्वारा क्रियान्वित की जा रही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। क्रेडा की योजनाएं सीधे तौर पर ग्रामीणों के विकास से संबंधित योजनाएं हैं। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को कृषि हेतु सोलर पम्प के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराना, सोलर ड्यूल पम्प के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा सोलर हाई मास्ट के माध्यम से ग्रामीण […]

Tariff War:टैरिफ के एलान के चंद घंटों बाद ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर,कहा – ‘हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे…’

वॉशिंगटन। एक अगस्त से भारत से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा के चंद घंटों बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से पूछे गए एक सवाल पर कि क्या वह टैरिफ पर भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं? ट्रंप ने कहा, ‘हम अभी उनसे बात कर रहे हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है? भारत दुनिया में सबसे अधिक या लगभग सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाला देश था। हम देखेंगे। हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं।’ ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब भारत […]

जल जीवन मिशन के 9 ठेकेदार के टेंडर निरस्त,काम में लेट-लतीफी को लेकर कलेक्टर ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश

० अब हर माह होगी समीक्षा बैठक, कार्यों की प्रगति पर रहेगी कड़ी निगरानी रायपुऱ। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति पर विभागीय अधिकारियों एवं कार्यरत ठेकेदारों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 9 ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी सहित जिले के समस्त एसडीओ, सब इंजीनियर्स एवं ठेकेदार उपस्थित […]

Putrada Ekadashi 2025 : पुत्रदा एकादशी कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

पुत्रदा एकादशी सावन मास के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है और इसका विशेष महत्व है। इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान की प्राप्ति और उसकी रक्षा के लिए रखा जाता है। एकादशी तिथि पर भगवान लक्ष्मी नारायण की भी पूजा करने का महत्व है। ऐसे में आइये जानते हैं कि पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। और इसका महत्व क्या है। साल में दो बार आती है पुत्रदा एकादशी वैसे पुत्रदा एकादशी साल में दो बार आती है। पहली सावन मास में मनाई जाती है और दूसरी पौष मास में आती है। सावन के महीने में मनाई जाने वाली […]

आज का राशिफल 31 जुलाई : मेष, वृषभ और तुला राशि को आज मिलेगा शुभ योग से शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि, कार्यस्थल पर आपकी बेहतर छवि बनेगी आपका भाग्य आज आपका पूरा साथ दे रहा है। बीते कुछ दिनों से जो परेशानी चल रही है वह भी दिन के दूसरे भाग में दूर हो जाएगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार होगा। आपको आज धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी आज बना सकते हें जिससे आपकी शाम रोमांटिक बनेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला फंसा हुआ है तो आज आपको इस मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ भी संबंध मधुर बना रहेगा। आज […]

आज का पंचांग 31 जुलाई : आज तुलसीदास जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 09, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 16, सफ़र 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 जुलाई सन् 2025 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत स्वाती नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 32 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट […]

छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सांसदों के साथ की मुलाकात, रात्रि भोज में कई मुद्दों पर की चर्चा

  नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित 17, छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य और राष्ट्र के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता से राज्य के हित और ज़मीनी ज़रूरतें राष्ट्रीय फलक पर बेहतर ढंग से प्रस्तुत हो पाती हैं। इस सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक परिवर्तनों की चर्चा भी हुई। […]

राज्यपाल के रूप में रमेन डेका के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण हुए,सभी जिलों का किया दौरा

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका का छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में एक वर्ष पूर्ण हो गए है। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन किया है। वे प्रदेश के जनजातीय समुदायों, महिलाओं, बुजुर्गो, युवाओं, माताओं, बच्चों, दिव्यांगों सभी वर्गो की बेहतरी और कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते है। छत्तीसगढ़ वासियों का अत्यंत सरल, सहज व्यवहार उन्हें प्रेरणा देता हैै। वे जितने सरल और सहज हैं उतने ही जनता से जुड़े हुए भी हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपराएं उन्हें उनके गृह प्रदेश असम की याद दिलाती है और वे इसे लेकर गर्व महसूस करते है। श्री डेका ने छत्तीसगढ़ के […]

’’रक्षक’’ पाठ्यक्रम का विमोचन से शुभारंभ तक का सफर शुरू हुआ 

० बाल अधिकारों के संरक्षण पर ’’रक्षक’’ पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालयों में संचालित करवाने की प्रक्रिया शुरू रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विगत 17 जून को ’’रक्षक’’ पाठ्यक्रम का विमोचन आयोग के पंद्रहवें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के करकमलों से करवाया था । इसके तुरंत बाद ही आयोग की अध्यक्ष डाॅ. वर्णिका शर्मा ने विश्वविद्यालयों से संपर्क करना आंरभ कर दिया था । आज इस पाठ्यक्रम के संचालन को इसी शिक्षा सत्र में आरंभ करने के लिए विश्वविद्यालयों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया । दिनांक 30 जुलाई 2025 को अपरान्ह 03ः00 से 05ः00 बजे तक एमिटी युनिवर्सिटी रायपुर के कुलपति डाॅ. पीयूष कांत पाण्डेय एवं […]