CM साय का बड़ा ऐलान: छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, परिवार के साथ देखी फिल्म

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषय पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अब दर्शकों के लिए और सुलभ बनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म देखने के बाद इसे प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म देखी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विभिन्न निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्षों ने भी फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद लिया फैसला फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से लोगों को […]

CM साय का बड़ा ऐलान: कंवर समाज के भवनों के लिए 1.55 करोड़ की सौगात, रायपुर को मिले 70 लाख

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कंवर समाज के भवन निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 55 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंवर समाज पूरे देश में तेजी से संगठित हो रहा है। समाज की एकजुटता को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है और सरकार समाज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ समारोह में प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी, कार्यकारी अध्यक्ष थान सिंह दीवान, […]

चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख की सहायता का किया ऐलान

  रायपुर। उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में कुल 10 मजदूरों की जान गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक श्रमिकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं हादसे में घायल कोंडागांव के दो श्रमिकों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे में कोंडागांव जिले के धनसुली गांव के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक की मौत हुई है। वहीं जिले के दो श्रमिक घायल हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के […]

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, CM साय की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

  ० अधिक कीमत पर शराब बिक्री और अवैध सप्लाई के मामलों में कार्रवाई, सहायक जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर बिक्री और अन्य अनियमितताओं के मामलों में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विभाग ने एक ही दिन दो आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया, जबकि एक सहायक जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा शासन को भेजी गई है। दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित आबकारी आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की रोहासी देशी कम्पोजिट शराब […]

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल; CM साय ने जताया शोक

० जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने मजदूरों पर की गोलीबारी, सुरक्षा बलों ने घेरा क्षेत्र; राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर गोली लगने से घायल हुए, जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे (24 वर्ष), पिता उमाशंकर रात्रे की मौत हो गई। वहीं भूपेंद्र (28 वर्ष), पिता दशरथ गंभीर […]

CM साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ :कहा -बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक 

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। यह अनूठी पहल संघर्ष से सहयोग तक के प्रेरणादायक सफर को दर्शाती है।‘पंडुम कैफ़े’ जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में स्थित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘पंडुम कैफे’ में कार्यरत नारायणपुर की फगनी, सुकमा की पुष्पा ठाकुर, बीरेंद्र ठाकुर, बस्तर की […]

CM साय ने चलाई स्पोर्ट्स बाइक , युवाओं को दिया रोड सेफ्टी का सन्देश

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने खुद स्पोर्ट्स बाइक चलाकर दिया युवाओं को संदेश: रोड सेफ्टी का पालन करें और एडवेंचर का आनंद ट्रैक पर लें. देखिए यह प्रेरक वीडियो और तैयार हो जाइए “National Supercross Bike Racing Championship” के रोमांच के लिए!राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस और अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस प्रतियोगिता होने जा रही है. यह कार्यक्रम में बूढ़ातालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को होगा. बीते 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय और FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) से एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA) देश के सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट्स आयोजनों में से एक की मेजबानी करने जा रही […]

CM साय की पहल पर जशपुर और बस्तर जिले में 4 नवीन महाविद्यालयों के लिए 132 पद स्वीकृत

० उच्च शिक्षा विभाग को कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित 4 नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन महाविद्यालयों की स्थापना फरसाबहार (जिला-जशपुर), करडेगा (जिला-जशपुर), नगरनार (जिला-बस्तर) तथा किलेपाल (जिला-बस्तर) में की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस पहल से जशपुर एवं बस्तर जैसे जनजाति बहुल एवं भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब उनके इलाके में ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा […]

CM साय ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक, जन-जन के मंगल एवं विश्व शांति की कामना की

रायपुर। CM साय ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दिव्य दर्शन किए। सीएम साय ने x में बताया, आज देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दिव्य दर्शन और पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। सनातन संस्कृति की धरा, प्राचीन सभ्यता की गौरवगाथा और आध्यात्मिक चेतना की अनंत ज्योति से आलोकित अनुपम काशी में बाबा के श्रीचरणों में नमन कर संपूर्ण सृष्टि के कल्याण, जन-जन के मंगल एवं विश्व शांति की कामना की। जय बाबा विश्वनाथ। हर-हर महादेव। 🚩 आज देवों के अधिदेव, भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजन का […]

CM साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात,इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का किया भूमिपूजन

० 93.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण ० 65.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग का लोकार्पण ० 97.52 करोड़ रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में बनने वाले इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का भूमिपूजन रायपुर।सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए की लागत के 17 लोकार्पण एवं 110 करोड़ रुपए लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर रायगढ़ जिले में अनेक महत्वपूर्ण सड़कों […]