CRPF के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, एक दिन पहले छुट्टी से लौटा था

बीजापुर। बीजापुर में सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना मिंगाचल कैंप की है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम पप्पू यादव है, जिसने तड़के करीब 5 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उनके सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे और 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटे थे। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नैमेड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की […]

Breaking : सीजीएमएससी घोटाला : ED-EOW ने दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर मारी रेड

दुर्ग। जिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मोक्षित कॉर्पोरेशन के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई में दुर्ग स्थित तीन आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी भारी संख्या में तैनात रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया और किसी भी व्यक्ति के प्रवेश […]

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर,दोनों सीमा पार कर आ गए थे भारतीय क्षेत्र में

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ के कसालियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. सूत्रों के अनुसार, दोनों आतंकी बीती रात सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे. लश्कर-ए-तैयबा लंबे समय से पहलगाम और अन्य क्षेत्रों में आतंकियों को सीमा पार कराने की कोशिश में जुटा है. सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन शुरू किया. इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है. दो दिन पहले ही ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने […]

सेना के 31 जवानों को लेकर जा रही बस बद्रीनाथ हाइवे पर सोनला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, नौ घायल

  गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ से सेना के जवानों को लेकर जा रही हिमगिरी कंपनी की बस बद्रीनाथ हाइवे पर नंदप्रयाग के पास सोना में पलट गई। हादसे में सेना के नौ जवानों को चोटें आई हैं। बताया गया कि सेना के 31 जवान को लेकर यह बस ज्योतिर्मठ से रायवाला जा रहा था। बताया गया कि बस सोनला के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें गम्भीर रूप से चोटिल सेना के नौ जवानों को पुलिस द्वारा 108 व प्राइवेट वाहनों से कर्णप्रयाग चिकित्सालय भेजा गया है। अन्य सवार जवानों की स्थिति सामान्य है।  

DGCA ने एअर इंडिया में बताई 100 सुरक्षा खामियां , सात कमियां बेहद गंभीर,23 अगस्त तक दिया समय

दिल्ली। एअर इंडिया के विमान संचालन में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 100 सुरक्षा खामियों की पहचान की है। वार्षिक सुरक्षा आडिट में यह चूकें सामने आई हैं। इनमें पुरानी प्रशिक्षण पुस्तिकाएं, पायलट प्रशिक्षण की कमी, अयोग्य सिमुलेटर, उड़ान रोस्टर का प्रबंधन कर रहे प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी, बिखरे हुए प्रशिक्षण रिकॉर्ड और कम दृश्यता संचालन के लिए अनुमोदनों में अनियमितताएं आदि शामिल हैं। इन खामियों में से सात को डीजीसीए ने ”लेवल-वन” यानी सबसे गंभीर श्रेणी में रखा है और इन्हें 30 जुलाई तक सुधारने का अल्टीमेटम दिया गया है। शेष कमियां ऐसी हैं जिन्हें 23 अगस्त तक दूर करना आवश्यक है। डीजीसीए ने एअर इंडिया से सभी सुरक्षा […]

आया सुनामी का खतरा : 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस-जापान के कई हिस्सों में बजने लगे सुनामी के सायरन , हवाई, चिली और सोलोमन द्वीप में अलर्ट

इंटरनेशनल न्यूज़। 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद बुधवार तड़के रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के मुताबिक, पहली सुनामी लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र में आई। आसपास रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। दोबारा लहर आने का खतरा टलने तक वे […]

छत्तीसगढ़ में अगले 48 में कई जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम मंगलवार को हुई बारिश के बाद मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मंगलवार तड़के जमकर बारिश हुई। बारिश होने के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश में अगले 2 दिनों तक जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश […]

मुख्यमंत्री साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा तथा महासचिव आकाश […]

आज का राशिफल 30 जुलाई : मिथुन, कन्या और तुला राशि को मिलेगा राशि परिवर्तन योग का लाभ,जानिए अपना भविष्यफल

मेष राशि, कमाई का मौका मिलेगा, संपर्क का दायरा बढ़ेगा मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर मिलाजुला फल दे रहा है। आपको बिजनेस मे आज कुछ उलझन और परेशानी का सामना करना होगा। आपको आज तकनीकी समस्या का सामना करना होगा। आपके खर्च में आज वृद्धि होगी। आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आपकी संपर्क का दायरा भी आज बढेगा। आपको दोस्तों से सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में आपको कमाई को कोई अच्छा मौका मिलेगा। आपके पिता से भी आपको फायदा मिल सकता है। पार्टनरशिप में कोई भी काम करना बेहतर रहेगा।   आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गणेशजी की […]

आज का पंचांग 30 जुलाई : आज कल्कि जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 08, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 15, सफ़र 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 42 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के […]