बालको पर जमीन कब्जा और अवैध निर्माण का आरोप -पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र
-आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग कोरबा। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको (भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड) प्रबंधन पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण का आरोप लगाते हुए कलेक्टर अजीत वसंत को पत्र लिखा है। उन्होंने कोहलिया क्षेत्र में 19.60 एकड़ भूमि पर बालको के स्मेल्टर विस्तार के नाम पर किए गए निर्माण को लेकर दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि इस मामले में केवल एक पटवारी पर कार्रवाई की गई है, जबकि बालको के अधिकारी और इसमें शामिल अन्य लोग खुले घूम रहे हैं। अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बालको चेक […]



