बिलासपुर हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर को नहीं दी राहत ,दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज की

  बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की याचिका खारिज कर दी है. याचिका में ACB और EOW की गिरफ्तारी को अवैधानिक बताते हुए एफआईआर रद्द करने समेत अन्य मांग की गई थी. शराब घोटाले में ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ACB में FIR दर्ज कराई गई है. जिसमें दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाला होने का दावा किया है. ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था. मामले में अनवर ढेबर […]

महिला मंच अघरिया समाज सेवा समिति ने मनाया सावन उत्सव,झूला झूलने के साथ चुनी गई ग्रीन क्वीन

  रायपुर। महिला अघारिया समाज सेवा समिति रायपुर द्वारा अघारिया छात्रावास, डंगनिया में सावन उत्सव पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। आयोजन में रायपुर की समाज की महिलाओं ने पारंपरिक हरे वस्त्र धारण कर हरियाली और सावन के आगमन का हर्ष के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और देवी गीतों के मधुर स्वर के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा लोकगीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भजन, झूला गीत, पारंपरिक खेल, लकी ड्रा और “ग्रीन क्वीन” जैसी विशेष प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता परिणाम […]

रीपा योजना में गड़बड़ी मामले में तीन सचिव सस्पेंड, तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना में गड़बड़ी मामले में रायपुर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने राज्य शासन से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। रीपा योजना में अनियमितताओं की जांच पिछले डेढ़ साल से चल रही थी। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के सवाल पर पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने बताया था कि अब तक 6 कलेक्टर और 18 जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसके अलावा तीन ग्राम पंचायत […]

सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, एक नक्सली को किया ढेर

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से मंगलवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां डीआरजी ,सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए जंगल में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। उसी दौरान नक्सलियों ने पहले से घात लगाकर IED ब्लास्ट किया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हालांकि, जवानों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया।नक्सली अपने ‘शहीदी सप्ताह’ के दौरान इलाके में सक्रिय हैं, और इसी क्रम में उन्होंने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुकमा […]

राजधानी में बारिश ने तोडा 10 साल का रिकॉर्ड, दूसरी बार जुलाई में हुई इतनी बारिश, 17 जिलों में यलो अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। इससे मौसम में ठंडक तो आई है, लेकिन साथ ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि इसके बाद मानसून के कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जो सिस्टम प्रदेश में सक्रिय है, वह धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में अब तक […]

रात 12 बजे खुल गए श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, आम श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

उज्जैन। महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पट रात 12 बजे खोले गए। परंपरानुसार सबसे पहले श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से महंत विनीत गिरी महाराज ने मंदिर के द्वार खोले। इसके बाद पूजन के दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने सबसे पहले यहां पर पूजन अर्चन किया। जिसके बाद श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर की दुर्लभ प्रतिमा के पास पहुंचे, जहां भी आपके द्वारा भगवान का विशेष पूजन अर्चन कर त्रिकाल पूजा की शुरुआत की गई। इस पूजन अर्चन और आरती के बाद आपने शिखर के नीचे विराजमान भगवान के शिवलिंग का भी पूजन अर्चन कर […]

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश से मची तबाही, भूस्खलन के कारण मलबे की चपेट में आने से दो मौत, 20 से ज्यादा गाड़ियां दबी

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में फिर से आसमानी आफत ने तबाही मचाई है। लवांडी ब्रीज़ के पास भूस्खलन की वजह से अब तक कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कों का हाल बेहाल है। वहीं दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त और मलबे में दबे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर लोनिवि मंडल कार्यालय व अधीक्षण अभियंता कार्यालय के उपर भारी भूस्खलन से गाड़ियों के दबने की भी सूचना है। मलबे में फंसे लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाले हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष, मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-154 (मंडी से जोगिंद्रनगर मार्ग) पर लवांडी ब्रीज के पास भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग […]

मैनहट्टन में फिर अंधाधुंध गोलीबारी:पुलिस अधिकारी समेत 4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

इंटरनेशनल न्यूज़ । अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन स्थित एक 44 मंजिला बिल्डिंग में सोमवार (28 जुलाई) शाम एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय शेन तामुरा नामक शख्स शाम करीब 6:30 बजे बंदूक के साथ इस 44 मंजिला बिल्डिंग में घुस गया। बिल्डिंग के अंदर पहुंचते ही उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे 4 लोग […]

देवघर में भीषण सड़क हादसा : कांवड़ियों से भरी बस की अन्य वाहन से हुई टक्कर, 18 की मौत

देवघर। मंगलवार तड़के झारखंड के देवघर में हुए एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें पांच कावड़ियों की मौत हो गई। दरअसल कांवड़ियों को लेकर जा रहा वाहन एक अन्य वाहन से टकरा गया, जिससे पांच कांवड़ियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को सुबह 4.30 बजे हुई, जब कांवड़ियों को ले जा रही बस मोहनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जमुनिया फॉरेस्ट इलाके में गैस सिलेंडर ले जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कई घायलों की गंभीर को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा […]

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में स्टील सेक्टर को विशेष प्रोत्साहन, ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा: मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री साय ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में हुए शामिल, स्टील उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में यूनिट लगाने का आमंत्रण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के विभिन्न स्टील उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में उत्पादन यूनिट स्थापित करने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने आज स्थानीय होटल में आयोजित ग्रीन स्टील और माइनिंग समिट में सहभागिता कर उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में इस उद्योग की भरपूर संभावनाओं और इसके लिए विकसित अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की जानकारी दी। यह समिट कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज द्वारा पूर्वी क्षेत्र के सदस्यों के लिए आयोजित की गई थी। समिट में उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति […]