आज का राशिफल 28 जुलाई : मेष, कन्या और धनु को वसुमान योग से होगा धन लाभ, मन की मुराद हो सकती है पूरी

​मेष राशि, व्यापार में मिल सकते हैं नए अवसर मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों में सफल होंगे। आपके मन की मुराद पूरी होगी। करियर में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से मुलाकात हो सकती है जो अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से आज लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन को शांति और संतुष्टि मिलेगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ​वृषभ राशि, विरोधियों से रहें सतर्क आज […]

आज का पंचांग 28 जुलाई : आज सावन गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति श्रावण 06, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 13, सफ़र 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 28 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 11 बजकर 25 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सायं 05 बजकर 36 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 04 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 11 बजे तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर […]

13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई। ठाकरे बंधुओं की नजदीकी लगातार बढ़ रही है। इसकी बानगी रविवार को एक बार फिर देखने को मिली जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देने मातोश्री पहुंचे। गौरतलब है कि राज ठाकरे करीब 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी सांसद संजय राउत ने मातोश्री के द्वार पर आकर राज ठाकरे का स्वागत किया। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया। इससे पहले राज ठाकरे साल 2012 में मातोश्री पहुंचे थे। उस वक्त उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी हुई थी, तब राज ठाकरे ने मातोश्री पहुंचकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने की मुलाक़ात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ग्रामीण विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन, आदिवासी अंचलों में संचार सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को धरातल पर साकार करने हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख पक्के मकानों की […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में बिल्हा की मातृशक्ति का उल्लेख – छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

० ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की गूंज – बिल्हा की महिलाओं ने बदली शहर की तस्वीर, पीएम ने की सराहना ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर विकास मरकाम, नवीन मार्कण्डेय, अमित चिमनानी, श्रीमती हर्षिता पांडे, अमित साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल जन संवाद का एक सशक्त माध्यम है, […]

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और सामग्री जब्त

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्दोण्डा के घने जंगलों में हुई, जहाँ पिछले कुछ समय से माओवादियों की सक्रियता की खुफिया जानकारी मिल रही थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज शाम से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। इस मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। साथ ही, मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की गई है, जिनमें इंसास (INSAS rifle), SLR , पिट्ठू बैग, डेटोनेटर, वायर, आईईडी बनाने की सामग्री और अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं। यह […]

Haridwar : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, आठ की मौत, सीएम धामी ने जताया दुःख , हेल्पलाइन नंबर जारी

  हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में आठ लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाने में लग गई। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। वहीं, करीब दो बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल जाना। जानकारी के […]

Breaking : हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सूदखोर और फरार परदेसिया हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऑफिस को तोड़ने के लिए निगम की टीम पहुंची और उनके ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई की। निगम की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि, रोहित तोमर ने अपनी पत्नी के नाम पर ऑफिस खोल रखा था और यहीं से सूदखोरी का काम करता था। बता दें कि, परदेसिया बदमाश तोमर बंधुओं का घर और ऑफिस भाटागांव के साईं नगर में स्थित है। निगम की टीम ने तोमर बंधुओं के दफ्तर पर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान पुलिस […]

यूएस के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में टला बड़ा हादसा: अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग गियर में आग; 179 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

  इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 को उस वक्त रोक दिया गया जब उसमें लैंडिंग गियर से जुड़ी समस्या सामने आई। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके तुरंत बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। यात्रियों को रनवे पर ही इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिकन एयरलाइंस के मुताबिक, उड़ान से पहले विमान में […]

अमेरिका के मिशिगन में वॉलमार्ट सुपरस्टोर में लोगों पर चाकू से हमला, 11 लोग घायल, पुलिस ने संदिग्ध को किया अरेस्ट

मिशिगन। अमेरिका में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस बार मिशिगन राज्य के वॉलमार्ट में यह घटना घटी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने मिशिगन राज्य पुलिस के हवाले से बताया कि शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) मिशिगन के ट्रैवर्स सिटी के पास एक वॉलमार्ट में चाकूबाजी की घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, मुनसन हेल्थकेयर की मुख्य संचार अधिकारी मेगन ब्राउन के हवाले से, सभी 11 पीड़ितों का ट्रैवर्स सिटी के मुनसन मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में घायलों की चोटों की गंभीरता का आकलन चल रहा है। राज्य पुलिस ने बताया कि एक […]