Breaking : हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सूदखोर और फरार परदेसिया हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऑफिस को तोड़ने के लिए निगम की टीम पहुंची और उनके ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई की। निगम की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि, रोहित तोमर ने अपनी पत्नी के नाम पर ऑफिस खोल रखा था और यहीं से सूदखोरी का काम करता था। बता दें कि, परदेसिया बदमाश तोमर बंधुओं का घर और ऑफिस भाटागांव के साईं नगर में स्थित है। निगम की टीम ने तोमर बंधुओं के दफ्तर पर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान पुलिस […]

यूएस के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में टला बड़ा हादसा: अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग गियर में आग; 179 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

  इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 को उस वक्त रोक दिया गया जब उसमें लैंडिंग गियर से जुड़ी समस्या सामने आई। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके तुरंत बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। यात्रियों को रनवे पर ही इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिकन एयरलाइंस के मुताबिक, उड़ान से पहले विमान में […]

अमेरिका के मिशिगन में वॉलमार्ट सुपरस्टोर में लोगों पर चाकू से हमला, 11 लोग घायल, पुलिस ने संदिग्ध को किया अरेस्ट

मिशिगन। अमेरिका में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस बार मिशिगन राज्य के वॉलमार्ट में यह घटना घटी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने मिशिगन राज्य पुलिस के हवाले से बताया कि शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) मिशिगन के ट्रैवर्स सिटी के पास एक वॉलमार्ट में चाकूबाजी की घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, मुनसन हेल्थकेयर की मुख्य संचार अधिकारी मेगन ब्राउन के हवाले से, सभी 11 पीड़ितों का ट्रैवर्स सिटी के मुनसन मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में घायलों की चोटों की गंभीरता का आकलन चल रहा है। राज्य पुलिस ने बताया कि एक […]

आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय की पहल पर जशपुर में आर्चरी अकादमी की स्थापना

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को मिलेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी केंद्र, पुस्तकालय, मेडिकल यूनिट और स्किल सेंटर ० 20.53 करोड़ की लागत से पंड्रापाठ में विकसित होगा बहु-उद्देशीय परिसर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले के पंड्रापाठ में राज्य का अत्याधुनिक तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेल, शिक्षा और ग्रामीण विकास को एक समन्वित दृष्टिकोण के साथ जोड़कर समग्र उन्नति की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जशपुर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र पंड्रापाठ (तहसील सन्ना, विकासखंड बगीचा) में अत्याधुनिक […]

कही-सुनी (27 JULY-25) : मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ बिगुल पर गरमाई राजनीति

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के हल्ला बोल अभियान से राजनीति गरमा गई है। रवि भगत ने मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है। रवि भगत ने सीएसआर फंड के तहत निर्माण और उसके आबंटन को मुद्दा बनाया है। ऐसा आमतौर पर भाजपा में होता नहीं है। रवि भगत के हल्ला बोल से प्रदेश स्तर पर संगठन और सरकार की साख पर आंच आई है। ओपी चौधरी के खिलाफ बयान के बाद पार्टी ने रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हल्ला है कि […]

कब लगेगा साल का पहला और अंतिम चंद्रग्रहण? भारत में कहां-कहां दिखेगा, जानिए ग्रहण का समय और सूतक काल

इस साल का पहला और अंतिम चंद्रग्रहण सितंबर महीने में लगने वाला है। जो भारत में भी दिखाई देगा। शास्त्रों के मुताबिक, सूर्य और चंद्रमा ग्रहण राहु व केतु के प्रभाव के चलते लगता है। इस खगोलीय घटना का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही में बहुत अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में ग्रहण में होने वाली घटनाओं के बारे में और इसके धार्मिक पहलू को भी विस्तार से समझाया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि साल 2025 का पहला और अंतिम चंद्रग्रहण कब लगने जा रहा है, भारत में यह […]

आज का राशिफल 27 जुलाई : मेष, कर्क और कन्या राशि वालों को आज गजलक्ष्मी योग का मिलेगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,आर्थिक लाभ पाने का मौका मिलेगा मेष राशि से आज पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर करना शुभ फलदायी होगा। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट या लाभदायक मौका मिल सकता है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपका मान सम्मान भी बढेगा। आज आपको अपने निवेश में भी अच्छा मुनाफा मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ पाने का मौका मिल सकता है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे और अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ सुखद और प्यार भरे पल भी बिता पाएंगे। आज आपको दिन भर प्रसन्नता और सफलता मिलने का योग बना रहेगा। आपकी कोई चाहत भी […]

आज का पंचांग 27 जुलाई : आज हरियाली तीज व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 05, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, तृतीया, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 12, सफ़र 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 27 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि रात्रि 10 बजकर 43 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र सायं 04 बजकर 23 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 10 बजकर 43 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज […]

एसईसीएल में “मिशन संबंध” के अंतर्गत शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन

  ० हितधारकों की शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान की दिशा में एसईसीएल की नई पहल बिलासपुर। एसईसीएल द्वारा अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों की शिकायतों के प्रभावी एवं सुनियोजित समाधान हेतु “मिशन संबंध” के अंतर्गत शिकायत निवारण प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। यह पहल कंपनी के प्रत्येक उपक्षेत्र, क्षेत्रीय इकाई एवं मुख्यालय स्तर पर लागू की गई है, ताकि शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और उत्तरदायी बन सके। प्रत्येक संचालन क्षेत्र में गठित प्रकोष्ठ में महाप्रबंधक (संचालन), स्टाफ ऑफिसर (मानव संसाधन), क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक, स्टाफ ऑफिसर (वि/यां), स्टाफ ऑफिसर (भू-राजस्व), स्टाफ ऑफिसर (सिविल), एवं स्टाफ ऑफिसर (सामग्री प्रबंधन) जैसे वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हैं। […]

स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर राज्य जीएसटी विभाग की छापेमारी, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति और सरकारी खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के तहत राज्य जीएसटी विभाग ने रायगढ़ स्थित मेसर्स श्याम सर्जिकल पर कार्यवाही की है। यह फर्म छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और ओडिशा में भी सरकारी अस्पतालों को सर्जिकल और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करती है। राज्य जीएसटी विभाग की जांच में सामने आया है कि उक्त व्यवसायी ने स्वास्थ्य विभाग में विगत 4–5 वर्षों में लगभग 48 करोड़ रुपये की आपूर्ति की, जबकि वास्तविक खरीदी केवल 10 करोड़ रुपये की थी। प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि व्यवसायी ने खरीदी मूल्य से 4–5 गुना अधिक […]