एशिया कप की सामने आईं तारीखें, भारत- पाकिस्तान कब होगी भिंड़त,देखिए पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स न्यूज़। एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप की तारीखों का एलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई ने ड्राफ्ट कार्यक्रम के हवाले से बताया कि टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है। 10 सितंबर को भारत का पहला मुकाबला यूएई के […]

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर: छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों का द्वार

० मुख्यमंत्री साय बोले – भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ार रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच मुक्त व्यापार समझौते को भारत की विकास यात्रा का नया अध्याय बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह समझौता न केवल भारत के आर्थिक क्षितिज को विस्तार देगा, बल्कि विशेष रूप से ऐसे राज्य जो कृषि, शिल्प, लघु और कुटीर उद्योगों पर आधारित हैं – जैसे छत्तीसगढ़ – उन्हें वैश्विक व्यापार का हिस्सा बनने का ऐतिहासिक अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत-यूके एफटीए से भारत […]

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान

  ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से अग्रसर: अब तक 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त घोषित रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी और सुनियोजित प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के दिशानिर्देशन में 7 दिसंबर 2024 को “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ – 100 […]

नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

रायपुर।नीट यूजी 2025 (MBBS/BDS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से आरंभ की जा रही है। यह प्रक्रिया चार चरणों में पूर्णतः ऑनलाइन आयोजित होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नीट यूजी 2025 की अंतिम प्रवेश तिथि 3 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। राज्य में छत्तीसगढ़ चिकित्सा , दंत चिकित्सा और भौतिक चिकित्सा ( फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 के अनुसार किया जाएगा। राज्य में यू जी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (CME), छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है । छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल https://cgdme.admissions.nic.in पर उपलब्ध जानकारी को ही प्रमाणिक […]

छत्तीसगढ़ में नदी-नाले उफान पर, दुर्ग में तीन लोगों और बकरियों का SDRF ने किया रेस्क्यू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है. दुर्ग जिले के ग्राम रामपुर में नाला के किनारे बाढ़ में जीन ग्रामीण और बकरियां फंसे थे. इसकी जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र में ग्राम सुरजीडीह नाला से तीन लोगों और बकरियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया. ग्रामीणों ने घटन की जानकारी दुर्ग कंट्रोल रूम में दी थी. इस पर एसडीआरएफ टीम तत्काल बचाव अभियान चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला, दो पुरुष समेत तीन बकरियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया. सभी को कुम्हारी के आश्रय स्थल पर पहुंचाया गया.  

जैतूसाव मठ में धूमधाम से मनाया गया श्रावण झूला महोत्सव,लगाया गया छत्तीसगढ़ी पकवान का भोग

रायपुर। श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में बड़े धूमधाम से श्रावण झूला महोत्सव मनाया गया जिसमें श्री राधा कृष्ण जी को सोने चांदी जड़ित 6 फीट के झूला में विराजमान कर भक्तो द्वारा झूला झुलाया गया। राधा कृष्ण को झूला में विराजमान कर विशेष भोग ,मिष्ठान व छत्तीसगढ़ी पकवान भोग लगाया गया महाआरती व प्रसादी वितरण किया गया. महिला मंडली द्वारा विशेष भजन से मंदिर भक्तिमय में हो गया माता बहनों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, प्रतिदिन 15 दिन तक यही क्रम में पूजन होगा। श्रावण झूला का पुराणों वेदों में बडा महत्व है श्रावण झूला महोत्सव श्रवण के मां के द्वितीय पक्ष के शुक्ल […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व रेटिंग पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गर्व – कहा यह उपलब्धि देशवासियों के लिए गौरव का क्षण

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “Morning Consult Global Leader Approval Rating Tracker” में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में शीर्ष स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर प्रभावशीलता, लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक बने हुए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2021 से लगातार इस रेटिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। यह उनकी अडिग नेतृत्व शैली, दूरदर्शी नीतियों और राष्ट्रहित में लिए […]

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सेंट्रल जेल में चैतन्य बघेल और लखमा से की मुलाकात, बोले -कांग्रेस एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी …

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. राजधानी पहुंचते ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से सेंट्रल जेल में मुलाकात की. जेल से बाहर निकलकर पायलट ने मीडिया से कहा कि चैतन्य ने साफ कहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, कांग्रेस एक कदम पीछे नहीं हटेगी. हम पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेंगे. लखमा की सेहत को लेकर जताई चिंता पायलट ने बताया कि कवासी लखमा की तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने जेल प्रशासन और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जाए. इसके बावजूद लखमा का हौसला बुलंद है […]

पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड की खनन परियोजना के लिए जनसुनवाई

० ग्रामीणों ने खुलकर रखे सवाल,स्वास्थ्य, रोजगार, जलस्रोतों के प्रभाव के मुद्दे उठाए रायपुर। नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड की प्रस्तावित नहरदीह-मगईपुर चूना पत्थर खदान परियोजना के लिए 25 जुलाई को खरोरा तहसील के पचरी, अलेसुर, छड़िया, मोटीमपुर खुर्द और मगईपुर गांवों में एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह जनसुनवाई परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने की दिशा में एक अनिवार्य कदम था, जिसे छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (सीईसीबी) और रायपुर जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा किया गया। ग्रामीणों को दी गई विस्तृत जानकारी : इस परियोजना में सालाना 1.5 मिलियन टन चूना पत्थर, 0.075 मिलियन टन ऊपरी मिट्टी, और 0.88 मिलियन टन ओवरबर्डन का खनन प्रस्तावित […]

छत्तीसगढ़ की टीम ने अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में जीते 3 पदक

रायपुर। 47वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की टीम ने 3 पदक हासिल किये। विद्युत कर्मियों ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में आयोजित दो दिवसीय (22 जुलाई – 23 जुलाई) ब्रिज प्रतियोगिता मे मास्टर्स प्लेयर (पेयर) श्रेणी मे रजत पदक,टीम इवेंट श्रेणी में कांस्य एवं प्रोग्रेसिव श्रेणी में भी कांस्य पदक हासिल करनें मे सफल हुये। इस तरह तीनों श्रेणियों मे राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर पाॅवर कंपनी अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डाॅ रोहित यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारीगण अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस ़के कटियार, […]