साइंस कॉलेज में देर रात जमकर हुआ हंगामा, 40 से 50 अज्ञात युवकों ने हॉस्टल में जबरन घुसकर की मारपीट

रायपुर।रायपुर के साइंस कॉलेज के स्थित बॉयज हॉस्टल में देर रात जमकर हंगामा हुआ। देर रात 40 से 50 अज्ञात युवकों ने हॉस्टल में जबरन घुसकर छात्रो के साथ मारपीट की जिससे नाराज होकर हॉस्टल छात्रो ने सरस्वती नगर का घेराव किया। बताया जा रहा है कि देर रात दो युवक दो युवतियों के साथ नशे में धुत होकर हॉस्टल परिसर में पेशाब कर रहे थे छात्रों द्वारा मना किए जाने के बाद विवाद हुआ। विवाद के बाद युवक युवती वापस चले गए और आधी रात को करीब 40 से 50 अज्ञात लोग लाठी-धंधो और धारदार हथियार के साथ हॉस्टल में घुसे और जो छात्र सामने दिखा उसके साथ मारपीट […]

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही हुई ठंड की दस्तक, गुलाबी ठिठुरन का हुआ अहसास

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब कुछ ही जिलों में सामान्य बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ अब प्रदेश में ठण्ड की आमद होने लगी है। बात करें प्रदेश के सबसे अधिक ठंडे क्षेत्र सरगुजा की तो, यहां के तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां सड़कों पर सुबह कोहरे और धुंध छाये हुए हैं, जिससे दृश्यता में भी कमी आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक़ आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा जिससे ठिठुरन महसूस हो सकती है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ […]

आज का राशिफल 13 अक्टूबर : मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातको को आज शुक्रदित्य योग का मिलेगा लाभ, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि, खरीदारी में धन खर्च करेंगे मेष राशि के लिए आज का सप्ताह का पहला दिन खर्चीला रहेगा। आप ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षण संस्थान में दाखिला लेने में सफल रहेंगे। आज अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को दीप दिखाएं। वृषभ राशि, लेन देन में सतर्क रहें वृषभ राशि के लिए आज सोमवार का दिन कामकाज के लिए अच्छा […]

आज का पंचांग 13 अक्टूबर : आज अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा का समय कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति आश्विन 21, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, कृष्ण, सप्तमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 28, रवि उस्सानी 20, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 13 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहूकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग प्रातः 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज के […]

विधायक निधि से दुलार धर्मशाला में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, भूमिपूजन कर बोले राजेश मूणत – “विश्वकर्मा समाज से है 40 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता”

० मूणत किया दीपावली के बाद बनेंगी जर्जर सड़कों की मरम्मत करवाने का वादा रायपुर। . रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज बढ़ईपारा स्थित दुलार धर्मशाला में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है। भूमिपूजन के अवसर पर श्री मूणत ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के साथ उनका संबंध मात्र सामाजिक नहीं, बल्कि गहरा पारिवारिक रिश्ता है, जो आज का नहीं बल्कि लगभग 40 वर्षों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि दुलार धर्मशाला समाज की मेहनत और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रतीक है। […]

बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जानिए लोजपा के हिस्से में कितनी सीटें

  दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें दी गई हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को भी छह सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।   भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, संगठित व समर्पित एनडीए…आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है– भाजपा – […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिखाई सख्ती — कहा, “जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

० राज्य एवं केन्द्र शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे ० बस्तर संभाग के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए ० प्रभारी सचिवों और संभागीय आयुक्तों को योजना के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने के निर्देश ० कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं पर मंथन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के नए मानक तय किए गए। बैठक की शुरुआत निर्धारित समय से पहले हुई, जिसने पूरे प्रशासन को मुख्यमंत्री की वर्क-डिसिप्लिन और परिणाम केंद्रित कार्यशैली का सीधा संदेश दिया। बैठक […]

साइंस कॉलेज में पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में उत्कृष्टता प्राप्त करने वालों का होगा सम्मान

रायपुर। साइंस कॉलेज, रायपुर के ऐसे भूतपूर्व छात्र जो कि अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त किए हैं, उनका सम्मान समारोह होना है। यह कार्यक्रम दिसंबर माह के मध्य में, महाविद्यालय में आयोजित किए जाने की संभावना है । आरंभिक शुरुआत के रूप में, आज साइंस कॉलेज, रायपुर के प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी और एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला के नेतृत्व में डॉ गिरीश कांत पांडेय, डॉ प्रवीण कड़वे, राजेश मढ़रिया, रविंद्र मिश्रा, आदि सहित एक प्रतिनिधिमंडल माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया है। इस वृहद कार्यक्रम में ऐसे पूर्व छात्र जो की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक, प्रशासनिक, खेलकूद, कला, […]

Japan: जापान में फैले फ्लू की चपेट में आए 4000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती, सरकार ने घोषित की ‘महामारी’

  इंटरनेशनल न्यूज़। जापान इन दिनों तेजी से बढ़ रहे फ्लू संक्रमण की चपेट में है, देखते ही देखते यहां 4000 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराने की नौबत आ गई है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर देशव्यापी फ्लू महामारी घोषित कर दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर के लगभग 3,000 अस्पतालों में कुल मिलाकर 4030 फ्लू मरीजों के भर्ती होने की सूचना मिली है। ओकिनावा, टोक्यो और कागोशिमा शहर सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। यहां तेजी से बिगड़ते हालात के बीच संक्रमण की चेन को तोड़ने और के लिए 130 से ज्यादा स्कूल, किंडरगार्टन और चाइल्डकैअर सेंटर बंद कर दिए गए हैं।   […]

बीमार हाथी ने ग्रामीण पर किया हमला, परिजनों के सामने हो गई मौत, ग्रामीण दहशत में

गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र में आज सुबह बीमार और आक्रामक हाथी ने कोदोमाली-तौरेगा निवासी 45 वर्षीय जंगल सिंह पर हमला कर उसकी जान ले ली। जंगल में शौच के लिए निकले जंगल सिंह पर हाथी ने अचानक धावा बोल दिया। घटना इतनी भयावह थी कि परिजनो की आंखों के सामने उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र मे शोक और दहशत का वातावरण बन गया है। बताया जा रहा है कि, उक्त हाथी लंबे समय से बीमार है और इसी कारण असामान्य रूप से आक्रामक हो रहा है। उसे नेशनल हाईवे 130 सी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का […]