Japan: जापान में फैले फ्लू की चपेट में आए 4000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती, सरकार ने घोषित की ‘महामारी’
इंटरनेशनल न्यूज़। जापान इन दिनों तेजी से बढ़ रहे फ्लू संक्रमण की चपेट में है, देखते ही देखते यहां 4000 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराने की नौबत आ गई है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर देशव्यापी फ्लू महामारी घोषित कर दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर के लगभग 3,000 अस्पतालों में कुल मिलाकर 4030 फ्लू मरीजों के भर्ती होने की सूचना मिली है। ओकिनावा, टोक्यो और कागोशिमा शहर सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। यहां तेजी से बिगड़ते हालात के बीच संक्रमण की चेन को तोड़ने और के लिए 130 से ज्यादा स्कूल, किंडरगार्टन और चाइल्डकैअर सेंटर बंद कर दिए गए हैं। […]



