जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश,हाईवे बंद होने से अमरनाथ यात्रा हुई प्रभावित, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

उधमपुर।जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मानसून सक्रिय होने से रामबन में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने बुधवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया।सेरी, कैनोपी टनल में बरसात के पानी के साथ बह कर आये मलबे व पत्थरों ने हाईवे को बाधित कर दिया। जिससे जम्मू श्रीनगर हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। पहलगाम से जम्मू लौट रहे श्रद्धालुओं का काफिला केला मोड़ टनल स्लाइड के कारण रोक दिया गया है, जबकि बालटाल मार्ग वाले श्रद्धालुओं का काफिला श्रीनगर से बनिहाल की बढ़ रहा है। बुधवार को भारी वर्षा के चलते सुबह 10.30 बजे के करीब […]

देश को जल्द मिलेंगे नए उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग शुरू की चुनावी प्रक्रिया

नई दिल्ली। देश को जल्द ही नए उपराष्ट्रपति मिलेंगे, जिसकी तैयारी चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद की चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से सोमवार की देर रात इस्तीफा दे दिया था। उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य मिलकर करते हैं। सत्ताधारी दल NDA के पास उपराष्ट्रपति चुनने के लिए पर्याप्त सांसद मौजूद हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि देश को जल्द ही नए उपराष्ट्रपति मिल सकते हैं। बता दें कि वर्तमान में लोकसभा की 543 सीटों में से एक सीट और राज्यसभा की 245 […]

PM Modi: चौथी ब्रिटेन यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री; किंग चार्ल्स और पीएम कीर स्टार्मर से करेंगे मुलाकात

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चौथी ब्रिटेन यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वे ब्रिटेन में बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों खालिस्तानी चरमपंथियों की मौजूदगी पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा में ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि 23 से 24 जुलाई को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ चर्चा के लिए ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। वह राजा चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे। भारत और ब्रिटेन, […]

रायगढ़ के लैलूंगा में हाथियों ने मचाया आतंक, बच्चे को सूंड में उठाकर पटका, दो और लोगों की ली जान

रायगढ़। रायगढ़ जिले में लैलूंगा वन परिक्षेत्र के दो गांवों गोसाईडीह और मोहनपुर में सोमवार देर रात मादा हाथी और उसके शावक के हमले से हड़कंप मच गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई घरों में तोड़फोड़ की गई।गोसाईडीह गांव में 3 साल का बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक हाथी और उसका शावक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मादा हाथी ने मासूम को सूंड से उठाकर बार-बार पटका। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। यह दृश्य देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए। हाथी का तांडव यहीं नहीं रुका। इसके बाद वह मोहनपुर गांव पहुंचा जहां […]

ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी की कीमत , एक लाख के पार पंहुचा सोने का भाव

  बिजनेस न्यूज़। सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखी जा रही है। चांदी के वायदा भाव आज लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,00,390 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,16,216 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के शुरुआती कारोबार में नरमी, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में सोने के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,444.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस […]

धनबाद के कोयला खदान में चाल धंसने से बड़ा हादसा : 9 मजदूरों की गई जान, कई अभी भी फंसे

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित केशरगढ़ में अवैध कोयला माइनिंग के दौरान एक चाल धंसने से बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस घटना में एक दर्जन मजदूरों के दबने की आशंका है जिनमें से 9 की मौत की बात सामने आ रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि अवैध कोयला तस्कर ही बचाव कार्य में जुट गए हैं जबकि अभी तक किसी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है जब केशरगढ़ के जमुनिया नामक […]

बड़ी खबर : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मंदिर हसौद में हुआ हादसा

रायपुर। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे नीलेश कश्यप (19) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, वही एक अन्य सवार घायल बताया जा रहा है। नीलेश कश्यप पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप के बेटे थे। जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र इलाके में सामने आया है। केदार कश्यप का भतीजा बुलेट पर सवार था इसी दौरान उसकी बाइक रोड डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में नीलेश ने दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य सवार को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। शव को बरामद कर सत्य साईं अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि, दुर्घटनाग्रस्त बुलेट […]

आज सावन शिवरात्रि : जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और शुभ समय

सावन मास की शिवरात्रि भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अति उत्तम मानी जाती है। 23 जुलाई को सावन की शिवरात्रि मनाई जा रही है और इस दिन शिवजी का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। कांवड़ लेने गए श्रद्धालु भगवान शिव का पूरे श्रद्धा भाव से गंगाजल से अभिषेक करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। इसके साथ ही सावन की शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। ऐसे में आइये जानते हैं शिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और शुभ समय क्या है। शिव पूजन से मिलेगी शिव कृपा सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई बुधवार को है। शिवरात्रि पर भगवान शिव की उपासना […]

छत्तीसगढ़ में आज 11 जिलों में होगी बारिश, बिजली गिरने और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े ना होने की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधि फिर से तेज हो गई है। प्रदेश के 11 जिलों में आज हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, वो बिना किसी काम के घर से बाहर न निकले और अगर बारिश में कहीं फंसते हैं तो पेड़ के नीचे खड़े न हो। मौसम विभाग ने कहा है कि, बारिश के दौरान बचने के लिए सुरक्षित जगह पर रुके। बता दें कि छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव देखने के लिए मिल रहा है। यहां कई जिलों […]

आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर दिल दहला देने वाला हादसा : तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, चार की मौत; कई गंभीर रूप से हुए घायल

ग्वालियर। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। शीतला माता मंदिर गेट के पास एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे कांवड़ियों के एक समूह को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार कांवड़ियों की जान चली गई, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं कार में सवार सभी लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तनाव की स्थिति बन गई, जिसे संभालने के लिए शहर के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तेज रफ्तार कार ने रौंदा […]