कौन होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति ? इन नामों पर विचार की संभावना
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद आगे क्या होगा इसकी चर्चा तेज हो गई है। सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग को लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों सहित मतदाताओं में बहुमत प्राप्त है, इसलिए धनखड़ के इस्तीफे के फैसले से वह आश्चर्यचकित है। आने वाले दिनों में संभावित नामों पर विचार किए जाने की संभावना है। धनखड़ उपराष्ट्रपति का पद संभालने से पहले बंगाल के राज्यपाल थे, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए राज्यपालों में से एक या एक अनुभवी संगठनात्मक नेता या केंद्रीय मंत्रियों में से एक को चुना जा सकता है। भाजपा के पास इस पद पर चुनने के लिए […]



