बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, ‘हर घर में एक सरकारी नौकरी, सरकार बनते ही 20 दिन में बनाएंगे कानून
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर में एक सरकारी नौकरी देंगे। तेजस्वी ने पटना में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहले चरण में 10 लाख नौकरी की बात की थी। मेरे लिए कहा गया कि बाप घर से आएगा पैसा और नौकरी। 17 महीने में रिजल्ट दिया। डेढ़ लाख नौकरी दी। हम जो बोलते हैं करके दिखाते हैं। 20 साल में भाजपा ने कोई नौकरी नहीं दी। तेजस्वी ने घोषणा करते हुए कहा कि बिहार के जिस […]



