करवाचौथ कब है, 9 या 10 अक्टूबर? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त,जानें सुहागिनों के लिए व्रत का महत्व

करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ का त्योहार विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार करवाचौथ की तारीख को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति है। इस साल चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर 2025 दोनों दिन पड़ रही है। ऐसे में […]

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से अब मिलेगी राहत, कुछ जिलों में बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसून रफ़्तार अब धीमी हो गई है। अब लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होने वाली है। फ़िलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन यह सिलसिला अधिक समय तक जारी नहीं रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभवना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़, बिलासपुर, कांकेर, […]

आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से हुए हादसे में अब तक 3 मजदूर की मौत,अन्य 7 की हालत गंभीर

सक्ती/रायगढ़। सक्ती जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने की वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे। लिफ्ट को 75 मीटर ऊंचाई तक पहुंचना था लेकिन 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट का केवल टूट गया और लिफ्ट ऊंचाई से जमीन पर […]

छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कोरबा जिले की सुश्री लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका ने अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि न केवल लखनी साहू के अथक प्रयासों की पहचान है, बल्कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस सम्मान पर लखनी साहू को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। राष्ट्रीय […]

गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया ट्रैक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार

० डबल इंजन सरकार में विकास की पटरी पर दौड़ रहा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री साय रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने आज रेल मंत्रालय की ₹24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत परियोजनाओं में ₹2,223 करोड़ लागत की गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना भी शामिल है, जो प्रदेश के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी […]

आज का राशिफल 8 अक्टूबर : तीन ग्रहों का दुर्लभ संयोग, आज लाभ पाएंगे वृषभ, कर्क और मकर सहित कई राशियों के जातक

मेष राशि, लाभदायक डील मिलेगी मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज बिजनेस में लाभदायक डील मिलने का योग है। आर्थिक मामलों में आज भाग्य आपको लाभ दिलाएगा। आर्थिक पक्ष आपका बेहतर होगा। राजकीय क्षेत्र में आज आपको विशेष मान सम्मान मिल सकता है। शाम का समय परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आप घर के लिए कुछ साजोसामान ले सकते हैं। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाएं। वृषभ राशि,जल्दबाजी से बचना होगा वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार […]

आज का पंचांग 8 अक्टूबर : आज कार्तिक मास की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति आश्विन 16, शक संवत 1947, कार्तिक, कृष्ण (प्रतिपदा क्षय) द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 23, रवि उस्सानी 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 23 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 45 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर […]

छत्तीसगढ़ में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष को पद से हटाया गया

रायपुर। सिहावा विधानसभा के अंतर्गत बेलरगांव के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को अनुशासनहीनता के आरोप में हटा दिया गया है। धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस ने जारी किया है। अब देखना ये है कि कुछ जगहों पर ऐसे लोगों को भी पद दिया गया है जो पहले से ही विवादित हैं उनको हटाया जाता है या नहीं। मुख्यमंत्री के संभाग में ही जेल जा चुके एक व्यक्ति को पद में लाने पर अंदर ही अंदर भाजपा के कई कार्यकर्ता नाराज़ हैं इस पर भी भाजपा का संगठन संज्ञान लेता है या नहीं।

Breaking : हिमाचल के बिलासपुर में निजी बस की छत पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 18 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

बिलासपुर । हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। मलबा गिरने से बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची। वहीं सारा मलबा बस पर आ गया। जिससे बस पूरी तरह मलबे की चपेट में आ गई। खबर लिखे जाने तक बस के अंदर से अभी तक 18 शव निकाले गए हैं। दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां दुर्घटना में मारी गई है। बेटियों का प्रारंभिक उपचार बरठीं अस्पताल में चला हुआ है। बताया जा […]

बस्तर से नक्सलियों का बड़ा ऐलान: माड़ डिवीजन कमेटी ने किया हथियार डालने का निर्णय,पत्र जारी किया

  बीजापुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की माड़ डिवीजनल कमेटी ने नया पत्र जारी कर सशस्त्र संघर्ष छोड़ने और शांति प्रक्रिया में शामिल होने की घोषणा की है। इस पत्र पर संगठन की सचिव संगीता (सनीता) के हस्ताक्षर हैं। पत्र में कमेटी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के पॉलिट ब्यूरो सदस्य कॉमरेड सोनू द्वारा पहले जारी किए गए पत्र में जिस हथियार छोड़ने के निर्णय की बात कही गई थी, उसे माड़ डिवीजन पूरी तरह समर्थन देती है। संगठन ने कहा कि 15 अक्टूबर 2025 तक वे हथियार डालकर शांति प्रक्रिया में शामिल होंगे। माओवादी […]