निःसन्तान दंपतियों के लिए एक दिवसीय निशुल्क समाधान शिविर में 25 दम्पतियों ने उठाया लाभ

० दीवान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं सुभाग हेल्थ टेक रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिलीप गुप्ता सरायपाली। दीवान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा सुभाग हेल्थ टेक के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क निसंतान निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 25 दंपतियों ने परामर्श लेकर लाभ प्राप्त किया। इस विशेष शिविर में हॉस्पिटल की वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. वीणा चंद्रवंशी दीवान एवं डॉ. चंद्रकांत दीवान द्वारा मरीजों की जांच की गई और उन्हें निसंतानता से संबंधित कारणों एवं उपचार के विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि निसंतानता केवल एक चिकित्सकीय समस्या नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक और मानसिक दबाव का कारण भी बन जाती है। समाजिक […]

छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की नवम कार्यकारिणी की हुई प्रथम बैठक

० प्रदेश भर से 80 प्रातीय पदाधिकारी शामिल हुए ,हरिहर छत्तीसगढ़ के तहत 101 पौधों का पौधारोपण दिलीप गुप्ता सरायपाली। छः ग प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की नवमं कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सरायपाली में में संपन्न हुई। इस प्रान्त स्तरीय बैठक में प्रान्त स्तर के 80 प्रंतीय पदाधिकारी उपथित थे । बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय भी लिया गया ।साथ ही 50 हजार रक्तदाताओ का डेटा संग्रह किये जाने के निर्णय के साथ ही पूरे प्रदेश में हरिहर छत्तीसगढ़ के तहत पौधरोपण किये जाने के निर्णय के तहत सरायपाली के अर्जुण्डा धाम से 101 पौधों का रोपण कर इसकी शुरुवात की गई । नगर में प्रातीय स्तर का […]

Breaking : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार व्यक्तियों को किया मनोनीत, उज्ज्वल निकम और मीनाक्षी जैन भी लिस्ट में शामिल

दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मनोनीत किया है। ये नामांकन राज्यसभा के पूर्व नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुए स्थानों को भरने के लिए किए गए हैं। इस सूची में उज्ज्वल देवराव निकम का नाम भी शामिल है।   ये हैं नव-मनोनीत सदस्य जिन चार प्रमुख हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है, उनमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं: उज्ज्वल देवराव निकम: ये एक प्रसिद्ध विशेष सरकारी वकील हैं। उन्हें कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में अपनी सशक्त भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसमें मुंबई आतंकी हमला और अन्य […]

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश से मिलेगी राहत,बारिश थमने से बढ़ने लगी उमस और गर्मी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून का प्रभाव जारी है. वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश थमने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना जताई है. वहीं सरगुजा जिलों में एक सप्ताह तक माध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई तथा एक स्थान पर भारी वर्षा हुई. दौरा कोचली में 8, शंकरगढ़ में 6, मनोरा, बलरामपुर, चलगली […]

Abdu Rozik: ‘बिग बॉस’ फेम अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर लिए गए हिरासत में, जानिए क्या है मामला

दुबई। ताजिकिस्तानी गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक को शनिवार को दुबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रोजिक की प्रबंधन कंपनी ने खलीज टाइम्स को इसकी जानकारी दी। हालांकि बाद में स्पष्टीकरण देने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, रोजिक को सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के तुरंत बाद अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, शिकायत को अभी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है और अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बिग बॉस 16 से मिली थी लोकप्रियता कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा, ‘हम बस इतना कह सकते हैं कि […]

कही-सुनी (13 JULY-25) : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की सक्रियता के मायने

रवि भोई की कलम से आमतौर पर राज्यों के राज्यपाल को राजभवन की चौहद्दी में सक्रिय देखा जाता है और जब केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार हो तो राज्यपाल की भूमिका सीमित हो जाती है। छत्तीसगढ़ भाजपा शासित राज्य है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का राजभवन से निकलकर जिलों और ब्लाकों में पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। राज्यपाल डेका पिछले दिनों महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक में पहुंचकर लोगों से चर्चा की। कहते हैं राज्यपाल एक जगह दौरे में शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। राज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय जाकर […]

मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 डॉ. अंजली पवार ने सीएम साय से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 डॉ. अंजली पवार ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने डॉ. अंजली पवार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद उपस्थित थे।

आज का राशिफल 13 जुलाई : मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों को आज भाग्य दिलाएगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, सपनों को साकार करने का मौका मिलेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आप अपने जीवन में खुशियाँ और आनंद का अनुभव करेंगे। आपको अपने सपनों को साकार करने का मौका मिलेगा अपने लक्ष्य हासिल करने में आप सफल होंगे। आपको अपने काम के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। बिजनेस के मामले में भी आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको अपने सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का तांबे के […]

आज का पंचांग 13 जुलाई : आज कज्जली तीज, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 22, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्ण तृतीया, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 29, मुहर्रम 17, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 13 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग सायं 06 बजकर 01 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 54 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ […]

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार,17 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पुरस्कृत

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों को दी बधाई रायपुर।स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। नई दिल्ली में आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राज्य के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन पुरस्कारों को प्रदान करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी […]