बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब का छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा असर,आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई. मौसम विभाग ने आज भी छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. सबसे ज्यादा बारिश दक्षिणी हिस्से में हो सकती है. साथ ही अगले दो दिनों को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसमें कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. यह लगातार उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में और अधिक […]

लाल मैदान पर दहन होगा 120 फीट का ऊंचा रावण

  कोरबा। कोरबा जिला का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए रावण का पुतला तैयार है। 112 फीट कद के साथ पुतले की कुल ऊंचाई 120 फीट की है। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने कहा कि दशहरा उत्सव हम सबका सार्वजनिक कार्यक्रम है। आइए सभी मिलजुलकर दशहरा उत्सव का आनंद लें। उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव समिति के मेहनतकश कर्मचारी एवं कारीगरों ने बुधवार दोपहर को ही रावण का पुतला लाल मैदान पर खड़ा कर लिया है। दशहरा के दिन गुरूवार को लाल मैदान पर दस सिरों वाला रावण सिर घुमाएगा, लाल-लाल आंखें दिखाएगा और अट्टहास करेगा। दशहरा उत्सव समिति के मुताबिक […]

विद्युत मंडल की जनरेशन कंपनी के एमडी को चौथी बार सेवावृद्धि,संजीव कटियार पर मेहरबान सरकारें

  राजेंद्र ठाकुर कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार हो, या फिर भाजपा की विष्णुदेव साय की,छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के जनरेशन कंपनी के एमडी संजीव कुमार कटियार पर मेहरबान रही हैं। भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार में अब संजीव कुमार कटियार को तीसरी बार सेवावृद्धि मिल गई है। संजीव कुमार कटियार को मिल रही सेवावृद्धि से लग रहा है कि जनरेशन कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सरकार के पास इंजीनियर ही नहीं हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPC) का मुख्य काम छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बिजली का उत्पादन करना है, जिसमें ताप विद्युत संयंत्रों और अन्य स्रोतों से बिजली पैदा करना शामिल है। यह कंपनी पहले […]

आज का राशिफल 2 अक्टूबर : मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए आज बना है धन योग, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, कोई अच्छी खबर मिलेगी मेष राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन आत्मविश्वास और साहस से सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी राशि पर मंगल बुध की दृष्टि होने से आपको लाभ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास को देखकर आज आपके विरोधी आज शांत रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। आज आप धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए समय उत्तम है। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान राम की पूजा करें बड़ों से आशीर्वाद लें। वृषभ राशि,परिवार के साथ […]

आज का पंचांग 2 अक्टूबर : आज दशहरा, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति आश्विन 10, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 17, रवि उस्सानी 09, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि सायंकाल 07 बजकर 11 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। उत्तराषा-सजय़ नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 13 मिनट तक उपरांत विहित नक्षत्र श्रवण का आरंभ। सुकर्मा योग रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार […]

ग्रामीण स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम – परसा में आयोजित बहुविशेषज्ञता शिविर से सैकड़ों लाभान्वित

० 164 ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क उपचार और परामर्श ० नि:शुल्क दवाइयाँ, नेत्र परीक्षण एवं चश्मों का वितरण, ईसीजी और ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा उदयपुर,अम्बिकापुर। अदाणी ट्रैक्स मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (ATMSL) ने अपनी सीएसआर शाखा, अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर सोमवार, 29 सितम्बर 2025 को परसा के मार्केट शेड में एक बहुविशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों और वंचित समुदाय को उनके घर के नजदीक नि:शुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था। शिविर में बाल रोग, स्त्री रोग, सामान्य चिकित्सा एवं नेत्र जांच जैसी सेवाएँ प्रदान की गईं। कुल 164 मरीजों ने प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित इस पहल का […]

बिरनपुर हत्याकांड मामले में CBI ने पेश की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड मामले में सीबीआई ने चार्जशीट पेश कर दिया। बिरनपुर हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने पिछले दिनों चार्जशीट पेश की। जिसमें इसे दो समुदाय के बीच का झगड़ा बताया गया है। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा कि ये दो पक्षों का आपसी झगड़ा था, ये झगड़ा कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं था बल्कि मामूली झगड़ा था जो खूनी रंग ले लिया ।उन्होंने कहा कि बिरनपुर मामले की चार्जशीट से स्पष्ट हो गया कि उस समय भाजपा ने जो कांग्रेस पर जो राजनीतिक […]

NIA ने माओवादी मामले में चार के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र, एक अब भी फरार

  रायपुर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े एक मामले में चार और आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इनमें से तीन आरोपी-सुनीता पोटाम, शंकर मुचाकी और दशरथ उर्फ दसरू मोडियाम- भाकपा (माओवादी) के एक मुखौटा संगठन, मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) के पदाधिकारी थे और उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपपत्र में नामज़द चौथा आरोपी मल्लेश कुंजम, एक सशस्त्र माओवादी कैडर है और अब भी फरार है।छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत एमबीएम […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 को बस्तर प्रवास पर, तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया निरीक्षण

० समयपूर्व सभी तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ समय से पहले पूरी कर ली जाएँ ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही […]

राज्यपाल रमेन डेका से नव नियुक्त मुख्य सचिव ने की मुलाकात

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री विकास शील ने मुलाकात की।