घाना, ब्राजील समेत 5 देशों के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी , BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल; जाने क्या रहेगा एजेंडा

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच देशों की यात्रा पर निकल चुके हैं। यह आठ दिवसीय दौरा, 2 से 9 जुलाई तक चलेगा, पिछले दस सालों में उनकी सबसे लंबी राजनयिक यात्रा होगी।इस दौरान वह घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे। ब्राजील में वह 6-7 जुलाई को 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। तीन दशक बाद कोई भारतीय पीएम जाएगा घाना पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत घाना से होगी। यहां पीएम 2 से 3 जुलाई तक रुकेंगे। यह तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा है। इस दौरान वह घाना के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और आर्थिक, ऊर्जा, और रक्षा सहयोग को नई मंजिलें […]

हिमाचल प्रदेश में रात में मची तबाही : 17 जगह बादल फटे; 18 लोगों की मौत, दर्जनों लोग घायल, 34 लोग लापता

मंडी /कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात को 17 जगह बादल फटे हैं। मंडी जिले में 15, जबकि कुल्लू और किन्नौर जिले में एक-एक जगह बादल फटा है। मंडी जिले में बारिश, बादल फटने और ब्यास नदी व नालों के रौद्र रूप से भारी तबाही हुई है। मंडी में 16 लोगों समेत पूरे प्रदेश में 18 की जान चली गई है। 33 लोग अभी लापता हैं। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। 332 लोगों को जगह-जगह से रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई गई है। अकेले मंडी जिले में 24 घर और 12 गोशालाएं जमींदोज हो गई हैं। 30 पशुओं की मौत हो गई है। कुकलाह के समीप पटीकरी प्रोजेक्ट बह […]

राज्य सरकार का बड़ा फैसला : अब सरकारी कर्मचारी शेयर व म्युचुअल फंड में नहीं कर सकेंगे निवेश, इंट्राडे ट्रेडिंग पर रोक

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया है, जिसके तहत भारत सरकार के प्रावधानों की तर्ज पर अब राज्य के शासकीय सेवकों को शेयर (Shares), प्रतिभूतियों (Securities), डिबेंचर्स (Debentures) और म्युचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश की अनुमति दी गई है। यह संशोधन नियम 19 में नया उप-खण्ड जोड़ते हुए लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। हालांकि, अधिसूचना में यह स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि इंट्रा-डे ट्रेडिंग, बीटीएसटी (BTST), फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) तथा क्रिप्टोकरेंसी जैसे प्रकृति के निवेश गतिविधियों पर रोक लागू रहेगी।    

आज का राशिफल 2 जुलाई : वृषभ, कर्क और वृश्चिक में बना है लाभ और उन्नति का संयोग,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, कोई पुराना लेन-देन समय पर चुकाना होगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप आज धर्म अध्यात्म में रुचि लेगे। साथ ही आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। वैसे कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर फोकस करेंगे और समय पर काम को पूरा कर पाएंगेो। वैसे आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आपको कोई पुराना लेन-देन समय पर चुकाना होगा। आप आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे। वृषभ राशि, काम […]

आज का पंचांग 2 जुलाई : आज आषाढ़ शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 11, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, सप्तमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 18, मुहर्रम 06, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 02 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 08 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग सायं 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

भारतमाला परियोजना जैतु साव मठ करोड़ों के मुआवजा घोटाले की आरोपी उमा तिवारी की अंतरिम ज़मानत का आवेदन ख़ारिज

  रायपुर। महत्वाकांक्षी भारत माला सड़क परियोजना जो दुर्ग से विशाखापत्तनम व मुंबई से कलकत्ता तक बनाई जा रही है। जो रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र से गुज़र रही हैं. जिसमें भू अर्जन हेतु राजपत्र में सूचना प्रकाशन के पश्चात जमीन दलाल हरमीत सिंह खनुजा ने जमीन दलालो व राजस्व अधिकारियों का सिंडिकेट बनाकर बड़ी- बड़ी जमीनो को छोटे- छोटे टूकडो मे बदलकर तत्कालीन भू अर्जन अधिकारी निर्भय साहू तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व पटवारियों से मिलकर मुआवजा घोटाला कर सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान शासन को पहुंचाया है। जिसमें ACB, EOW ने शासकीय अधिकारियों व घोटाले में शामिल जमीन दलालो पर अपराध दर्ज कर जमीन दलाल हरमीत सिंह खनुजा, विजय […]

बेहतर वित्तीय अनुशासन से संस्थान की सेहत को दुरूस्त रखतें हैं सीए- एमडी

० पॉवर कंपनी में मनाया गया सीए दिवस रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में चार्टर्ड एकाउंटेंट दिवस पर मनाया गया। इसमें जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वित्त संकाय के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रबंध निदेशक (उत्पादन) एसके कटियार ने कहा कि पॉवर कंपनीज़ के वित्त प्रबंधन में काफी प्रगति हुई है, वित्त संकाय के अधिकारी-कर्मचारियों ने बेहतर कार्यप्रणाली विकसित की है। एमडी (पारेषण) राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि आज सीए डे के साथ डॉक्टर्स डे भी है। जहां डॉक्टर हर किसी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का […]

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में मनाया गया डॉक्टर्स डे – मनोरंजन, सम्मान और संगीत के संग मनाया गया चिकित्सकों का योगदान

  रायपुर। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर एक हर्षोल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के समर्पित डॉक्टरों के अमूल्य योगदान को सम्मानित किया गया। यह दिन स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। समारोह की शुरुआत विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और गेम्स से हुई, जिसमें “Guess the Word” और “Pictionary” जैसे खेलों ने सभी डॉक्टरों और स्टाफ को न सिर्फ जोड़ा, बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी बिखेरी। इस विशेष अवसर को डॉक्टर्स ने सुर में सुर मिलाकर और भी यादगार बनाया । संगीतमय माहौल ने पूरे कार्यक्रम […]

जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड,7.5एमटीपीए इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट ,जिंदल थर्मल पावर प्लांट एवं 500 MW जिंदल सोलर पावर प्लांट के लिए राज्य शासन के बीच हुआ एमओयू 

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड,500 MW सोलर पावर,2400 MW थर्मल पावर प्लांट व राज्य सरकार के बीच 7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाले एक स्टील प्लांट की स्थापना हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस परियोजना के लिए 75,000 करोड़ रुपए का प्रस्तावित निवेश किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व रजत कुमार सचिव एवं संयोजक राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं उद्योग जगत के कई अधिकारी मौजूद रहे । इस परियोजना से न केवल स्थानीय रोजगार सृजन में सहायक होगा, बल्कि ये राज्य की अर्थव्यवस्था […]

मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक आयोजित होगा मंत्री, सांसद, एवं विधायकों का प्रशिक्षण शिविर,मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

  ० मंत्री चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश रायपुर। सरगुजा जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को लेकर आज वित्त एवं जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने मैनपाट के कर्मा रिसोर्ट में प्रशानिक अधिकारियों की बैठकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7, 8 और 9 जुलाई को तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण स्थल कार्यक्रम की तैयारी, सड़कों की मरम्मत, चिकित्सा व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, […]