निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की ये किताबें हुई बैन,NCERT की किताबों से ही होगी पढाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला शिक्षाधिकारी ने एक अहम आदेश जारी करते हुए बताया है कि, अब जिले के निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकों से पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। ऐसी किताबों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। निजी स्कूल सिर्फ NCERT की किताबों से ही अध्ययन करा सकेंगे।   इसके अलावा आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें पढ़ानी होगी जबकि CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को केवल NCERT की किताबों से पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया गया है। इसी तरह पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि, कुछ प्राइवेट स्कूल अपने यहाँ यूनिफॉर्म से जुड़े जूते […]

कोलकाता Law Student Gang Rape : मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा,जबरन बनाएं संबंध, दांतों से काटा और नाखूनों से खरोंचा गया

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में सामने आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला हर किसी को झकझोर कर रख देने वाला है। पीड़िता की मेडिकल जांच में जिस तरह की हिंसा के प्रमाण सामने आए हैं, उन्होंने इस केस को और भी सनसनीखेज बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। उसके शरीर पर दांतों से काटे जाने के गहरे निशान हैं और नाखूनों से खरोंचने के कई घाव भी दर्ज किए गए हैं। ये सभी संकेत इस ओर इशारा करते हैं कि उस पर बर्बरता की सारी हदें पार की गईं। यह घटना 25 जून की शाम कॉलेज परिसर में घटी। […]

Gold Price Crash : ईरान-इजराइल के युद्ध विराम के बाद सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, 5500 रुपये सस्ता हुआ Gold

दिल्ली। बीते कुछ महीनों से सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। लेकिन काफी समय बाद सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए यह समय राहत भरा साबित हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इज़राइल के बीच तनाव में कमी और सीजफायर के बाद इन दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट देखी गई है। सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर खरीदे जाने वाले गोल्ड और सिल्वर में बीते कुछ दिनों से लगातार कमजोरी बनी हुई है। शुक्रवार को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 10 ग्राम वायदा सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोना दिन के कारोबार में 2050 रुपये लुढ़ककर […]

यमुनोत्री हाईवे के पास भू-धंसाव से यातायात बाधित,सुबह से सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे

उत्तरकाशी। लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ के पास देर रात भू-धंसाव हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस वजह से सुबह से ही हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) की मशीनें मौके पर भेजी गई हैं और मलबा हटाने का काम जारी है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ के पास बंद हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी सोनप्रयाग […]

बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा,सीएम साय ने कहा -बंदूक की राह नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प

  रायपुर।बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम को आज एक बड़ी सफलता मिली। जिले में सक्रिय 23 लाख रुपए के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर ₹1 लाख से ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास का वातावरण और बदलाव की सकारात्मक लहर सृजित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव […]

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ मेहरबान, रायपुर समेत कई जिलों में जमकर हो रही बारिश,अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर।छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात से जमकर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में भी बीती रात से जमकर बारिश हो रही है। रात भर से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं बीती रात से हो रही बारिश के चलते कई डेम और नहर उफान पर है। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीगढ़ की राजधानी रायपुर और सरगुजा […]

भोलेनाथ को समर्पित आषाढ़ मास का अंतिम प्रदोष व्रत कब है, 7 या 8 जुलाई? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

  प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आषाढ़ का अंतिम और जुलाई महीने का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। देवों के देव महादेव अपने भक्तों की परेशानियां दूर करते हैं और उन्हें सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं जुलाई का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है जुलाई में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 7 जुलाई को रात 11.11 बजे से 8 […]

आज का राशिफल 28 जून : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए आज शनिवार का दिन है शानदार,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,आज कमाई में वृद्धि होगी मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और जोश से भरा रहने वाला है। आपकी कमाई में वृद्धि होगी और आप अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी पर दिल खोलकर खर्च करेंगे जिससे आज का दिन आपका रोमांचक होगा। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बना रहेगा। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में आज पार्टनर की के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जीवन में एक नई शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। वृषभ राशि, सेहत के अनदेखी से बचना चाहिए आर्थिक मामलों में […]

आज का पंचांग 28 जून : आज तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा

राष्ट्रीय मिति आषा-सजय़ 07, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, तृतीया, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषा-सजय़ मास प्रविष्टे 14, मुहर्रम 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 28 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि प्रातः 09 बजकर 55 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग सायं 07 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 55 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

Sad News : कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ले ली जान

मुंबई। इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन के बारे में दावा किया गया है। विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है। शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने उनके निधन की पुष्टि की है। रोते हुए उसने बस इतना बताया […]