छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने दिया इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है जबकि उनका कार्यकाल अभी बचा हुआ था। राजनीतिक सत्ता की गलियारे से जो बातें छनकर बाहर आ रही है उसके अनुसार 30 सितंबर को सेवा निवृत हो रहे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का नाम इस पद पर लिया जा रहा है.अब सरकार आदेश निकालेगी तभी पता चलेगा कि कौन अध्यक्ष नया बन रहा है.

पंडित वामन राव लाखे की 153 जयंती पर पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

रायपुर। शहर के गांधी चौक स्थित शिक्षा प्रचारक समिति द्वारा संचालित , महन्त कॉलेज, श्री वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा आज श्री वामन राव लाखे की 153 जयंती के अवसर पर ख्याति प्राप्त पत्रकारों और शिक्षा के क्षेत्र में अतुल्य योगदान करने वाली शख्सियत तथा स्कूल की खेलकूद व आर्ट क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. वही कार्यक्रम में नवभारत रायपुर के सिटी के प्रमुख \चंद्र भूषण मिश्रा दैनिक नई दुनिया के सिटी के प्रमुख परितोष दुबे एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले डॉक्टर शांतनु पाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर के मुख्य अतिथि सुनील सोनी विधायक, रायपुर दक्षिण,महंत […]

वित्त मंत्री से नहीं हो पाई बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टरों की मुलाकात, प्रतिनिधिमंडल ने जताई नाराजगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी से मुलाकात न हो पाने से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार 16 सितंबर को उनके बंगले से बिना मिले ही वापस लौट गया। डॉक्टरों ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक पत्र भी मंत्री के स्टाफ को सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टरों ने वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी के सहायक दुर्गेश से समय लिया था। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण दास मानिकपुरी, डॉ. मनीष ठाकुर, डॉ. मनोज ठाकुर, डॉ. साहू, और अन्य सदस्य शामिल थे। डॉक्टरों को उनके निर्धारित समय पर […]

धार से पीएम मोदी ने PAK के खिलाफ भरी हुंकार , कहा – ‘जैश के आतंकी ने कल पाकिस्तान की पोल खोल दी’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में है। एमपी में कई योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने धार की जनता को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने धार में हुंकार भरते हुए पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को कड़ी चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।’ पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा है- अभी कल ही […]

सीएम साय ने ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल ० अनेक शहरों में पीएम आवास योजना के 11 हजार लाभार्थियों को कराया गृहप्रवेश ० स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का किया विमोचन, स्वच्छता की दिलाई शपथ ० आवास योजना के हितग्राहियो को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र और पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को वितरित किए चेक रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ […]

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।  

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ

० नगरीय निकायों की स्वच्छता हेतु समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा […]

श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चना रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना […]

तेज रफ़्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड को कुचला, हादसे में 8 गायों की मौत

बिलासपुर। मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने तीन गायों की झुंड को कुचल दिया। इस हादसे में 8 गायों की मौत हो गई। वहीं, गर्भवती गाय का पेट फट गया और उसके बछड़ा बाहर निकल गया। घटना में उसकी भी जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए गौ सेवकों ने जमकर हंगामा मचाया और चक्काजाम कर दिया। हालांकि, पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हो गया घटना रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित सीमा फ्यूल्स के पास बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में मवेशियों की झुंड बैठी थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक […]

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज मान्यता रिश्वत कांड में कर्नाटक सरकार ने 3 डॉक्टर्स को किया सस्पेंड

  रायपुर। रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, रायपुर के लिए अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट जारी करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में कर्नाटक सरकार ने तीन डाक्टरों को निलंबित कर दिया है। मिडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कर्नाटक के मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने मंगलवार को तीन डॉक्टरों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। इन डॉक्टरों में डॉ. चैत्रा एम. एस., एसोसिएट प्रोफेसर (एटाल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु), डॉ. मंजप्पा सी. एन., प्रोफेसर और प्रमुख (ऑर्थोपेडिक्स विभाग, मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज), और डॉ. अशोक शेलके, असिस्टेंट प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, बीदार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) शामिल हैं। सीबीआई जांच में […]