’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ : भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग – राज्यपाल डेका

० 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए राज्यपाल 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर। योग हमें केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है। आजकल की भाग दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान उपाय है। राज्यपाल रमेन डेका ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर मे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उक्त बातें कहीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मण्डपम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेन डेका ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात् उन्होंने सामूहिक […]

यात्रियों के लिए जरुरी खबर : बिलासपुर-काचेगुडा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भीड़ से मिलेगी राहत, लगाएगी 4 फेरे

बिलासपुर। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर से काचेगुडा और काचेगुडा से बिलासपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गाड़ी संख्या 08263 और 08264 के तहत कुल 4 फेरों में संचालित की जाएगी, जिससे बिलासपुर और हैदराबाद (काचेगुडा) के बीच यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिलासपुर से काचेगुडा के लिए विशेष ट्रेन 23 जून, 30 जून, 7 जुलाई और 14 जुलाई को चलाई जाएगी। वहीं, काचेगुडा से बिलासपुर की ओर यह ट्रेन 24 जून, 1 जुलाई, 8 जुलाई और 15 जुलाई को लौटेगी। […]

Yoga Divas : PM Modi ने विशाखापत्तनम में किया योगाभ्यास ,कहा -सिडनी से लेकर एवरेस्ट और समुद्र के विस्तार तक… योग सभी का, सभी के लिए

विशाखापत्तनम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने यहां करीब तीन लाख लोगों के साथ योग किया। समारोह में पीएम मोदी ने योग के जरिये वैश्विक शांति और सद्भावना कायम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग पृथ्वी के हर कोने तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और शांति का वैश्विक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र का विस्तार। हर जगह संदेश एक ही है – योग सभी का है और सभी के लिए है। योग की वैश्विक स्वीकृति सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि यह मानव कल्याण […]

योग दिवस : जशपुर में सीएम साय ने किया योग, मंत्रियों-विधायकों ने विभिन्न जिलों में किया योगाभ्यास, राजधानी में 50 से भी ज्यादा योग शिविर

रायपुर। 21 जून 2025 को दुनिया भर में लोग योग दिवस मना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन सुबह से ही शहरों से लेकर गांवों तक योग शिविरों में हजारों लोग शामिल हुए। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर आयोजित इस वर्ष के योग दिवस ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाया बल्कि एक सकारात्मक सामूहिक ऊर्जा का भी संचार किया। रायपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह से शहर के 50 से ज्यादा स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। गांधी उद्यान, चेंबर भवन, बापू की कुटिया जैसे प्रमुख स्थानों पर योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सैकड़ों लोगों ने […]

ट्रंप ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों से बात कर संघर्षविराम में अहम् भूमिका निभाई,पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबल प्राइज के लिए किया नॉमिनेट

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 में नोबल शांति पुरस्कार दिलाने के लिए उनका नाम आगे किया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत-पाक टकराव के दौरान ट्रंप की कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता ने एक बड़े युद्ध को टालने में मदद की। पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ट्रंप ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों से बात कर संघर्षविराम में अहम भूमिका निभाई। इससे दो न्यूक्लियर ताकत वाले देशों के बीच युद्ध की आशंका टल गई। इसके साथ ही, पाकिस्तान ने कश्मीर के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के पेशकश की भी सराहना की और कहा कि जब तक कश्मीर […]

Chaturmas 2025 : जानें इस साल कब से शुरू होगा चातुर्मास ,इन 4 महीनों में क्‍यों नहीं होता कोई भी शुभ कार्य

  चातुर्मास आषाढ़ मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी से होता है। आषाढ़ मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी यानी कि देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को है। इसी दिन से चातुर्मास आरंभ होगा और कार्तिक मास की देवउठानी एकादशी पर खत्म होता है। ऐसी मान्‍यता है कि इन 4 महीनों के लिए भगवान विष्‍णु के साथ समस्‍त देवतागण योग निद्रा में चले जाते हैं और इन चार महीनों में सृष्टि का संचलान भगवान शिव के हाथों में आ जाता है। यही वजह है कि सावन में भगवान शिव की पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है। वर्ष 2025 में चातुर्मास 6 जुलाई से शुरू होगा और 1 नवंबर को समाप्त […]

छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश से नदी -नाले उफान पर ,अंबिकापुर में उफनती नदी में चार लोग बहे, नहीं मिला कोई सुराग

  अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के पास मैनी नदी में चार लोग बह गए जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। 20 घंटे बाद भी इनका पता नहीं चल सका है। नदी में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण घटना हुई है। पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमारी (45), अंकिता (8), बिनावती नागवंशी (30) और उसका बेटा आर्यस (3), सभी मैनी नदी के किनारे मशरूम इकट्ठा करने गए थे। इलाके में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और चारों बह गए। पुलिस की टीम मौके […]

आज का राशिफल 21 JUNE : वृषभ, कर्क और कन्या राशि के लिए शनिदेव रहेंगे मेहरबान, अनफा योग से मिलेगा लाभ

मेष राशि,कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है मेष राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। आपके लिए आज भाग्य लाभ का अवसर बना रहेगा। बिजनेस में आपकी कमाई बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुछ नए लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। संपर्क सूत्र बढ़ने से आपको आज फायदा मिलेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन के कारण खुशी का माहौल बन सकता है। जीवन स्तर में सुधार होगा और यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम भी […]

आज का पंचांग 21 जून : आज आषाढ़ कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 30, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, नवमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 06, जिल्हिजा 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 20 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग रात्रि 11 बजकर 47 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक मीन उपरांत मेष […]

रायगढ़ में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से 5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

० शामिल हुए 500 से अधिक खिलाड़ी ० बालिका वर्ग में दुर्ग और बालक में रायपुर जिले की टीम ने जीता खिताब रायगढ़।छत्तीसगढ़ राज्य खो-खो संगठन द्वारा रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित मिनी स्टेडियम में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय 5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन अदाणी फाउंडेशन द्वारा गारे पेलमा 3 के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जो क्षेत्रीय विकास और खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रायगढ़ जिला खो-खो संघ की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता ने युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। […]