छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन की24वीं शूटिंग प्रतियोगिता का समापन

० खेल से चुनौतियों से लड़ने की मिलती है सीख -अरुण साव रायपुर। छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन के द्वारा निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 06 सितम्बर से किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए शूटर्स ने हिस्सा लिया।बारह दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के करीब 388शूटर्स ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष जिंदल स्टील के सहयोग से कराया जाता है जिसमें प्रदेश के शूटर्स हर वर्ष भाग लेते रहे हैं। 28 अगस्त से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में अरुण साव उप मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि शामिल हुए, जहां उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन एवं जिंदल स्टील को बधाई […]

दृढ़ संकल्प, परिश्रम और अनुशासन से मिलती है असाधारण सफलता : न्यायमूर्ति उबोवेजा

० गुरुकुल महिला महाविद्यालय में ‘दीक्षारंभ’ समारोह का आयोजन रायपुर। दृढ़ संकल्प, कठोर परिश्रम और अनुशासन से एक साधारण व्यक्ति भी असाधारण सफलता प्राप्त कर सकता है। यह बात छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने कही। वे कालीबाड़ी चौक स्थित गुरुकुल महिला महाविद्यालय में नव-प्रवेशित छात्राओं के लिए आयोजित ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने छात्राओं को अच्छी संगत बनाए रखने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और पुस्तकालय, किताबें और समाचार पत्र पढ़ने के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी […]

CG Breaking : साय कैबिनेट की बैठक ख़त्म, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद इन फैसलों पर लगी मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 2) मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत की निर्भरता को कम करने तथा गैर पारंपरिक स्त्रोत आधारित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित […]

राजधानी में लागू होगी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली , ADG की अध्यक्षता में 7 IPS अधिकारी तैयार करेंगे ड्राफ्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नवंबर से लागू होने वाले पुलिस कमिश्नरेट पर काम शुरू हो गया है. इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार के निर्देश पर डीजीपी अरुणदेव गौतम ने सीनियर एडीजी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सात आईपीएस अधिकारियों की कमेटी बनाई है, जिसने ड्राफ्ट पर काम प्रारंभ कर दिया है. एडीजी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में बनाई गई समिति में पुलिस महानिरीक्षक (नारकोटिक्स) अजय यादव, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक (अअवि) ध्रुव गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार) अभिषेक मीणा, उप पुलिस महानिरीक्षक (सीसीटीएनएस) संतोष सिंह और , पुलिस अधीक्षक (विआशा) प्रभात कुमार बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं. इसके अतिरिक्त वैधानिक […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की हुई बैठक

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

विविध पौराणिक प्रसंगों एवं आधुनिक घटनाओं पर आधारित सुसज्जित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, ऐतिहासिक विसर्जन झांकी में पहुंचे मुख्यमंत्री साय

० झांकियों को देखने रायपुर में उमड़ा जनसैलाब रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस राजधानी रायपुर में शाम 8 बजे […]

Big Breaking : नेपाल के पीएम केपी ओली ने दिया इस्तीफा, दफ्तर में घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी,काठमांडू से हवाई सेवा बंद

  काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया बैन और सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे Gen-Z प्रदर्शनकारियों के आगे सरकार झुक गई है। पहले नेपाल के गृह मंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दिया और अब नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। आज शाम 6 बजे केपी शर्मा ओली की तरफ से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। ओली की तरफ से जारी लेटर में लिखा था, ‘मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी […]

नेपाल में हालात और बदतर, राष्ट्रपति के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा; कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

  काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया बैन करने के विरोध में उतरे युवाओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों के दबाव में नेपाल के तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पीएम केपी शर्मा ओली ने आज शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केपी शर्मा ओली की तरफ से सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करते हुए लिखा गया है, ‘मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस कठिन परिस्थिति में […]

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान और चरवाहे की मौत, गांव में पसरा मातम

  अंबिकापुर। अंबिकापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोगों की मौत अलग-अलग गांव में हुई है। हादसे से गांव मातम छा गया है। पुलिस की टीम ने दोनों व्यक्तियों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंबिकापुर जिले के बतौली थाना क्षेत्र का है। यहां टीरंग और शिवपुर गांव के दो व्यक्ति बैल चराने और खेत का काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों गांव […]

इंजरम के 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान ने मारी खुद को गोली,मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट

सुकमा। इंजरम के 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. आत्महत्या के कारणों का जांच जारी है. जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीबन 10.30 बजे की है. आत्महत्या करने वाले जवान नीलेश कुमार गर्ग के पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. मध्य प्रदेश के रहने वाले नीलेश ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है.