नेपाल में हालात और बदतर, राष्ट्रपति के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा; कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया बैन करने के विरोध में उतरे युवाओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों के दबाव में नेपाल के तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पीएम केपी शर्मा ओली ने आज शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केपी शर्मा ओली की तरफ से सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करते हुए लिखा गया है, ‘मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस कठिन परिस्थिति में […]



