प्रेमानंद महाराज की AI से तस्वीर बनाकर की वायरल, वृंदावन में मचा हड़कंप ,संत समाज में आक्रोश

वृंदावन। प्रेमानंद महाराज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे लेकर वृंदावन में हड़कंप मच गया है। इस मामले में प्रेमानंद महाराज के शिष्य गौतम चिलाना ने वृंदावन थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। वृंदावन थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि गौतम चिलाना की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि यह तस्वीर किसने बनाई और इसे किसने वायरल किया। संत समाज में आक्रोश, दे डाली ये चेतावनी वृंदावन के चतु संप्रदाय विरक्त […]

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई: लोरमी और जगदलपुर में रिश्वत लेते पकडे गए भ्रष्ट अधिकारी

लोरमी /जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की मुहिम अब और तेज हो गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीमों ने लोरमी और जगदलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर रिश्वत लेते दो सरकारी अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा। खास बात यह है कि लोरमी में पकड़ा गया JE केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और PWD मंत्री अरुण साव के क्षेत्र में पदस्थ था.   बिलासपुर ACB की टीम ने लोरमी क्षेत्र में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। यह रिश्वत पाली गांव के निवासी उपभोक्ता नंदकुमार साहू से ली जा रही थी।JE ने कनेक्शन काटने की धमकी देकर […]

जल संरक्षण में बना अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान,कबीरधाम जिले ने रचा इतिहास, एक ही दिन में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

० गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ कबीरधाम जिले का नाम रायपुर।छत्तीसगढ़ का कबीरधाम जिला जल संरक्षण में जनभागीदारी की मिसाल बन गया है। जिले में वर्षा जल संचयन को लेकर चलाए गए “मोर गांव-मोर पानी” महाअभियान के तहत एक ही दिन में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जिले ने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जिले को सबसे अधिक सोख पिट निर्माण और एक दिन में सबसे अधिक लोगों द्वारा जल संरक्षण की शपथ लेने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। कबीरधाम जिले में केवल 12 घंटे के भीतर जिले के 999 गांवों में 1,02,098 सोख पिट बनाए गए, […]

बौद्धिक संपदा एवम शोध सम्बन्ध प्रत्यक्ष : प्रो. शुक्ला

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में बौद्धिक संपदा अधिकार एवं शोध विषय पर 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर प्रो संजय कुमार विभाग अध्यक्ष सूचना एवं तकनीकी विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय डॉक्टर मनोज मिश्रा प्राचार्य विवेकानंद महाविद्यालय आदि विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। वही कार्यशाला में दोनों महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ और रिसर्च स्कॉलर शामिल हुए आयोजन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा की पूरी दुनिया में भारतीय मेघा की पहचान कर उपयोग […]

मार्च 2026 तक नक्सलवाद जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री श्री साय

० शांति और विकास राह पर बढ़ रहा है बस्तर, शासन की योजनाओं से बदली गांवों की तस्वीर ० पहली बार राजधानी पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांवों के युवा, मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर रखी अपनी बात रायपुर।इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी यह यात्रा सुखद और चिरस्मरणीय हो। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास में प्रदेश के सुदूर और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नियद […]

जी-7 समिट के मंच पर भारतीय कला की चमक : PM मोदी ने भेंट किया Kashmir का सोने के पत्तों से तैयार ‘पेपर मैशी बॉक्स’

  श्रीनगर/जम्मू। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी जी-7 यात्रा के दौरान विश्व के प्रभावशाली नेताओं को भारत के हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद भेंट किए हैं। कश्मीर की प्रसिद्ध हस्तकला पेपर मैशी का बॉक्स कनाडा में खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोने के पत्तों की कलाकारी से इस बॉक्स को तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में जी-7 समिट में अलबर्टा की उपराज्यपाल सलमा लखानी को कश्मीर में बना गोल्ड लीफ पेपर मैशी बॉक्स भेंट किया है जो देखने में बहुत ही आकर्षक है। यह पेपर मैशी बॉक्स कश्मीर की कला का अद्भुत नमूना है। इस बॉक्स में ज्यूलरी एवं अपना अन्य कीमती […]

सोनम-राजा जैसा कांड छत्तीसगढ़ में भी: पति पसंद नहीं था तो खाने में कीटनाशक मिलाकर ले ली पति की जान

बलरामपुर। इंदौर के राजा-सोनम कांड जैसी वारदात सामने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज से भी सामने आई है। जहां एक पत्नी ने अपने पति को खाने में जहर देकर मार डाला और हत्या का आरोप सास पर लगा दिया। दो बार की कोशिश के बाद पति बच गया तो तीसरी बार घटना को अंजाम दिया। बलरामपुर-रामानुजगंज हत्या की यह वारदात रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है, जहां एक नवविवाहिता ने पहले पति से खुद जहर खरीदवाया, फिर उसे मुर्गा-भात में मिलाकर खिलाया और अंत में अपने ही हाथों से उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी। लड़की छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम बिशनपुर की है। पुलिस के अनुसार, 11 मई 2025 […]

Kanker: कांकेर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर; कई के मारे जाने की खबर,हथियार भी बरामद

  कांकेर। कांकेर में पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई। जिसका शव बरामद किया गया। वहीं मौके से दो हथियार भी बरामद हुए है। कुछ माओवादी के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई जा रही है। माओवादी की छोटी टुकड़ी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। कांकेर पुलिस ने जानकरी दी है कि थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला और कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को माओवादियों की उपस्थित की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग अभियान पर DRG और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी।   सर्चिंग […]

Air India: एअर इंडिया ने चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स की कैंसिल ; रखरखाव-परिचालन संबंधी वजह से लिया फैसला

दिल्ली। एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं। एयरलाइन की ओर से अब तक चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स को रद्द करने की सूचना दी गई है। एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से एअर इंडिया ने चार अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रियों के लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। एयरलाइन ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरे पैसों की वापसी या यात्रा को फिर से निर्धारित करने की पेशकश की है। रद्द की […]

पश्चिम बंगाल :पुरुलिया जिले में कार और ट्रक के बीच टक्कर; नौ लोगों की मौत,लौट रहे थे शादी समारोह से

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में चारपहिया सवार सभी नौ लोगों की जान चली गई। हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुआ। जब पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तब नामशोल में उनकी बोलेरो की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पुरुलिया के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के अदबाना गांव से झारखंड के नीमडीह थाना क्षेत्र के तिलाईटांड जा रहे थे। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने सभी यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। […]