रायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार,स्टार्टअप्स को उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन के लिए मिलेगा पुरस्कार

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ,एनआईटी-एफआईई ने छत्तीसगढ़ में अब तक 40 से अधिक स्टार्टअप्स को दिया बढ़ावा रायपुर। एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एफआईई) को चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 13 सितंबर को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगा। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एनआईटी रायपुर-एफआईई के उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। संस्था को यह सम्मान राज्य में 35 से आधिक नये स्आर्टअप्स को मार्गदर्शन और उन्हें उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग के लिए मिलेगा। भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्यमी संघ (ईएआई) और एंटरप्राइजिंग […]

आज का राशिफल 5 सितंबर : बुधादित्य योग से आज शुक्रवार का दिन वृषभ, कर्क और धनु राशि के लिए लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और सकारात्मक रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपके लिए सितारे बताते हैं कि अगर आप कुछ नया काम शुरू करेंगे तो आपको आज इसमें फायदा हो सकता है। आपको आज सगे संबंधियों की ओर से भी अच्छी खबर मिलेगी। आपके मन में आज नौकरी मे बदलाव का भी विचार आ सकता है। आपकी राशि से आज दसवें भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपको पिता और वरिष्ठजनों से भी सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में […]

आज का पंचांग 5 सितंबर : आज शुक्र प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 14, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, त्रयोदशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 21, रवि उल्लाल 12, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग मध्याह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 46 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज […]

उद्योग व्यापार बर्बाद करके, महंगाई बढ़ाने के बाद जीएसटी घटाया : सुशील आनंद शुक्ला

  ० कांग्रेस ने पहले ही कहा था जीएसटी देश की जनता पर आपदा है रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के व्यापार उद्योग को तबाह करने के बाद मंहगाई बढ़ाने के बाद मोदी सरकार ने जीएसटी के दो स्लैब में परिवर्तन किया है। 28 और 12 प्रतिशत का स्लैब खत्म किया है लेकिन 40 प्रतिशत का नया स्लैब जीएसटी में एड कर दिए। राहुल गांधी जी ने पहले ही कहा था कि जीएसटी को वापस लेना ही पड़ेगा आज राहुल गांधी जी की बात सत्य हुई मोदी सरकार के द्वारा लगाएगी अनियमित जीएसटी जनता के लिए गब्बर सिंग टैक्स था अभी […]

जिंदल समूह के सहयोग से शूटिंग प्रतियोगिता, 13 जिलों के निशानेबाज़ दिखा रहे हुनर

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन और जिंदल स्टील समूह के सहयोग से चौथी बटालियन माना कैंप परिसर में राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जिलों से महिला, पुरुष और जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन का शुभारंभ 28 अगस्त को हुआ जिसमें 29 और 30 अगस्त को प्रशिक्षण सत्र रखे गए, जिसके बाद 31 अगस्त से मैचों की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल में महिला, पुरुष और जूनियर वर्ग के मुकाबले हो रहे हैं। इसके अलावा 50 मीटर ओपन साइट राइफल और पीपी साइट राइफल में थ्री पोज़िशन शूटिंग तथा […]

CG Breaking : NHM के आंदोलनरत कर्मचारी हुए आक्रोशित,421 NHM कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

  रायपुर। NHM कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद आंदोलनरत कर्मचारी आक्रोशित हो गए हैं. प्रदेशभर में आज एनएचएम कर्मचारियों ने अपने-अपने जिले के स्वास्थ्य अधिकारी को सामूहिक इस्तीफा सौंपा है. बलौदाबाजार जिले में 421 एनएचएम कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है. बता दें कि नोटिस के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर सरकार ने 35 एनएचएम अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्ति कर दी है. इसके चलते अब आक्रोश बढ़ गया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रायपुर में रायपुर जिले के NHM अधिकारी-कर्मचारी इस्तीफा देने पहुंचे हैं. CMHO कार्यालय के सामने प्रदर्शन जारी है. नियमितीकरण समेत 10 सूत्री मांगो को लेकर NHM कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल […]

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने राजधानी में इवेंट मैनेजर को ड्रग्स केस में गिरफ्तार, 3 सप्लायर भी पकडे गए

रायपुर। राजधानी में होने वाले पार्टियों के इवेंट मैनेजर ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए है साथ में 3 सप्लायर भी पकडे गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रीज के नीचे रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पास चारपहिया वाहन कार में सवार 03 आरोपी अंवति विहार सेंट जेवियर स्कूल के पास खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ड्रग्स (एमडीएमए) कुल 27.58 ग्राम, घटना में प्रयुक्त सोनेट कार क्रमांक सी जी 04 क्यू जे 5466, नगदी रकम 85,300/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 20,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज […]

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में संभाला कार्यभार

रायपुर।पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित कार्यालय मे विधिवत पूजा अर्चना कर कामकाज की शुरूआत की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, प्रबोध मिंज, श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा एवं पवन साय और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव के […]

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय

० करमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास ० मुख्यमंत्री करमा तिहार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल, करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। ऐसे पर्व और परंपराएँ समाज को […]

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी के दबाव का असर, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के चलते राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 और 4 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (CG Weather) के मुताबिक, बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और बस्तर संभाग के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुछ जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के […]