गांधीनगर पहुंचे गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के बेटे, DNA सैंपल देकर करेंगे पिता के शव की पहचान

  अहमदाबाद। गुरुवार को अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी जान चली गई। विमान में सवार 241 लोगों की मौत हुई है और शव बुरी तरह से जल चुके हैं, जिसकी पहचान के लिए मरने वाले लोगों के रिश्तेदारों से DNA सैंपिल लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अपने पिता के शव की पहचान करने के लिए विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी शनिवार सुबह अमेरिका से गांधीनगर पहुंच गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ किसी भी वक्त अस्पताल जाकर डीएनए सैंपल दे सकते हैं, ताकि शव की पहचान जल्द से जल्द की जा सके। हादसा 12 […]

बलरामपुर में ड्यूटी में लापरवाही करने पर पुलिस प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बलरामपुर। बलरामपुर के थाना राजपुर में पदस्थ 6 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने अंजाम दिया है, जो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की जा रही जांच के दौरान सामने आई शिकायत के बाद की गई। बताया गया कि 12 जून 2025 को थाना राजपुर के सामने मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूले जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक (SP) तक पहुंची। तुरंत संज्ञान लेते हुए एसपी ने जांच कराई और साक्ष्य पुख्ता होने पर एसआई, प्रधान आरक्षक […]

BCCI को तगड़ा झटका: अगले 6 साल तक WTC Final नहीं करा पाएगा भारत, अगले तीन मुकाबले इंग्लैंड में खेले जाएंगे

  नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और निराशाजनक खबर सामने आई है। बीसीसीआई (BCCI) की तमाम कोशिशों के बावजूद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की मेजबानी नहीं मिलने जा रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने संकेत दिए हैं कि आगामी तीनों WTC फाइनल मुकाबले एक बार फिर इंग्लैंड में ही खेले जाएंगे। यदि यह फैसला औपचारिक रूप से मंजूर हो जाता है, तो भारत को कम से कम 2029-31 चक्र तक इंतजार करना होगा। यानी अभी और तीन फाइनल मुकाबले भारत के बाहर, और संभवतः सभी इंग्लैंड की ज़मीन पर ही होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC की जुलाई 2025 में सिंगापुर में होने वाली […]

इजराइल ने ईरान पर फिर किया बड़ा हमला, तेहरान और उसके आसपास के कई इलाकों में दागी मिसाइलें

इंटरनेशनल न्यूज़। इजराइल ने ईरान पर एक और बड़ा हमला किया है। तेहरान और उसके आसपास के इलाकों में कई मिसाइलें दागी गईं। इन हमलों के बाद ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, दक्षिण तेहरान में कई मिसाइलों को रोका गया है। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने जानकारी दी कि तेहरान के पश्चिमी हिस्से और करज शहर (जो राजधानी के पास है) को भी निशाना बनाया गया। बीबीसी ने एक वीडियो की पुष्टि की है, जिसमें तेहरान के पास हुए ताज़ा हमले के बाद की तस्वीरें और मंजर दिखाए गए हैं। शुक्रवार देर रात ईरान में कई विस्फोटों की […]

छत्तीसगढ़ में 15 जून के बाद एक्टिव होगा मानसून, अगले 48 घंटों में प्रदेश में हर जगह बरसेंगे बादल

रायपुर। गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ की जनता को आने वाली कुछ दिनों में राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की सरहद पर पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इसके प्रवेश की पूरी संभावना है। राज्य में सबसे पहले मानसून बस्तर अंचल में दस्तक देगा और इसके बाद धीरे-धीरे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत समूचे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस वर्ष मानसून की चाल थोड़ी सुस्त जरूर रही, लेकिन अब इसकी गति तेज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि 15 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को […]

पीईकेबी खदान बनी छत्तीसगढ़ की पहली सौर ऊर्जा से संचालित खदान, खनन क्षेत्र में किया नया कीर्तिमान स्थापित

० खदान क्षेत्र में ९ मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन ० भारत के खनन क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा का यह पहला प्रत्यक्ष प्रयोग ० राजस्थान सरकार की सरगुजा स्थित खदान सौर ऊर्जा से संचालित आत्मनिर्भर खदान बनी उदयपुर, अंबिकापुर।सरगुजा जिले में संचालित राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की परसा ईस्ट कांता बासेन (पीईकेबी) खदान ने नौ मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा बिजली संयंत्र की स्थापना के साथ पर्यावरण के अनुकूल खनन की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। इस पहल के साथ, पीईकेबी खदान राज्य की पहली ऐसी खदान बन गई है, जो पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा पर आधारित है और शत-प्रतिशत ऊर्जा के साथ […]

एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 14 जून से 7 दिवसीय बूटकैम्प का आयोजन

  ० “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर 21 जून को “योग दिवस” पर होगा भव्य आयोजन बिलासपुर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर एसईसीएल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में आयुष मंत्रालय एवं कोयला मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार एसईसीएल द्वारा 14 जून से 21 जून तक योग बूटकैंप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष के योग दिवस की थीम है एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग और एसईसीएल द्वारा इसके तहत “योग से योग्य” अभियान चलाया जाएगा। 14 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय योग बूटकैम्प के माध्यम से एसईसीएल अपने कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, […]

Yogini Ekadashi : कब है आषाढ़ मास की योगिनी एकादशी ,जानिए शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय

योगिनी एकादशी आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इसे लेकर मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल मिलता है और भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की कृपा मिलती है। योगिनी एकादशी व्रत का महात्म्य इस प्रकार है कि इसका व्रत करने से न सिर्फ पाप कर्मों का नाश होता है बल्कि अगर किसी का श्राप मिला है तो उसका भी निवारण हो जाता है। ऐसी पुण्यदायी योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसकी सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है। आइये विस्तार से जानते हैं। योगिनी एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त […]

आज का राशिफल 14 जून : वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज भाग्यशाली दिन,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, करियर की समस्या का समाधान होगा आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे, लोगों से आपको आज सहयोग भी प्राप्त होगा। यदि आप अपने करियर को लेकर किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो उस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। वृषभ राशि,आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा वृषभ राशि वालों को आज परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। […]

आज का पंचांग 14 जून : आज गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 24, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, तृतीया, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 32, जिल्हिजा 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 14 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग अपराह्न 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 05 बजकर 38 मिनट तक धनु उपरांत मकर […]