आज का राशिफल 2 सितंबर : मेष, कन्या और तुला राशि के लिए आज मंगलवार का दिन है मंगलकारी, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी मेष राशि के लिए आज भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर लाभदायक होगा। सितारे कहते हैं कि ऐसे में सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज किसी नए काम में आपकी रुचि जागृत होगी और आप कुछ रचनात्मक काम भी कर पाएंगे। आप अपनी योजनाओं को आज बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। धार्मिक और सामाजिक काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आपको सरकारी काम में आज सफलता मिलने का योग है। आप फैमिली बिजनेस में विशेष लाभ पाएंगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और पंचाक्षरी मंत्र का जप करें। वृषभ राशि,भावनात्मक मामलों पर नियंत्रण रखने में सक्षम होंगे […]

आज का पंचांग 2 सितंबर : आज भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 11, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 18, रवि उल्लावल 09, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि अगले दिन अरूणोदय 03 बजकर 54 मिनट तक। मूल नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत पूर्वाषा-सजय़ भोग करेगा। प्रीति यो 04 बजकर 39 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 23 निमट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार : दशावतार […]

बालको फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मल्हार 3.0’ में दिखी जीवन के विविध रंगों को दर्शाती तस्वीरें

  बालकोनगर।वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ‘मल्हार 3.0’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बालको के प्रतिभाशाली कर्मचारियों द्वारा खींची गई बेहतरीन तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। आगंतुकों ने प्राकृतिक सौंदर्य और जीवन के विविध रंगों को दर्शाती तस्वीरों की सराहना की। दो दिवसीय कार्यक्रम ‘मल्हार 3.0’ में ‘आर्कियोलॉजिकल वंडर्स’, ‘नेचुरल स्केप्स’ और ‘कल्चर केलिडोस्कोप’ प्रतियोगी थीम पर आधारित मनमोहक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में कंपनी के विरासत तथा सामुदायिक विकास यात्रा को फोटो के माध्यम से दिखाया […]

Afghanistan : अफगानिस्तान में भूकंप से मची तबाही, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ ,भेजे 1000 तंबू और 15 टन खाद्य सामग्री

नई दिल्ली । अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए भीषण भूकंप ने पूर्वी इलाकों में जमकर तबाही मचाई है। रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता वाले इस भूकंप ने नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर और कुनार प्रांत के कई कस्बों को प्रभावित किया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई गांवों में भारी तबाही हुई है। इस विनाशकारी आपदा के बाद भारत ने तत्परता से राहत सहायता भेजी है। भारत सरकार की ओर से 1,000 फैमिली टेंट और 15 टन खाद्य सामग्री काबुल पहुंचाई गई है। इसके अलावा, आने वाले दिनों में और अधिक […]

नृत्य के विभिन्न रंगों से सराबोर हुआ वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का तीज महोत्सव

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा विगत वर्षों की भाँति प्रदेश की विप्र महिलाओं, युवतियों को पूर्णतः सांस्कृतिक मंच प्रदान करने “तीज महोत्सव” का आयोजन अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती में किया गया. प्रतिभागियों ने समूह, एकल नृत्य, तीज सुंदरी की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा रहीं. अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन, वंदना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर स्वागत किया गया. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलायें तीजा […]

एसईसीएल ने अगस्त माह में दर्ज किया रिकॉर्ड ओबीआर

  ० 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर के साथ अगस्त माह का सर्वाधिक ओबीआर बिलासपुर। एसईसीएल ने अगस्त 2025 में ओवर बर्डन रिमूवल (OBR) का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हाल ही में सम्पन्न अगस्त माह में कंपनी ने 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCuM) का ओबीआर कर स्थापना से अब तक किसी भी अगस्त माह में सर्वोच्च ओबीआर की उपलब्धि दर्ज की है। अगस्त 2025 के लिए निर्धारित 21.17 MCuM के लक्ष्य की तुलना में एसईसीएल ने 115.8% उपलब्धि दर्ज की। वहीं, अगस्त 2024 में प्राप्त 13.62 MCuM की तुलना में इस वर्ष उल्लेखनीय 84.82% की वृद्धि दर्ज की गई। गौरतलब है कि कोयला उद्योग में ओपनकास्ट खदानों से कोयला […]

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा विवादों में उलझे ,चाचा ने अवैध संबंध का लगाया आरोप

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा युवा मोर्चा के ​नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर गंभीर आरोप लगा है। एक शिकायती पत्र में राहुल पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगा है। ये आरोप कोई और नहीं उनके चाचा ने ही लगाया है। अब पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, मामला बेमेतरा जिले के सिलहट गांव का है। दरअसल, राहुल टिकरिया पर उनके ही चाचा ने गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल की वजह से चाचा का घर बर्बाद हो गया। पूरा परिवार बिखर गया। पत्र में रविकांत ने समाज […]

रामदेव जयंती उत्सव: 2 सितंबर को निकलेगी रामदेव पीर बाबा की भव्य शोभायात्रा

  रायपुर। लक्ष्मी रणछोड़ धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित बाबा रामदेव मंदिर, फाफाडीह चौक, इस वर्ष, अपना 48 वां वर्ष धूमधाम से मनाने जा रहा है । इस उपलक्ष में दिनांक 2 सितंबर दिन मंगलवार को सुबह 9:00 बजे मंदिर प्रांगण से रामदेव पीर बाबा की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसका मार्ग देवेंद्र नगर चौक से होते हुए टिंबर मार्केट स्थित, पाटीदार भवन पहुंचेगी तथा कच्छ कड़वा पाटीदार भवन में बाबा रामदेव जी की स्थापना होगी दोपहर पूजा आरती आदि होगी । तत्पश्चात, स्थानीय गुजराती कलाकारों द्वारा एवम् शीतलबेन व्यास की मंडली द्वारा भजन, कीर्तन,भक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। दिनांक 3 सितंबर को मंदिर में ग्रह सांती मंडल पूजन , दुग्ध अभिषेक […]

Gold Silver Rate: आलटाइम हाई पर सोने और चांदी का भाव, गोल्ड 1.05 लाख रुपये के पार, चांदी में भी रिकॉर्ड उछाल

बिजनेस न्यूज़। देश में सोने और चांदी की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड रेट ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। एक सितंबर को सोना और चांदी अपने आलटाइम हाई पर पहुंच गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को सोना 2,404 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,02,388 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 5,678 रुपए बढ़कर 1,23,250 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,17,572 रुपए थी। सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आने की वजह अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, सितंबर में फेडरल रिजर्व की […]

SCO Summit: शंघाई सहयोग संगठन के संयुक्त घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की सभी देशों ने निंदा की

  इंटरनेशनल न्यूज़। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की और भारत के इस रुख से सहमति जताई कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह का ‘दोहरा मापदंड’ स्वीकार नहीं किया जा सकता। एससीओ के संयुक्त घोषणापत्र में आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की गई। यह घोषणापत्र चीन के तटीय शहर तियानजिन में दो दिन तक चले वार्षिक शिखर सम्मेलन के अंत में जारी किया गया। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति और कई अन्य वैश्विक नेताओं ने हिस्सा लिया। एससीओ के सदस्य देशों ने […]