दंतेवाड़ा में सीएम साय ने की हाई लेवल मीटिंग,बाढ़, आपदा और राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

दंतेवाड़ा। सीएम साय ने आज दंतेवाड़ा के जिला कार्यालय में बाढ़, आपदा और राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिले के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी साझा की। सीएम ने X में बताया, बीते दिनों बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से जन-धन और अधोसंरचना की जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है, लेकिन प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुँचाने का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थिति सामान्य होने तक राहत और स्वास्थ्य शिविर लगातार जारी रहें, प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद समय पर उपलब्ध […]

नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोकथाम के लिए राज्य भर में कार्रवाई लगातार जारी

रायपुर। दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में की गई कार्रवाइयों में कई स्थानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित औषधियां जब्त की गईं और आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया। हाल ही में पंडरिया जिला कबीरधाम में प्रतिबंधित औषधि की अवैध बिक्री की सूचना पर छापा मारकर इसकी 200 स्ट्रिप जब्त की गई। वहीं रायपुर में कोडीन फॉस्फेट युक्त औषधियों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और इनसे 120 नग औषधियां बरामद की गयी। दोनों मामलों […]

पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही; गांव के गांव बर्बाद, कम से कम 800 लोगों की मौत, 2500 घायल

इंटरनेशनल न्यूज़। पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आए एक शक्तिशाली भूकंप से कई गांवों को तबाह कर दिया है। इलाके में भारी नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप में अब तक 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम 1300 अन्य घायल हुए हैं। खोज और बचाव दल के इलाके में पहुंचने के साथ ही मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आए भूकंप में कम से कम 610 लोग मारे गए और 1,300 घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने हताहतों की […]

डॉक्टर ने खाने में ऑर्डर किया वेज बिरयानी, कॉकरोच मिलने से मचा हड़कंप,होटल वालों ने दी ये सफाई

  अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खाना खाने आए एक डॉक्टर के खाने में कॉकरोच निकल गया। डॉक्टर ने मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया वहीं होटल प्रबंधन इस मामले में सफाई पेश करने में लगा रहा। दरअसल डॉक्टर अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के ग्रैंड बसंत होटल में खाना खाने गए थे और वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था। अभी डॉक्टर ने आधा ही खाना खाया था कि बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच मिल गया। इसके बाद डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया और होटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत खाद्य एवं औषधि विभाग से करने […]

सीएम साय बस्तर दौरे पर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई निरीक्षण,लगाए गए राहत शिविर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर हैं. उन्होंने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण किया. उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे. निरीक्षण के बाद मुख्ममंत्री बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के समीक्षा करेंगे. प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर भी स्थापित किए हैं, जहां उन्हें भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा डोनेशन के माध्यम से कपड़े इकट्ठा कर उनका वितरण किया जा रहा है. रोटरी क्लब के सदस्यों ने कपड़े वितरित किए, जबकि पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों […]

Bhadrapad Purnima : भाद्रपद पूर्णिमा व्रत की तारीख और पूजा विधि, जानें चंद्रग्रहण के दौरान कैसे करें पूजा

हर महीने पूर्णिमा तिथि का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की व्यक्ति पर सदैव कृपा बनी रहती है। साथ ही इस दिन स्नान दान और व्रत का विशेष महत्व है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर इस बार चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। आइए जानते हैं भाद्रपद माह का पूर्णिमा व्रत कब है। साथ ही जानें पूजा का मुहूर्त और विधि। कब है भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 6 सितंबर को मध्य रात्रि में रात 1 बजकर 42 मिनट से पूर्णिमा तिथि […]

आज से बदल गए हैं कई नियम : एलपीजी, एटीएम चार्ज और एफडी ब्याज दरों में हुए बड़े बदलाव,चांदी में होगी हॉलमार्किंग

दिल्ली। एक सितंबर यानी आज (सोमवार) से कई नियम बदल गए हैं। इनकी जगह अब नए नियम लागू हो गए हैं। इन नियमों से आपके घर के बजट और रोजमर्रा के खर्चों पर अच्छा खासा असर पड़ेगा। चांदी की हॉलमार्किंग, एलपीजी की कीमतों में संशोधन, एटीएम निकासी शुल्क और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में संभावित कमी जैसे बदलाव सीधे उपभोक्ताओं पर असर डालेंगे। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दरें घोषित करती हैं। 1 सितंबर को भी कीमतों में बदलाव होगा, जो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और कंपनी की गणनाओं पर निर्भर करता है। एटीएम उपयोग पर नए नियम कुछ […]

अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही, काबुल से दिल्ली तक डोली धरती, 9 लोगों की मौत

इंटरनेशनल न्यूज़। अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। वहीं, भूकंप के झटकों का असर पाकिस्तान और भारत में भी देखा गया है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, बीती रात अफगानिस्तान समेत दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई है। अफगान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग ने प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने […]

मां महामाया एचपी गैस एजेंसी पर छापेमारी,6.33 लाख रुपये मूल्य के अवैध सिलेण्डर जब्त

रायपुर। खाद्य विभाग की टीम ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में छापेमारी कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का भण्डारण एवं अधिक दाम पर विक्रय करने की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मेसर्स माँ महामाया एचपी गैस एजेंसी, करमदा में 6,33,536 रुपए मूल्य के विभिन्न प्रकार के 233 सिलेण्डर अनियमित रूप से संग्रहित पाए गए। इस पर एजेंसी संचालक सुनीता अग्रवाल और प्रबंधक तामेश वर्मा के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई तथा संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी और एजेंसियों द्वारा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही […]

‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में हुआ प्रसारण,छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की प्रेरणादायी शुभकामनाएँ और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ […]