कचरे से कमाई की राह: रायपुर में बनेगा आधुनिक बायोगैस संयंत्र,हरित ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ का कदम

० कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के लिए त्रिपक्षीय समझौता रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने सतत् और पर्यावरण हितैषी नीति को गति देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस दिशा में आज रायपुर नगर पालिक निगम, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (BPCL) के मध्य त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह एग्रीमेंट सतत योजना (SATAT & Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation) के तहत नगरीय ठोस अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड बायोगैस उत्पादन हेतु किया गया है। यह एग्रीमेंट छत्तीसगढ़ राज्य में सतत ऊर्जा उत्पादन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा, स्वच्छ पर्यावरण […]

16 जून से शुरू होगा प्रदेश के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र, होंगे शाला प्रवेश उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून 2025 से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके साथ हीं स्कूलों में नया एडमिशन भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, एडमिशन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पहले से हीं पूरी कर ली गईं हैं।विभाग ने राज्य के सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और मिशन संचालकों को पत्र जारी कर ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। यह आयोजन राज्य के सभी स्कूलों, संकुलों, ब्लॉकों और जिलों में एक साथ प्रारंभ किया जाएगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरी तरह लागू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ, सुंदर और सीखने […]

Air India plane crash: अब खुलेगा राज कैसे हुआ विमान हादसा,घटनास्थल से मिला DVR, ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर

अहमदाबाद। अहमदाबाद में हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद हुए इस क्रैश ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में 265 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अब इस मामले की जांच आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को सौंप दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, क्रैश साइट से विमान का ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (DVR) बरामद कर लिया गया है। ATS की टीम ने DVR को अपने कब्जे में ले लिया है और इस पूरे मामले की पैरेलल इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को शक है […]

राजा रघुवंशी मर्डर केस : सोनम और राज ने एक और युवती के मर्डर की प्लानिंग की थी, थ्रिल फिल्म से कम नहीं है साजिश

शिलांग। राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा शादी से 11 दिन पहले ही विधवा होने का प्लान बना लिया था। यही नहीं, राजा को मारने से पहले भी सोनम ने एक और मर्डर की तैयारी की थी। दरअसल शादी से पहले ही सोनम ने कई साजिशें रची थीं। हालांकि उसकी साजिश हर बार नाकाम साबित हुई। ऐसे में सोनम ने शादी के बाद राजा का कत्ल करने और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए झूठी कहानी बना डाली। शिलांग के खाली हिल के एसपी विवेक स्याम के अनुसार, “राजा रघुवंशी की हत्या कोई कॉन्ट्रेक्ट किलिंग नहीं […]

Air India Flight bomb threat : एयर इंडिया विमान की थाईलैंड में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की मिली धमकी,यात्री दहशत में

दिल्ली। थाईलैंड में उड़ान भर रहे एक एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इस धमकी की जानकारी मिली, तुरंत एक्शन लेते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल विमान और उसमें सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली गई है। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोई भी जोखिम नहीं लिया जा रहा और हर पहलू की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति की ओर से जिम्मेदारी नहीं ली गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की तह तक जाने के लिए […]

Air India: मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट तीन घंटे तक हवा में रही,फिर लौटी वापस

मुंबई। गुरुवार के विमान हादसे के बाद आज मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई से लंदन जा रहे इस विमान ने सुबह 5:39 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट आई। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि वर्तमान में ईरान में स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जिसके चलते उसकी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या वे अपने मूल स्थान पर […]

PM Modi Visits Ahmedabad: पीएम मोदी एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे,मंत्री-अधिकारियों से मिलकर ली हादसे की जानकारी

  अहमदाबाद। गुरवार को हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री उस जगह भी गए जिस हॉस्टल पर विमान गिरा था। बता दें कि इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल […]

CG Weather: राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शाम को हो सकती है बारिश, वज्रपात की भी संभावना

रायपुर। प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, वह मानसून की दस्तक से पहले राहत देने वाला है। प्रदेश में आज कई जिलों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री भले ही अभी 3 से 4 दिन दूर हो, लेकिन पूर्व मानसूनी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार और बढ़ सकती है। ऐसे में ये कहा जा […]

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं सीईओ राजेश सिंह राणा ने ली अधिकारियों की मैराथन समीक्षा बैठक

० प्रदेश में कार्यशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए क्रेडा प्रतिबद्ध रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय नेतृत्व में सौर ऊर्जा योजनाओं क सफल क्रियान्वयन हेतु दिये गये दिशा-निर्देश पर भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष, क्रेडा एवं राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा ने “सुशासन तिहार 2025” के तहत प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्परता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सभी प्रकरणों के निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में समस्त जिला एवं जोनल कार्यालयों के अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यभर में क्रेडा द्वारा संचालित योजनाओं विशेषतः जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट, सोलर पावर प्लांट तथा अन्य सौर ऊर्जा […]

प्लेन क्रैश के बाद लगी आग से घटनास्थल का पारा पंहुचा 1000° सेल्सियस तक, जानवर-पक्षी जो जद में आए सब खाक

  अहमदाबाद। अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। अहमदाबाद के मेघाणीनगर में हुए इस हादसे में अब तक 265 लोगों के शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाए जा चुके हैं। वहीं, विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी पुष्टि की है कि हादसे का शिकार हुए विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो चुकी है। वहीं, जीवित बचे एक मात्र शख्स का इलाज चल रहा है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़कों पर शव बिखरे पड़े थे। ज्यादातर शव बुरी तरह से झुलस गए। उनकी पहचान भी नहीं हो […]