इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी दिल्ली, पायलट को इंजन में आग लगने की लगी भनक

दिल्ली। इंदौर जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया। बताया जा रहा है कि पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था। जिसके बाद विमान को दिल्ली लाने का फैसला लिया गया। एअर इंडिया ने कहा कि विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में भेजा जा रहा है। जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा। सूत्रों ने बताया कि विमान 30 मिनट से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद आपात स्थिति में उतरा। विमान की सुबह करीब 6:15 बजे आपातकालीन लैंडिंग […]

राजधानी समेत छत्तीसगढ़ में हो रही झमाझम बारिश, आज के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदे के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है। रविवार सुबह से ही राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। अचानक बारिश होने की वजह से मौसम में ठंडक आ गई है पर मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इतना ही नहीं बस्तर और सुकमा क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बस्तर और सुकमा क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त रविवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों […]

आज का राशिफल 31 अगस्त : वृषभ, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि,आपकी कई योजनाएं अटक सकती है आज 31 अगस्त का दिन मेष राशि के लोगो के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपना हर काम सावधानी से करना होगा। आपके ऊपर आज आलस्य भी हावी रहेगा जिससे आपकी कई योजनाएं अटक सकती है। वैसे आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपको अपनी बात स्पष्ट रूप से लोगों के सामने रखनी होगी नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हं। आपके किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आज आपको भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आज भाग्य 82% […]

आज का पंचांग 31 अगस्त : आज राधाअष्टमी व्रत, जानें राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 09, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, अष्टमी, रविवार विक्रम संवत 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 16, रवि उल्लावल 07, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 58 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र सायं 05 बजकर 27 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अपराह्न 03 बजकर 59 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। विष्टि कर पूर्वाह्न 11 बजकर 53 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज […]

महंत कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में स्टूडेंट्स ने लगाए जमकर ठुमके

  रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के पहले सांस्कृतिक आयोजन में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने सीनियर्स के साथ मिलकर लगभग 1000 से वही अधिक छात्र छात्रओं ने जमकर ठुमके लगाए उमस और गर्मी की परवाह किए बिना यह मस्ती का दौर शाम 5:00 बजे तक चलता रहा. इसी बीच आयोजन के मुख्य अतिथि डॉक्टर वर्णिका शर्मा अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ शासन डॉ अंबर व्यास कुलसचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं विशेष अतिथि अजय तिवारी अध्यक्ष प्रबंध समिति अनिल तिवारी महासचिव प्रबंध समिति व प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी की उपस्थिति रही. इन सभी अतिथियों ने जोश और उत्साह में शामिल बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया इसके […]

महानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल

० इंजीनियरों की टीम हर हफ़्ते करेगी काम, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढाँचा नई दिल्ली।भारत की एक प्रमुख नदी, महानदी, जो छत्तीसगढ़ से निकलकर ओडिशा होकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है, लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई है।इस लंबे विवाद को बातचीत से हल करने के लिए 30 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिवों और जल संसाधन विभाग के सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों राज्यों ने माना कि यह समस्या बहुत पुरानी और कठिन है, लेकिन लोगों और दोनों राज्यों के भले के लिए इसका समाधान मिल-बैठकर निकालना ही होगा। बैठक में […]

सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति जिनपिंग से करेंगे मुलाकात, दुनियाभर की टिकी नजरें

  इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल से ज्यादा के अंतराल के बाद शनिवार को चीन पहुंचे। इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है। दुनिया बेहद उत्सुकता से पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का इंतजार कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों की वजह से भारत-अमेरिका संबंधों में अचानक आई गिरावट को देखते हुए यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो गई है। पीएम मोदी मोदी मुख्य रूप से 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन आए हैं। हालांकि, रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी निर्धारित […]

जापान और दक्षिण कोरिया के सफल विदेश दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री,एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कर्मा-पंथी नृत्यों से सराबोर रहा एयरपोर्ट परिसर

  रायपुर।अपनी आठ दिन के जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वापस रायपुर लौटे हैं। श्री साय के वापस लौटने पर आज एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर लगभग एक घंटे तक सराबोर रहा। लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने मुख्यमंत्री श्री साय की लोकप्रियता और उनके विदेश दौरे की सफलता को स्वयं ही बयां कर दिया। मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छों से लेकर गजमाला तक से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के निकास द्वार से मीडिया गैलेरी तक लगभग 100 मीटर की दूरी तय करने में श्री साय को लगभग […]

CG Breaking : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने लिया ऐतिहासिक फैसला, जारी किया 1222 प्राचार्यों का पदोन्नति आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रभार संभालने के तुरंत बाद वह ऐतिहासिक फैसला लिया, जिसका शिक्षकों और प्राचार्यों को लंबे समय से इंतजार था। राज्य में पिछले 12 वर्षों से लंबित प्राचार्यों की पदोन्नति संबंधी आदेश आखिरकार जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश से प्रदेशभर में कार्यरत 1222 प्राचार्यों को लाभ मिलेगा। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम का प्रतिनिधि मंडल मंत्री गजेंद्र यादव से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट करने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया। मंत्री गजेंद्र […]

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

० 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे सभी आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित होगा कार्यक्रम रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ( www.onlineradiofm.in/stations/all-india-air-raipur ) पर भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोग भी जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों का […]